सौराष्ट्र और कच्छ में भयंकर बारिश का दौर जारी, दिल्ली समेत कई राज्यों में आज भी बरसेंगे बादल

आज, ओडिशा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं, यहां 120 मिमी से अधिक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है
आज, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, समेत इन राज्यों में 70 मिमी तक बरस सकते हैं बादल
आज, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, समेत इन राज्यों में 70 मिमी तक बरस सकते हैं बादल
Published on

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में सौराष्ट्र और कच्छ में बने गहरे अवसाद या डीप डिप्रेशन का जिक्र किया है। जिसके कारण सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में भयंकर बारिश का सिलसिला जारी है, कल यहां 170 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। वहीं आज भी यहां बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है, यहां 20 सेमी (200 मिमी) से अधिक बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के उत्तर और उससे सटे मध्य भाग में एक नया कम दबाव क्षेत्र बनने के आसार हैं। इसके अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के करीब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती प्रसार बना हुआ है। मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में है, जबकि पूर्वी छोर अपनी सामान्य स्थिति में बनी हुई है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों के चलते आज, ओडिशा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं, इन हिस्सों में 12 सेमी (120 मिमी) से अधिक बरस सकते हैं बादल।

आज, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा झारखंड में बादलों के जमकर बरसने का पूर्वानुमान है, इन राज्यों में बादलों के सात सेमी (70 मिमी) से अधिक बरसने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है, इन सभी राज्यों में सात सेमी (70 मिमी) से अधिक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो आज, मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश तथा वज्रपात होने के आसार जताए गए हैं

गुरुवार 29 अगस्त 2024 को मौसम का पूर्वानुमान व चेतावनी
गुरुवार 29 अगस्त 2024 को मौसम का पूर्वानुमान व चेतावनी स्रोत: आईएमडी

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तरी अरब सागर, मध्य अरब सागर के अधिकतर इलाकों और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के उत्तरी हिस्सों, गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, कर्नाटक, केरल तटों, लक्षद्वीप के इलाकों, मन्नार की खाड़ी और श्रीलंका तट, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकतर इलाकों और उत्तर बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्सों, उत्तरी आंध्र प्रदेश और उत्तरी अंडमान सागर के आसपास 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

वहीं आज, गुजरात तट, उत्तर-पूर्व अरब सागर, उत्तर-पश्चिम के कई हिस्सों, पूर्व-मध्य अरब सागर, पश्चिम-मध्य अरब सागर, पूर्व-मध्य और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं।

आज, पश्चिम-मध्य, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के पश्चिमी हिस्सों, सोमालिया, यमन, ओमान के तटों के अधिकतर इलाकों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक चलने के आसार हैं।

वहीं आज, गुजरात तट और उससे सटे पाकिस्तान के तटों तथा उत्तर-पूर्व और पूर्व-मध्य अरब सागर में 55 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई हैं।

उपरोक्त तूफानी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

तापमान में उतार चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान संबंधी अपडेट देखे तो कल,तटीय आंध्र प्रदेश के रेन्ताचिन्ताला में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में गुजरात के बुलसर में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, 28 अगस्त को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकतर इलाकों, जम्मू, कोंकण और गोवा, गुजरात, तटीय कर्नाटक के कई इलाकों, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, केरल और माहे के कुछ हिस्सों, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सो, मराठवाड़ा, विदर्भ, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in