राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में पारा 45 से 48 डिग्री, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

आज और कल उत्तर प्रदेश और 31 मई को हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने की आशंका जताई गई है।
आज, बिहार के कुछ हिस्सों में लोगों को भीषण लू या हीटवेव का कहर झेलना पड़ सकता है।
आज, बिहार के कुछ हिस्सों में लोगों को भीषण लू या हीटवेव का कहर झेलना पड़ सकता है। फोटो साभार: आईस्टॉक
Published on

पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती प्रसार के रूप में जारी है। इसके कारण 31 मई से दो जून के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में 0.1 मिमी से 15.5 मिमी तक बरस सकते हैं बादल।

वहीं पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों पर भी दिखेगा, यहां 31 मई से दो जून के दौरान गरज के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। इन हिस्सों में 0.1 मिमी से 15.5 मिमी तक बादलों के बरसने का अनुमान है।

वहीं, आज और कल उत्तर प्रदेश और 31 मई को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने की आशंका जताई गई है। आज गुजरात में भी तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती प्रसार की वजह से आज, पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय हिस्सों में बिजली गिरने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाओं के चलने के आसार हैं।

वहीं आज, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की आशंका जताई गई है।

पूर्वोत्तर भारत में मौसम संबंधी बदलाव देखे तो आज, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में तेज तूफानी हवाओं के साथ बिजली गिरने के आसार हैं।

कहां होगी भारी बारिश?
आज यानी 31 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है, इन हिस्सों में 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है।

वहीं आज, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा केरल और माहे के अलग-अलग इलाकों में बादलों के जमकर बरसने की आशंका जताई गई है, इन राज्यों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बरस सकते हैं बादल।

कल, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

मॉनसून ट्रैकर
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र और केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है।

वहीं, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, असम और मेघालय तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

तापमान में उतार-चढ़ाव
देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में उतार चढ़ाव की बात करें तो कल, राजस्थान, हरियाणा,चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

वहीं कल, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कई हिस्सों, गुजरात, तेलंगाना, रायलसीमा के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

कल, उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों और मध्य व पूर्वी भारत के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से छह डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

कल, देश भर में पश्चिम राजस्थान के गंगानगर में अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

कहां चलेगी लू या हीटवेव
आज, बिहार के कुछ हिस्सों में लोगों को भीषण लू या हीटवेव का कहर झेलना पड़ सकता है। वहीं आज, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भी लू का प्रकोप रहने की आशंका जताई गई है।

वहीं कल, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लोगों को भीषण लू का प्रकोप झेलना पड़ा। कल, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों, बिहार, गुजरात और विदर्भ के कुछ हिस्सों तथा हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी लू का कहर रहा।

कहां रहेगा रातों का मौसम गर्म
आज, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में रात के मौसम के गर्म रहने के आसार हैं। वहीं आज, कोंकण और गोवा तथा पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में लोगों को गर्म और उमस भरे मौसम रहने की आशंका जताई गई है।

वहीं कल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में रात का मौसम गर्म रहा।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक आज, लक्षद्वीप, मालदीव क्षेत्र, कोमोरिन क्षेत्र, केरल तट के साथ-साथ, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे में तब्दील होने के आसार हैं।

वहीं आज, सोमालिया तट के साथ-साथ, यमन तट के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य अरब सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 30 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप के अधिकतर इलाकों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 30 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान असम और मेघालय के चेरापूंजी में 9 सेमी, ग्वालपाड़ा में 4 समी, हाफलोंग में 3 सेमी, धुबरी, गुवाहाटी, शिलांग, उत्तर लखीमपुर और मजबत हर जगह 1 सेमी, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कैलाशहर में 7 सेमी, आइजोल में 2 सेमी बारिश हुई।

वहीं कल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के हुट बे में 6 सेमी, मायाबंदर में 3 सेमी, लॉन्ग आइलैंड, पोर्ट ब्लेयर और कार निकोबार हर जगह 1 सेमी, केरल के कोट्टायम, पुनालुर और कोच्चि हर जगह 1 सेमी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के ताड़ोंग में 6 सेमी, गंगटोक में 2 सेमी, कूच बिहार में 1 सेमी, हिमाचल प्रदेश के मनाली में 1 सेमी, लक्षद्वीप के मिनिकॉय में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in