कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र व कर्नाटक में 204 मिमी से अधिक बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के हाल

आज, बिहार के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों और झारखंड में गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।
कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र व कर्नाटक में 204 मिमी से अधिक बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के हाल
Published on

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर असम और उससे सटे इलाकों के निचले स्तरों पर चक्रवाती प्रसार जारी है। बंगाल की खाड़ी से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों के निचले स्तरों पर तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही है। एक चक्रवाती प्रसार मराठवाड़ा के ऊपर और उसके निचले स्तरों पर बना हुआ है, वहीं एक और चक्रवाती प्रसार पूर्वी बिहार के निचले स्तरों पर जारी है।

उपरोक्त मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आज, कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है, इन हिस्सों में 204.5 मिमी से अधिक बारिश होने के आसार हैं।

वहीं आज, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाकों में बहुत भारी तथा कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है, इन इलाकों में 204.5 मिमी से अधिक बरस सकते हैं बादल।

आज, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है, यहां 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है।

वहीं आज, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, मराठवाड़ा तथा केरल और माहे के कुछ हिस्सों में बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं, इन राज्यों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बरस सकते हैं बादल।

वहीं कल, केरल और माहे तथा कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में भी भारी बारिश दर्ज की गई।

कहां पड़ेंगी तेज हवाओं के साथ बौछारें, कहां गिरेगी बिजली?
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज, पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा तूफानी हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है

वहीं आज, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में तेज तूफानी हवाओं के साथ वज्रपात के आसार हैं।

आज, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है

वहीं आज, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा तूफानी हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

उत्तर भारत में मौसम में बदलाव देखें तो पश्चिमी विक्षोभ मध्य स्तरों पर पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में जारी है। वहीं, एक चक्रवाती प्रसार उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के निचले स्तरों पर बना हुआ है।

मौसम संबंधी इन गतिविधयों के चलते अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान में बिजली गिरने तथा तूफानी हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 0.1 मिमी से 15.5 मिमी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

मॉनसून ट्रैकर
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ठाणे, अहमदनगर, बीड, निजामाबाद, सुकमा, मलकानगिरी, विजयनगरम और इस्लामपुर में आगे बढ़ गया है।

तापमान में उतार चढ़ाव
देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में उतार चढ़ाव की बात करे तो कल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई हिस्सों, उत्तरी मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार और गुजरात के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इन इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

कल, देश भर में पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में पश्चिम राजस्थान के जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

कहां चलेगी लू या हीटवेव
आज, बिहार के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों और झारखंड के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। वहीं कल, बिहार के कुछ हिस्सों तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में लोगों को भीषण लू या हीटवेव का कहर झेलना पड़ा।

वहीं आज, ओडिशा में गर्म और नमी भरे मौसम से यहां के लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक आज, महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा के तटों, कर्नाटक, केरल के तटों इससे सटे लक्षद्वीप, कोमोरिन क्षेत्रों, श्रीलंका के पास मन्नार की खाड़ी, दक्षिण तमिलनाडु, मध्य और दक्षिण बंगाल की खाड़ी, उत्तरी अंडमान सागर में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं आज, महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के तटों, सोमालिया के तटों, दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम मध्य अरब सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, नौ जून को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह तथा केरल एवं माहे के कई इलाकों, रायलसीमा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम के कुछ हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, कर्नाटक तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, नौ जून को 8:30 से 5:30 के दौरान कोंकण और गोवा के पंजिम में 8 सेमी, केरल और माहे के कन्नूर में 7 सेमी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लॉन्ग आइलैंड में 5 सेमी, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कैलाशहर में 5 सेमी, तटीय कर्नाटक के मैंगलोर में 5 सेमी और कारवार में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in