तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भयंकर बारिश के आसार, जानें कहां कितने बरसेंगे बादल

आज, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा केरल और माहे में 70 मिमी तक बरस सकते हैं बादल
मौसम विभाग ने कहा है कि आज मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश तथा वज्रपात होने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने कहा है कि आज मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश तथा वज्रपात होने के आसार हैं।
Published on

मौसम के ताजा अपडेट के मुताबिक, पूर्वोत्तर अरब सागर में बना गहरा दबाव या डीप डिप्रेशन अब चक्रवाती तूफान 'असना' में तब्दील हो गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र के अगले कुछ घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है। मॉनसूनी गतिविधि की बात करें तो मॉनसून ट्रफ समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में जारी है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए आज, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, यानी 12 सेमी और कुछ हिस्सों में भयंकर बारिश, 20 सेमी (200 मिमी) से अधिक बारिश होने की आशंका जताई गई है

वहीं आज, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना तथा तटीय कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है, इन राज्यों में 12 सेमी (120 मिमी) सा अधिक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, केरल और माहे, रायलसीमा तथा आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बरसेंगे बादल, इन सभी राज्यों में सात सेमी (70 मिमी) से अधिक बरस सकते हैं बादल।

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश तथा वज्रपात होने के आसार जताए गए हैं

शनिवार 31 अगस्त 2024 को मौसम का पूर्वानुमान व चेतावनी
शनिवार 31 अगस्त 2024 को मौसम का पूर्वानुमान व चेतावनी स्रोत: आईएमडी

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर के उत्तरी व मध्य हिस्सों, दक्षिणी अरब सागर के उत्तरी इलाकों, गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल के तटों, लक्षद्वीप क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी, श्रीलंका के तटों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकतर इलाकों, उत्तर-पश्चिम और उससे सटे उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्सों, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तटों, उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

वहीं आज, गुजरात के तट, उत्तर-पूर्व अरब सागर, उत्तर-पश्चिम के कई इलाकों, पूर्व मध्य अरब सागर, निकटवर्ती पश्चिम-मध्य अरब सागर, मध्य के कई इलाकों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास के हिस्सों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं।

आज, पश्चिम मध्य के अधिकतर इलाकों, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के पश्चिमी हिस्सों, सोमालिया, यमन और ओमान के तटों पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज गुजरात के तट और उससे सटे पाकिस्तान तट तथा उत्तर-पूर्व और पूर्व मध्य अरब सागर में 55 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई हैं।

उपरोक्त तूफानी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

तापमान में उतार चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान संबंधी मौसम विभाग का अपडेट देखे तो कल, असम के लुमडिंग में अधिकतम तापमान 39.6डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में गुजरात के बुलसर में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, यानी 30 अगस्त को केरल और माहे के अधिकतर इलाकों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल में गंगा के कई मैदानी इलाकों, सौराष्ट्र और कच्छ, पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in