बिहार, झारखंड व दिल्ली समेत उत्तर के कई राज्य भीषण गर्मी से बेहाल, यहां जमकर बरसेंगे बादल

अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना है।
कल, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को भीषण लू या हीटवेव का प्रकोप झेलना पड़ा।
कल, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को भीषण लू या हीटवेव का प्रकोप झेलना पड़ा।
Published on

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती प्रसार लगातार बना हुआ है। निचले स्तरों पर बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर राज्यों तक तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं का दौर जारी है, साथ ही मॉनसून लगातार अपना असर दिखा रहा है।

मौसम संबंधी इन गतिविधियों के चलते आज, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। इन हिस्सों में 204.5 मिमी से अधिक बरस सकते हैं बादल।

वहीं आज, असम और मेघालय, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं, इन राज्यों में 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है।

आज, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल और माहे, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बादलों के जमकर बरसने का अनुमान है। इन सभी राज्यों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है।

मॉनसून ट्रैकर
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना है।

कहां पड़ेंगी तेज हवाओं के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली?
चक्रवाती प्रसार के चलते आज, पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा तूफानी हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं आज, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

आज, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात होने तथा तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, केरल और माहे तथा तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है।

तापमान में उतार चढ़ाव
देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में उतार चढ़ाव की बात करें तो कल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं कल, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी अधिकतम तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इन सभी राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

कल, देश भर में पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां चलेगी लू या हीटवेव

आज, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लू या हीटवेव चलने की आशंका जताई गई है

वहीं आज, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में लू का प्रकोप रहने के आसार हैं।

कल, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को भीषण लू या हीटवेव का प्रकोप झेलना पड़ा। जबकि कल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं महसूस की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज, ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में रात के मौसम के गर्म रहने की आशंका जताई गई है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, आज, महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, कर्नाटक, केरल तटों तथा इससे सटे इलाकों, लक्षद्वीप, कोमोरिन के इलाकों, श्रीलंका तट, दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के तटों, उत्तरी अंडमान सागर के साथ-साथ अरब सागर के मध्य भागों में 35 से 45 किमी प्रति घंटे के दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं आज, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के अधिकांश इलाकों और बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्सों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

आज, सोमालिया तट, दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम मध्य अरब सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं।

उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 11 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान कोंकण और गोवा, केरल और माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों तथा असम और मेघालय के कई हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 11 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के दार्जिलिंग में 1 सेमी, कोंकण और गोवा के टीबीआईए में 3 सेमी, मुंबई (कोलाबा) में 2 सेमी, मध्य महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में 4 सेमी, सांगली में 1 सेमी, असम और मेघालय के शिलांग में 1 सेमी, केरल और माहे के पलक्कड़ में 2 सेमी, करीपुर और कोझिकोड प्रत्येक जगह 1 सेमी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के माया बंदर में 3 सेमी, लॉन्ग आइलैंड में 1 सेमी, लक्षद्वीप के मिनिकॉय में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in