राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में लू का कहर, इन हिस्सों में जमकर बरसेंगे बादल

कल, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश और आंतरिक महाराष्ट्र के कई हिस्सों, पंजाब के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में लू का कहर, इन हिस्सों में जमकर बरसेंगे बादल
Published on

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती प्रसार के चलते आज, उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

वहीं आज, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, झारखंड, विदर्भ, कोंकण और गोवा, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने कहा है कि आज, असम और मेघालय, उत्तराखंड, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ वज्रपात के आसार हैं

कहां होगी भारी बारिश?
मौसम विभाग की मानें तो आज, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है, इन इन राज्यों में 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बरस सकते हैं बादल।

वहीं कल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

मॉनसून ट्रैकर
मौसम विभाग के अनुसार, कल, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ और हिस्सों, बंगाल की दक्षिणी खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के शेष हिस्सों, अंडमान सागर और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

वहीं अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव
तापमान में उतार चढ़ाव को लेकर ताजा अपडेट देखें तो कल, पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात और विदर्भ के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 44 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

वहीं कल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कई हिस्सों, ओडिशा, तेलंगाना और रायलसीमा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ तथा तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

कल, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश और आंतरिक महाराष्ट्र के कई हिस्सों, पंजाब के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

कल, पूरे देश में पश्चिमी राजस्थान के फलौदी में अधिकतम तापमान 49.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया।

कहां चलेगी लू या हीटवेव
आज, राजस्थान के अधिकांश इलाकों, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू या हीटवेव चलने की आशंका जताई गई है

वहीं आज, जम्मू के अलग-अलग हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में भी आज लू का प्रकोप रहेगा।

वहीं कल, राजस्थान के कई हिस्सों और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लोगों को भीषण लू का कहर झेलना पड़ा। कल, हरियाणा, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में भी लू का प्रकोप रहा।

कहां रहेगा रातों का मौसम गर्म
आज, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में रातों के मौसम के गर्म रहने के आसार हैं।

कहां रहेगा गर्म और नमी भरा मौसम?
आज, असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में लोगों कोई गर्म और उमस भरे मौसम से राहत के आसार नहीं हैं।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज, कर्नाटक से लेकर केरल के तटों, लक्षद्वीप, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण, पूर्व-मध्य और आसपास के पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

वहीं आज, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी, श्रीलंका तट, दक्षिण, पूर्व-मध्य और आसपास के पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तरी अंडमान सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी और के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं।

आज, मध्य और निकटवर्ती उत्तरी बंगाल की खाड़ी में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है। वहीं आज, पूर्व-मध्य, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने का अनुमान है।

आज, सोमालिया तट और उसके आसपास 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

वहीं आज, यानी 25 मई की शाम से बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल और आसपास के उत्तरी ओडिशा के तटों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक की तूफानी हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 24 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान केरल और माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश इलाकों, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप में कुछ हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश तथा बिहार में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 24 मई को 8:30 से 5:30 के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के काकीनाडा में 11 सेमी, तुनी में 1 सेमी, ओडिशा के क्योंझरगढ़ में 3 सेमी, कोरापुट में 2 सेमी, नयागढ़ और पारादीप प्रत्येक जगह 1 सेमी, लक्षद्वीप के मिनिकॉय में 3 सेमी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में 3 सेमी, हुट बे में 2 सेमी, मायाबंदर में 1 सेमी, कार निकोबार में 1 सेमी, केरल और माहे के कोच्चि और त्रिशूर प्रत्येक जगह 3 सेमी, तिरुवनंतपुरम में 1 सेमी, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के बेंगलुरु में 2 सेमी, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कन्याकुमारी और परमथी प्रत्येक जगह 2 सेमी, वालपराई में 1 सेमी तथा नागालैंड के कोहिमा में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in