पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार में भी बरसेंगे बादल

जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी हो सकती है।
फोटो साभार: विकिमीडिया कॉमन्स
फोटो साभार: विकिमीडिया कॉमन्स
Published on

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी हो सकती है।

अगले दो दिनों के दौरान, पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों तथा राजस्थान के शेष हिस्सों तथा गुजरात के कुछ हिस्सों से भी दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई हो सकती है।

वहीं एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने आज, तीन अक्टूबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। इन इलाकों में 115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है।

वहीं आज, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में बादलों के जमकर बरसने का पूर्वानुमान है। इन सभी राज्यों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है।

आने वाली दिनों में मौसम का पूर्वानुमान देखें तो, भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है।

कहां चलेंगी तेज हवाएं, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें तथा कहां गिरेगी बिजली?
मौसम विभाग के मुताबिक, आज आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

वहीं आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने तथा वज्रपात के आसार हैं।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज, पश्चिम मध्य और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पश्चिम में और तमिलनाडु के तटों पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

वहीं आज, दक्षिण-पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम-मध्य अरब सागर, बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के साथ-साथ उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर 40 से 45 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, जैसलमेर (पश्चिम राजस्थान) में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में दिल्ली रिज (नई दिल्ली) में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, दो अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान झारखंड के अधिकतर इलाकों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों, मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी बारिश?
कल, दो अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, दो अक्टूबर को 8:30 से 5:30 के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में 10 सेमी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के माया बंदर में 5 सेमी, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 3 सेमी, पूर्वी उत्तर प्रदेश के हरदोई, कानपुर और गाजीपुर प्रत्येक जगह 2 सेमी, झारखंड के जमशेदपुर में 2 सेमी, ओडिशा के झारसुगुड़ा में 2 सेमी, मिजोरम के लेंगपुई में 2 सेमी, केरल के त्रिशूर में 2 सेमी, तमिलनाडु के वालपराई में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in