दिल्ली एनसीआर में उमस भरी गर्मी, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात में भारी बारिश

आज, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, यहां 115.6 से 204.4 मिमी तक बादल बरस सकते हैं।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश
Published on
Summary
  • 🟠 भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट : उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 115.6 से 204.4 मिमी तक बारिश का अनुमान।

  • 🟡 देशभर के कई राज्यों में येलो अलर्ट : अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र-कच्छ, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश होने का पूर्वानुमान।

  • ⚡ आंधी-तूफान व बिजली गिरने की चेतावनी : अंडमान-निकोबार, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में 30–40 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं और वज्रपात का खतरा।

  • 🌊 अचानक बाढ़ का खतरा : पश्चिमी राजस्थान (बाड़मेर, जालौर) और गुजरात (बनासकांठा, कच्छ) जिलों में फ्लैश फ्लड और जलभराव का अलर्ट।

  • 🌡️ दिल्ली एनसीआर में उमस भरी गर्मी : बारिश थमी, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज सुबह, नौ सितंबर, 2025 को जारी ताजा अपडेट में कहा है कि पाकिस्तान और राजस्थान-कच्छ इलाके में एक गहरा दबाव (डीप डिप्रेशन) बना हुआ है। यह दबाव तेजी से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और अगले 12 घंटे में इसके कमजोर पड़कर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने का अनुमान है। वहीं मानसून की ट्रफ पाकिस्तान और राजस्थान से निकलकर उदयपुर, शिवपुरी, सिद्धी, रांची, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

इन मौसमी गतिविधियों का असर अब देश में कई राज्यों में देखने को मिलेगा। कहीं तेज बारिश, कहीं बिजली-गर्जना, तो कहीं अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।

आज कहां-कहां बरसेंगे बादल?

मौसमी गतिविधियों के चलते आज, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। यहां मौसम विभाग ने बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही यहां 115.6 से 204.4 मिमी तक बादल बरस सकते हैं।

वहीं आज, नौ सितंबर, 2025 को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा पश्चिमी राजस्थान में गरज के साथ जमकर बरसेंगे बादल। इन सभी राज्यों में 64.5 से 115.5 मिमी तक पानी बरस सकता है, साथ ही यहां बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

देश की राजधानी में बारिश का दौर बीते कुछ दिनों से थम सा गया है। इसके साथ ही तेज धूप व उमस लोगों को फिर से गर्मी का अहसास करवा रही है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज नौ सितंबर, 2025 को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़कर 35.6 डिग्री पहुंच गया। जो सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। जबकि आज अधिकतम तापमान के 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान के 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग की मानें तो आज, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, झारखंड, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा तेलंगाना में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने का अंदेशा जताया गया है।

वहीं आज, नौ सितंबर, 2025 को उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान सहित कई राज्यों में भी गरज के साथ बारिश व वज्रपात होने का खतरा रहेगा

कहां-कहां है अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का अंदेशा?

मौसम विभाग के द्वारा आज सुबह जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जालौर जिलों, गुजरात के बनासकांठा, सौराष्ट्र और कच्छ के कच्छ जिलों में अचानक बाढ़ व जलभराव होने की आशंका है। इन जगहों पर किसानों और लोगों को खास सतर्क रहने की जरूरत है।

लोगों और किसानों के लिए सावधानियां

मौसम विभाग के द्वारा कहा गया है कि बारिश और बिजली के समय खेतों में काम करने से बचें, खासकर खुले मैदान में। पशुओं को सुरक्षित जगह पर रखें और उन्हें खुले में न बांधें। जिन जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा है, वहां नदियों और नालों के पास जाने से बचें। तेज हवा चलने पर बिजली के खंभों और कमजोर पेड़ों से दूर रहें। किसान भाई बारिश का फायदा उठाकर धान, मक्का और तिल जैसी खरीफ फसलों को पोषण देने के लिए खेतों में नमी का उपयोग कर सकते हैं।

सितंबर के महीने में मानसून अब भी काफी सक्रिय है। पाकिस्तान और राजस्थान-कच्छ से उठे इस गहरे दबाव ने देश भर में बारिश के हालात बना दिए हैं। आने वाले दो-तीन दिन पूर्वी भारत, उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिमी भारत के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है।

जहां बारिश से फसलों को फायदा मिलेगा, वहीं कुछ जगहों पर बाढ़ और बिजली गिरने जैसी आपदाएं भी सामने आ सकती हैं। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने को कहा गया है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, आठ सितंबर, 2025 को आंध्र प्रदेश के कावली में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कल, देश के मैदानी इलाकों में कर्नाटक के मैसूर और महाराष्ट्र के जेउर में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

आठ सितंबर, 2025 को आंध्र प्रदेश के कावली में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आठ सितंबर, 2025 को आंध्र प्रदेश के कावली में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

कल कहां हुई बारिश व कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, आठ सितंबर, 2025 को जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख के अधिकतर इलाकों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई।

वहीं कल, पूर्वी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें रिकॉर्ड की गई, जबकि देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।

कल कहां कितने बरसे बादल?

कल, आठ सितंबर, 2025 को सौराष्ट्र और कच्छ के भुज में 8 सेमी, कांडला में 5 सेमी, नलिया और न्यू कांडला प्रत्येक जगह 4 सेमी, पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 8 सेमी, कानपुर और बाराबंकी प्रत्येक जगह 4 सेमी, असम और मेघालय के चेरापूंजी में 5 सेमी, ओडिशा के परलाखेमुंडी में 5 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in