बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर में लुढ़का पारा, दक्षिण के कई इलाकों में बढ़ी गर्मी

आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ सकती है।
आज, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय समेत इन हिस्सों में गरज के साथ बारिश तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
आज, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय समेत इन हिस्सों में गरज के साथ बारिश तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।फोटो साभार: सीएसई
Published on

मौसमी बारिश में कमी होते ही दक्षिण भारत के कई इलाकों में तापमान में एक बार फिर से इजाफा हो रहा है। इन हिस्सों में तापमान के 40 डिग्री से ऊपर रहने के आसार जताए गए हैं। वहीं मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

उत्तर मध्य प्रदेश पर बने कम दबाव और मॉनसूनी गतिविधि, हालांकि इसकी सक्रियता पहले से कम हो गई है, इन गतिविधियों के चलते आज, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

दबाव के चलते कल, पश्चिमी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 5 सेमी, शिवपुरी में 2 सेमी, पश्चिम उत्तर प्रदेश के आगरा में 7 सेमी, अलीगढ़ में 6 सेमी तथा हिमाचल प्रदेश के कल्पा में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में हलचल जारी है, इसलिए आज, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर से सटे पश्चिम-मध्य के कुछ हिस्सों, मन्नार की खाड़ी, श्रीलंका तट, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के अधिकांश इलाकों में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

वहीं, सोमालिया तट के साथ-साथ पश्चिम मध्य अरब सागर से लगे दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के पश्चिमी हिस्सों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक की गति तक पहुंचने की आशंका है। तेज तूफानी हवाओं की रफ्तार के कारण आज, मछुआरों को इन हिस्सों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने के लिए आगाह किया है।

तापमान में उतार चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान संबंधी अपडेट की बात करें तो कल, तमिलनाडु के मदुरै में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में पश्चिम मध्य प्रदेश के राजगढ़ के न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, 18 सितंबर को उत्तराखंड के कई इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, केरल और माहे में कुछ हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in