जेट स्ट्रीम के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी, पूर्वोत्तर में ओलावृष्टि के आसार

कल, उत्तर पश्चिम और इससे सटे पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री सेल्सियस तक कम रहा
जेट स्ट्रीम के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी, पूर्वोत्तर में ओलावृष्टि के आसार
Published on

उत्तर भारत समेत देश के तमाम हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं कल, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

कल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान छह से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

वहीं कल, उत्तर पश्चिम और इससे सटे पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। कल हरियाणा के हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, उसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

वहीं, अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है। अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

कहां रहेगा ठंड का कहर?
लुढ़कते पारे और कोहरे के चलते आज उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को भारी सर्दी का प्रकोप झेलना पड़ेगा। वहीं आज उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में भी ठंड महसूस होगी।

मौसम विभाग के मौसम संबंधी पूर्वानुमान को देखें तो आज, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण शीतलहर के कहर की चेतावनी दी गई है। जबकि आज, उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भी शीत लहर का प्रकोप रह सकता है।

वहीं, उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में पाला पड़ने से अभी निजात मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं

कल, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में लोगों को भीषण सर्दी का प्रकोप झेलना पड़ा। वहीं कल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भारी ठंड महसूस की गई।

वहीं कल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में भारी शीतलहर का कहर रहा, जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप रहा।

कहा छाएगा कोहरा?
देश के अलग-अलग हिस्सों में कोहरे छाने की बात करें तो अगले कुछ दिनों तक इससे छुटकारा मिलने के आसार नहीं हैं। इन राज्यों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को घने से बहुत घने कोहरे के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वहीं आज, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

कल, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को घने से बहुत घने कोहरे से दो चार होना पड़ा। वहीं कल, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और असम के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा देखा गया।

कोहरे की वजह से कल देश के अलग-अलग हिस्सों में दृश्यता कम रही। कल, पंजाब के अमृतसर और पटियाला हर जगह दृश्यता 25 मीटर, हरियाणा के अंबाला में दृश्यता 25 मीटर, हिसार में दृश्यता 50 मीटर, दिल्ली के पालम में दृश्यता 200 मीटर, पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर और चूरू प्रत्येक जगह दृश्यता 50 मीटर रही।  

वहीं कल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली में दृश्यता 25 मीटर, झांसी में दृश्यता 200 मीटर, पूर्वी उत्तर प्रदेश के बहराइच में दृश्यता 50 मीटर, लखनऊ में दृश्यता 200 मीटर, बिहार के पुनिया में दृश्यता 200 मीटर, पश्चिम बंगाल के बांकुरा में दृश्यता 200 मीटर, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में दृश्यता 50 मीटर, असम के उत्तरी लखीमपुर में दृश्यता 50 मीटर तथा तेजपुर में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई।

कहां होगी बारिश-बर्फबारी तथा ओलावृष्टि ?
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 140 से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। इनके कारण आज, यानी 17 जनवरी को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान लगाया गया है

17 और 18 जनवरी, 2024 को बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, यानी इन राज्यों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है।

वहीं आज, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड तथा सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में ओलावृष्टि के आसार हैं

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 16 जनवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में हिसार (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल पुनालुर (केरल) में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in