डीप डिप्रेशन के चलते उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व झारखंड में भारी बारिश

इस माह से मॉनसून की विदाई होने लगती है, लेकिन इस बार इसमें कुछ देरी होने का पूर्वानुमान है
आज, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में 120 मिमी से अधिक बरस सकते हैं बादल।
आज, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में 120 मिमी से अधिक बरस सकते हैं बादल।
Published on

मॉनसून के मौसम का अंतिम महीना चल रहा है, इस माह से मॉनसून की विदाई होने लगती है, लेकिन इस बार इसमें कुछ देरी होने का पूर्वानुमान है। वहीं वर्तमान में मॉनसूनी गतिविधि की बात करें तो, मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में है और पूर्वी छोर अपनी सामान्य स्थिति के करीब है।

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि झारखंड के ऊपर बना डीप डिप्रेशन पिछले छह घंटों के दौरान आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है, साथ ही यह कमजोर पड़कर डिप्रेशन में बदल गया है।

आज, 17 सितंबर 2024 को भारतीय समयानुसार सुबह के 05:30 बजे यह झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ में बना हुआ था। यह झारखंड के डाल्टनगंज से लगभग 50 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, रांची से लगभग 120 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम, अंबिकापुर से 110 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व और उत्तर प्रदेश के चुर्क से 160 किमी दक्षिण-पूर्व में जारी था।

इसके झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखने और अगले 24 घंटों के दौरान अच्छी तरह से कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर कमजोर पड़ने की संभावना जताई गई है

डीप डिप्रेशन आज, 17 सितंबर 2024 को भारतीय समयानुसार सुबह के 05:30 बजे यह झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ में बना हुआ था।
डीप डिप्रेशन आज, 17 सितंबर 2024 को भारतीय समयानुसार सुबह के 05:30 बजे यह झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ में बना हुआ था। स्रोत: आईएमडी

मौसम विभाग ने डीप डिप्रेशन और मॉनसूनी गतिविधि के चलते आज, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार जताए हैं, इन राज्यों में 12 सेमी (120 मिमी) से अधिक बरस सकते हैं बादल।

वहीं आज, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में बादलों के जमकर बरसने की आशंका जताई गई है, इन राज्यों में सात सेमी (70 मिमी) या उससे अधिक बारिश हो सकती है।

कहां पड़ेंगी तेज हवाओं के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश तथा बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

मंगलवार 17 सितंबर 2024 को मौसम का पूर्वानुमान व चेतावनी
मंगलवार 17 सितंबर 2024 को मौसम का पूर्वानुमान व चेतावनी स्रोत: आईएमडी

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, श्रीलंका तट से दूर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के अधिकतर इलाकों, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के आसपास के हिस्सों, उत्तरी ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के तटों पर 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

वहीं आज, मन्नार की खाड़ी में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक की गति तक पहुंचने की आशंका है।

आज, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के पश्चिमी हिस्सों और पश्चिम-मध्य अरब सागर के आसपास के इलाकों, सोमालिया तट पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक की दर तक पहुंचने के आसार हैं।

उपरोक्त तूफानी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

तापमान में उतार चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान संबंधी अपडेट की बात करें तो कल, तमिलनाडु के मदुरै में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में मध्य महाराष्ट्र के बारामती में न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, 16 सितंबर को पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों और ओडिशा के अधिकतर हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों, झारखंड, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और मेघालय, तेलंगाना, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in