कोंकण-गोवा व तटीय कर्नाटक में 200 मिमी से अधिक बारिश का अंदेशा, जानिए, कहां कितने बरसेंगे बादल

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आज 24 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान के कुछ और हिस्सों और पंजाब, हरियाणा तथा गुजरात के आसपास के इलाकों से लौटने की संभावना है।
कल यानी 23 सितंबर को छत्तीसगढ़ में आसमानी बिजली गिरने से पांच बच्चों समेत आठ लोगों की मौत होने की खबर है।
कल यानी 23 सितंबर को छत्तीसगढ़ में आसमानी बिजली गिरने से पांच बच्चों समेत आठ लोगों की मौत होने की खबर है।
Published on

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आज 24 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान के कुछ और हिस्सों और पंजाब, हरियाणा तथा गुजरात के आसपास के इलाकों से लौटने की संभावना है।

वहीं, मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती प्रसार के कारण अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में कम दबाव बनने का पूर्वानुमान है। चक्रवाती प्रसार और मॉनसूनी गतिविधि के चलते आज, कोंकण और गोवा तथा तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बहुत भारी से भयंकर बारिश होने की आशंका जताई गई है, इन राज्यों में 20 सेमी (200 मिमी) से अधिक बरस सकते हैं बादल।

साथ ही मौसमी असर मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों पर भी देखा जा सकता है, यहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, यहां 12 सेमी (120 मिमी) तक बरस सकते हैं बादल।

स्रोत: आईएमडी

साथ ही आज, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भी जमकर बरसेंगे बादल, इन सभी राज्यों में बादलों के सात सेमी (70 मिमी) या उससे अधिक बरसने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती प्रसार के कारण आज, केरल और माहे के अलग-अलग इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

जबकि आज, उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश या बौछारें पड़ने तथा वज्रपात के आसार जताए गए हैं। साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि बिजली गिरने से जान-माल का नुकसान हो सकता है, इसलिए इन राज्यों में रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए।

चेतावनी इसलिए भी अहम हो जाती है कि कल यानी 23 सितंबर को छत्तीसगढ़ में आसमानी बिजली गिरने से पांच बच्चों समेत आठ लोगों की मौत होने की खबर है।

बंगाल की खाड़ी में हलचल लगातार जारी है, इसलिए मौसम विभाग ने कहा है कि आज, केरल, कर्नाटक, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र के तटों, मन्नार की खाड़ी के ऊपर, श्रीलंका के तट, दक्षिण के कई इलाकों, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों और मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास के हिस्सों में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं आज, सोमालिया तट के आसपास पश्चिम मध्य अरब सागर से सटे दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के पश्चिमी हिस्सों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं में और इजाफा होकर 65 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है। तूफानी हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को अपनी ओर से सुझाव दिया है कि वे इन हिस्सों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए जाने से परहेज करें।

तापमान में उतार चढ़ाव

पारे ने एक बार फिर छलांग लगाई है, जिसके कारण राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं आज, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में भी लोगों को उमस भरी गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान संबंधी मौसम विभाग का अपडेट देखें तो कल, पश्चिम राजस्थान के पोखरण में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में पश्चिम मध्य प्रदेश के बीर में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, 23 सितंबर को ओडिशा, कोंकण और गोवा तथा केरल और माहे के कई इलाकों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in