अंडमान-निकोबार, महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा में 204 मिमी से अधिक बारिश, यहां से मॉनसून की विदाई

अगले 24 घंटों के दौरान म्यांमार तट से दूर पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने का पूर्वानुमान है
फोटो साभार: विकिमीडिया कॉमन्स, सृष्टि श्रेयसी
फोटो साभार: विकिमीडिया कॉमन्स, सृष्टि श्रेयसी
Published on

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम-मध्य भारत के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई हो सकती है।

एक चक्रवाती प्रसार दक्षिणी छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों पर लगातार बना हुआ है, वहीं एक ट्रफ रेखा उत्तरी तटीय कर्नाटक के निचले स्तरों से चक्रवाती प्रसार तक जा रही है।

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट से सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती प्रसार के उभरने के आसार हैं। इसके कारण, अगले 24 घंटों के दौरान म्यांमार तट से दूर पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने का पूर्वानुमान है। इसके धीरे-धीरे तेज होकर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है।

मौसम संबंधी उपरोक्त गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने आज, यानी 28 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका जताई है, यानी इन राज्यों में 115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है।

वहीं आज, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं। इन सभी राज्यों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है।

कहां चलेंगी तेज हवाएं, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें तथा कहां गिरेगी बिजली?
आज, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बारिश तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

वहीं आज, पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात के आसार हैं।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम और आसपास के पश्चिम-मध्य अरब सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति की गति से तूफानी हवाओं के चलने के आसार हैं।

वहीं आज, पूर्व-मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र तट के साथ-साथ बंगाल और उत्तरी अंडमान सागर, दक्षिण और आसपास के पूर्व-मध्य खाड़ी में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की दर तक पहुंचने की आशंका है।

उपरोक्त तूफानी हवाओं की गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 27 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल और माहे के अधिकतर इलाकों, कोंकण और गोवा के कई हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, झारखंड, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश केअलग-अलग हिस्सों, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी बारिश?
कल, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र तथा तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 27 सितंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में 8 सेमी, कोंकण और गोवा के गोवा में 7 सेमी, मध्य महाराष्ट्र के पुणे में 7 सेमी, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों के दक्षिण चौबीस परगना में 5 सेमी, ओडिशा के केंदुझार में 5 सेमी, झारखंड के देवघर में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, बाड़मेर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में रायसेन (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in