तुर्की-सीरिया भूकंप: भूकंपीय रूप से सबसे सक्रिय में से एक है एनाटोलियन प्लेट, क्या है वजह

तुर्की तीन प्रमुख टाइटोनिक प्लेटों के बीच स्थित है। इन्हें अफ्रीकी, अरेबियन और यूरेशियन कहा जाता है
Photo: @kiraincongress / Twitter
Photo: @kiraincongress / Twitter
Published on

छह फरवरी, 2023 की तड़के भूमध्यसागरीय और दुनिया के सबसे भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में से एक तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र उत्तरी सीरिया के साथ देश की सीमा के पास एक शहर गजियांटेप के पास था।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार, इसके बाद भूकंप के 25 झटके ( आफ्टरशॉक्स) आए, जिनमें छह की तीव्रता 5 और उससे अधिक थी।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अब तक तुर्की और सीरिया में मरने वालों की संख्या 2300 से अधिक है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, बाद में 6 फरवरी को अंकारा के पास दक्षिण तुर्की में 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। शाम होते-होते तीसरे भूकंप ने तीसरा शक्तिशाली भूकंप आया। 

एनाटोलियन क्यों?
तुर्की (तुर्की/एनाटोलियन प्लेट) तीन प्रमुख विवर्तनिक (टाइटोनिक) प्लेटों के बीच स्थित है। इन्हें अफ्रीकी, अरेबियन और यूरेशियन कहा जाता है। 2021 के एक शोध पत्र के अनुसार, यूरेशिया के साथ अरब और अफ्रीकी प्लेटों के बीच टकराव के परिणामस्वरूप आमतौर पर भूकंप आते हैं।

एनाटोलियन प्लेट को तीन प्रमुख फॉल्ट जोन में विभाजित किया गया है:

- उत्तर एनाटोलियन फॉल्ट जोन
- पूर्वी एनाटोलियन फॉल्ट जोन
- दक्षिण पूर्वी एनाटोलियन थ्रस्ट जोन

उत्तर एनाटोलियन फॉल्ट कैलिफोर्निया के सैन एंड्रियास फॉल्ट के समान है।

यूएसजीएस ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि 6 फरवरी को आए भूकंप और उसके बाद के झटके पूर्वी एनाटोलियन फॉल्ट जोन के साथ या उसके आसपास आए।

मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट माईराडार वेदर ने ट्वीट करके बताया कि पूर्वी एनाटोलियन फॉल्ट के साथ कुछ स्थानों पर एनाटोलियन प्लेट तीन मीटर तक फिसलने के कारण अरेबियन प्लेट से आगे निकल गई।

विक्टोरिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एडविन निसेन ने ट्विटर पर लिखा कि उत्तर एनाटोलियन फॉल्ट जोन में पिछली शताब्दी के दौरान सात बार 7-7.8 तीव्रता वाले भूकंप आ चुके हैं। लेकिन पूर्वी एनाटोलियन फॉल्ट जोन में आज तक 6.8 तीव्रता से अधिक भूकंप नहीं आया था।

हालांकि, निसेन ने कहा कि ऐतिहासिक रिकॉर्ड एक अलग तस्वीर पेश करते हैं। पूर्वी एनाटोलियन फॉल्ट जोन ने पिछली दो शताब्दियों के दौरान कई बड़े भूकंप देखे हैं। साल 2021 के अध्ययन में कहा गया है कि वे 1866, 1874, 1893 और 1971 में हुए थे।

1114 ईस्वी के भूकंप ने तुर्की के माराश शहर को नष्ट कर दिया। निसेन ने कहा कि इसलिए ताजा घटनाक्रम को आश्चर्य के रूप में नहीं देखना चाहिए।

माईराडार वेदर के अनुसार, 7.8 तीव्रता वाले बड़े भूकंप की संभावना केवल 6 प्रतिशत से कम है।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in