जलाशयों में घटता पानी: एक सप्ताह में दक्षिण और पश्चिम भारत में सबसे ज्यादा गिरावट

केंद्रीय जल आयोग के ताजा साप्ताहिक बुलेटिन के अनुसार, देश के 178 प्रमुख जलाशयों में जल भंडारण घटकर 111.209 बीसीएम रह गया है, जो कुल क्षमता का 60.19 प्रतिशत है। पिछले साल की समान अवधि की तुलना में देश में जल भंडारण करीब 32 प्रतिशत कम है
फाइल फोटो: अरविंद यादव
फाइल फोटो: अरविंद यादव
Published on: 
सारांश
  • देश के 178 प्रमुख जलाशयों में 111.209 बीसीएम पानी उपलब्ध है। यह पिछले साल की समान अवधि के 162.688 बीसीएम के मुकाबले 31.7 प्रतिशत कम है।

  • मौजूदा जल भंडारण सामान्य स्तर से भी पीछे है। इन जलाशयों के सामान्य स्तर 140.770 बीसीएम का केवल 79 प्रतिशत है।

  • दक्षिण भारत की स्थिति सबसे खराब है। यहां के 50 जलाशयों में कुल क्षमता का महज 37.52 प्रतिशत पानी बचा है। एक सप्ताह में 0.630 बीसीएम की कमी आई है।

  • पश्चिमी क्षेत्र में सबसे ज्यादा साप्ताहिक गिरावट हुई है। यहां के गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के 58 जलाशयों में एक सप्ताह में 0.821 बीसीएम पानी कम हुआ। मौजूदा भंडारण कुल क्षमता का 68.30 प्रतिशत है।

  • पूर्वी क्षेत्र में मामूली सुधार हुआ है। यहां के 31 जलाशयों में एक सप्ताह में 0.114 बीसीएम पानी बढ़ा है। इसके बावजूद यहां जल भंडारण पिछले साल और सामान्य स्तर से कम है।

देश के 178 बड़े जलाशयों में पानी का भंडारण कम होने का सिलसिला जारी है। पिछले एक सप्ताह के दौरान इन जलाशयों में 2.53 अरब घन मीटर (बीसीएम) पानी कम हो गया। अब इन जलाशयों में इन जलाशयों में कुल 111.209 अरब घन मीटर जल उपलब्ध है। जो इन जलाशयों की कुल उपयोगी जल भंडारण क्षमता का 60.19 प्रतिशत है। पिछले सप्ताह 19 नवंबर 2026 तक यह 113.748 बीसीएम (61.56 प्रतिशत) था। 

26 नवंबर 2026 को केंद्रीय जल आयोग ने अपने बुलेटिन में बताया कि उसकी निगरानी वाले देश के 178 जलाशयों की कुल उपयोगी जल भंडारण क्षमता 184.762 अरब घन मीटर है। यह देश में निर्मित मानी गई कुल 257.812 अरब घन मीटर की उपयोगी जल भंडारण क्षमता का लगभग 71.67 प्रतिशत है। 

26 नवंबर 2026 के जलाशय भंडारण बुलेटिन के अनुसार, इन जलाशयों में 111.209 अरब घन मीटर पानी उपलब्ध है। 

हालांकि, पिछले वर्ष इसी अवधि में इन जलाशयों में उपलब्ध पानी 162.688 अरब घन मीटर था, जबकि सामान्य जल भंडारण स्तर 140.770 अरब घन मीटर था।

इस प्रकार, 178 जलाशयों में उपलब्ध पानी पिछले वर्ष की इसी अवधि के जल भंडारण का केवल 68.36 प्रतिशत और सामान्य जल भंडारण स्तर का 79 प्रतिशत है।

दक्षिण भारत में हालात और बिगड़े 

दक्षिणी क्षेत्र के पांच राज्यों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना के 50 प्रमुख जलाशयों में 26 नवंबर तक कुल 20.964 अरब घन मीटर पानी उपलब्ध बताया गया है। यह इन जलाशयों की कुल उपयोगी जल भंडारण क्षमता 55.879 बीसीएम का महज 37.52 प्रतिशत है। 

एक सप्ताह पहले, 19 नवंबर 2026 को इन जलाशयों में 21.594 बीसीएम पानी उपलब्ध था, जो कुल क्षमता का 38.64 प्रतिशत था। इस तरह एक सप्ताह के भीतर जल भंडारण में 0.630 बीसीएम (63 करोड़ घन मीटर) की कमी आई है। 

पिछले साल इसी अवधि में इन जलाशयों में पानी का स्तर कुल क्षमता का 85.69 प्रतिशत था, जबकि सामान्य जल भंडारण स्तर 71.94 प्रतिशत था। इससे स्पष्ट है कि दक्षिणी क्षेत्र के जलाशयों में मौजूदा जल भंडारण पिछले साल की समान अवधि और सामान्य स्तर, दोनों से काफी नीचे है।

उत्तरी क्षेत्र में बचा आधा पानी 

केंद्रीय जल आयोग के 26 नवंबर 2026 के जलाशय भंडारण बुलेटिन के अनुसार, उत्तरी क्षेत्र के हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान के 11 प्रमुख जलाशयों में कुल 10.165 बीसीएम पानी उपलब्ध है। यह इन जलाशयों की कुल उपयोगी जल भंडारण क्षमता 19.836 बीसीएम का 51.25 प्रतिशत है। 

एक सप्ताह पहले, 19 नवंबर 2026 को इन जलाशयों में 10.566 बीसीएम पानी उपलब्ध था, जो कुल क्षमता का 53.27 प्रतिशत था। इस तरह एक सप्ताह के भीतर जल भंडारण में 0.401 बीसीएम की कमी आई है। भंडारण क्षमता के अनुपात में भी 2.02 प्रतिशत अंक की गिरावट दर्ज की गई। 

पिछले साल इसी अवधि में इन जलाशयों में पानी का स्तर कुल क्षमता का 83.91 प्रतिशत था, जबकि सामान्य जल भंडारण स्तर 70 प्रतिशत था। इस तरह उत्तरी क्षेत्र के जलाशयों में मौजूदा पानी का स्तर पिछले साल की समान अवधि और सामान्य स्तर, दोनों से काफी नीचे है।

पूर्वी क्षेत्र में बढ़ा पानी 

पूर्वी क्षेत्र के असम, बिहार, झारखंड, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के 31 प्रमुख जलाशयों में कुल 16.192 बीसीएम पानी उपलब्ध है। यह इन जलाशयों की कुल उपयोगी जल भंडारण क्षमता 21.853 बीसीएम का 74.10 प्रतिशत है। 

एक सप्ताह पहले, 19 नवंबर 2026 को इन जलाशयों में 16.078 बीसीएम पानी उपलब्ध था, जो कुल क्षमता का 73.57 प्रतिशत था। इस तरह एक सप्ताह में जल भंडारण में 0.114 बीसीएम की बढ़ोतरी हुई है। 

हालांकि, पिछले साल इसी अवधि में इन जलाशयों में पानी का स्तर कुल क्षमता का 80.04 प्रतिशत था, जबकि सामान्य जल भंडारण स्तर 75.42 प्रतिशत था। इस तरह मौजूदा भंडारण पिछले साल और सामान्य स्तर, दोनों से कम है।

पश्चिमी क्षेत्र में घटा पानी 

 पश्चिमी क्षेत्र के गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के 58 प्रमुख जलाशयों में कुल 26.367 बीसीएम पानी उपलब्ध है। यह इन जलाशयों की कुल उपयोगी जल भंडारण क्षमता 38.606 बीसीएम का 68.30 प्रतिशत है। 

एक सप्ताह पहले, 19 नवंबर 2026 को इन जलाशयों में 27.188 बीसीएम पानी उपलब्ध था, जो कुल क्षमता का 70.42 प्रतिशत था। इस तरह एक सप्ताह के भीतर जल भंडारण में 0.821 बीसीएम की कमी आई है। 

पिछले साल इसी अवधि में इन जलाशयों में पानी का स्तर कुल क्षमता का 95.29 प्रतिशत था, जबकि सामान्य जल भंडारण स्तर 82.01 प्रतिशत था। इस प्रकार पश्चिमी क्षेत्र के जलाशयों में मौजूदा भंडारण पिछले साल की समान अवधि और सामान्य स्तर, दोनों से काफी कम है।

मध्य क्षेत्र में भी घटा पानी 

मध्य क्षेत्र के छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 28 प्रमुख जलाशयों में कुल 37.521 बीसीएम पानी उपलब्ध है। यह इन जलाशयों की कुल उपयोगी जल भंडारण क्षमता 48.588 बीसीएम का 77.22 प्रतिशत है। 

एक सप्ताह पहले, 19 नवंबर 2026 को इन जलाशयों में 38.322 बीसीएम पानी उपलब्ध था, जो कुल क्षमता का 78.87 प्रतिशत था। इस तरह एक सप्ताह के भीतर जल भंडारण में 0.801 बीसीएम की कमी आई है। 

पिछले साल इसी अवधि में इन जलाशयों में पानी का स्तर कुल क्षमता का 90.32 प्रतिशत था, जबकि सामान्य जल भंडारण स्तर 79.32 प्रतिशत था। इस प्रकार मध्य क्षेत्र के जलाशयों में मौजूदा जल भंडारण पिछले साल की समान अवधि और सामान्य स्तर, दोनों से कम है।