उत्तर प्रदेश, राजस्थान में धूल भरी आंधी, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड में ओलावृष्टि, यहां भारी बारिश

आज, पश्चिम राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव या लू चलने की आशंका जताई गई है।
सात, आठ और 10 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी चलने की आशंका जताई गई है, वहीं, 10 मई को हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी धूल भरी आंधी आंधी चलने के आसार हैं।
सात, आठ और 10 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी चलने की आशंका जताई गई है, वहीं, 10 मई को हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी धूल भरी आंधी आंधी चलने के आसार हैं।
Published on

देश के तमाम हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश व ओलावृष्टि हो रही है, वहीं दूसरी और कुछ राज्यों में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं का प्रकोप जारी है।

वहीं, तापमान में उतार चढ़ाव की बात करें तो कल, कल, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, रायलसीमा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

वहीं कल, मराठवाड़ा के कुछ इलाकों, झारखंड, ओडिशा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और पूर्वी राजस्थान में भी अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से सात डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है। जबकि कल, पूर्वी तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों, आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, उत्तरी आंतरिक ओडिशा, केरल और माहे, झारखंड के कुछ हिस्सों और पश्चिम उत्तर प्रदेश,

उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दक्षिण मराठवाड़ा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

कल, देश भर में रायलसीमा के नांदयाल में अधिक तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में हरियाणा के नाहन में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया।

कहां चलेगी लू या हीटवेव?
मौसम विभाग के मुताबिक आज, पश्चिम राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव या लू चलने की आशंका जताई गई है

वहीं कल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में लोगों को भीषण लू के कहर से दो चार होना पड़ा। जबकि, रायलसीमा के कुछ हिस्सों और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में भी गर्म हवाएं महसूस की गई। 15 अप्रैल से ओडिशा में, 17 अप्रैल से पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में, 24 अप्रैल से रायलसीमा में लू का प्रकोप जारी है।

कहां रहेगा गर्म और नमी भरा मौसम?
आज, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में गर्म और नमी भरे मौसम के बने रहने के आसार हैं।

कहां चलेंगी धूल भरी सतही हवाएं?
मौसम विभाग की मानें तो सात, आठ और 10 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी चलने की आशंका जताई गई है, वहीं, 10 मई को हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी धूल भरी आंधी आंधी चलने के आसार हैं।

वहीं अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज, पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों में बिजली गिरने, 70 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है।

वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड के अलग-अलग हिस्सों तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में वज्रपात होने तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने के आसार जताए गए हैं। कल, ओडिशा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भी ओले गिरे।

आज, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है।

वहीं आज, उत्तराखंड, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, अरुणाचल प्रदेश, मराठवाड़ा, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात की आशंका जताई गई है

कहां होगी भारी बारिश?
मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। इन सभी राज्यों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बरस सकते हैं बादल।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज, उत्तरी आंध्र प्रदेश तट और उससे सटे दक्षिण ओडिशा तट पर 40 से 45 किमी प्रति घंटे के गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं आज, दक्षिण आंध्र प्रदेश तट, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों और निकटवर्ती उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, छह मई को 8:30 से 5:30 के दौरान असम और मेघालय कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, छह मई को 8:30 से 5:30 के दौरान असम और मेघालय के चेरापूंजी में 3 सेमी, सिलचर में 2 सेमी, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कैलाशहर और आइजोल प्रत्येक जगह 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in