

मौसम विभाग के मुताबिक, 2023 के गर्मी के मौसम यानी अप्रैल से जून (एएमजे) के दौरान, भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, जहां अधिकतम तापमान के सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है, देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान के सामान्य से ऊपर रहने की आशंका जताई गई है।
अप्रैल से जून (एएमजे) के दौरान, देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों के साथ-साथ भारतीय प्रायद्वीप के कुछ अलग-अलग इलाकों को छोड़कर जहां न्यूनतम तापमान के सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
अप्रैल के महीने भारतीय प्रायद्वीप, पूर्वोत्तर और उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है, देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने की आसार हैं।
वहीं इस महीने में देश के अधिकांश हिस्सों, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर न्यूनतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने का अनुमान लगाया गया है। अधिकतर हिस्सों में गर्म हवाओं के चलते दिनों के अधिक गर्म रहने की आशंका है।
वहीं अप्रैल से जून 2023 तक मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर पश्चिम भारत के मौसम के गर्म बने रहने का अनुमान है।
अप्रैल 2023 के दौरान बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, उत्तरी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के पश्चिमी भाग, गुजरात और पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म हवा चलने की आशंका जताई गई है।
वहीं बारिश की बात करें तो अप्रैल 2023 के दौरान पूरे देश में औसत वर्षा सामान्य (एलपीए का 88-112 फीसदी) रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम, मध्य और भारतीय प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है, जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत और भारत के पश्चिमी तट के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है।
अप्रैल से जून के महीनों में कहां चलेगी लू या हीट वेव?
अप्रैल से जून 2023 के गर्मी के मौसम के दौरान देश भर में लू या हीट वेव के दिनों की संख्या बढ़ने के आसार हैं। गर्म मौसम के दौरान मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म मौसम के रहने तथा लू या हीट वेव चलने की आशंका है।
अप्रैल 2023 के लिए देश भर में हीट वेव चलने की बात करें तो बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, उत्तरी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के पश्चिमी भाग, गुजरात और पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू चलने के आसार हैं।
अप्रैल में कहां कितनी होगी बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक 1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर अप्रैल महीने के दौरान देश भर में वर्षा का एलपीए लगभग 39.2 मिमी है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और भारतीय प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होगी, जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत और भारत के पश्चिमी तट के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका जताई गई है।
केसा रहेगा प्रशांत और हिंद महासागर में समुद्री सतह का तापमान (एसएसटी)?
वर्तमान में, भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में तटस्थ ईएनएसओ स्थितियां जारी हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी मौसम के दौरान भूमध्यरेखीय मध्य प्रशांत महासागर में कुछ गर्म विसंगतियों के साथ लगभग सामान्य एसएसटी होने का अनुमान है।
प्रशांत क्षेत्र में ईएनएसओ स्थितियों के अलावा, हिंद महासागर एसएसटी जैसे अन्य कारण भी भारतीय जलवायु को प्रभावित करते हैं। वर्तमान में, हिंद महासागर के ऊपर तटस्थ हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) स्थितियां बनी हुई हैं और नवीनतम पूर्वानुमान बताता है कि गर्म मौसम के मौसम के दौरान तटस्थ आईओडी के जारी रहने की संभावना है।