

हमें पता है कि जहां एक तरफ पानी का संकट बढ़ रहा है और हममें से बहुत से लोगों को साफ पेयजल भी नहीं नसीब हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ उपलब्ध पानी प्रदूषित हो रहा है। इसे देखते हुए हमें कुछ कदम उठाने की जरूरत है। सबसे पहले हमें पानी की हर बूंद को पकड़कर अपने जलस्रोतों को समृद्ध करना होगा। हम हर छत, हर फुटपाथ से वर्षा जल का संचलन कर सकते हैं। ये स्थान जलग्रहण क्षेत्र बनाए जा सकते हैं। इससे हम समाधान के रास्ते पर होंगे। यह काम सरकार का नहीं है। यह हमारी पहुंच के अंदर है।
हर गांव, हर स्कूल, हर कॉलोनी और हर एजेंसी को वर्षा जल संचयन में अपना योगदान देना होगा और हर बूंद का महत्व समझना होगा। हमें पानी की जरूरतों को न्यूनतम करना होगा। यह काम हम जरूर कर सकते हैं। शुरुआत हम पानी को बर्बाद न करके कर सकते हैं। हम पानी को बर्बाद होने से बचा सकते हैं। हमें पानी को दोबारा इस्तेमाल करने के समाधान पर काम करना चाहिए। रसोईघर, बाथरूम और बगीचों में पानी के कम से कम उपयोग के तरीकों को खोजना चाहिए। यह वैसा बिल्कुल नहीं है जो अक्सर हमारी पहुंच में होता है। गंदा पानी हमारे आधिकारिक सीवेज व्यवस्था से जुड़ा होता है जिसे हम इस्तेमाल करके भूल जाएंगे।