विरासत में मिले कचरे को 18 महीने में करना है साफ, जानें क्या हैं ताजा हालात

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट और डाउन टू अर्थ की सालाना रिपोर्ट स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट इन फिगर्स 2025 ने देश में बढ़ते लेगेसी वेस्ट यानी दशकों पुराना कचरे के आंकड़ों का विश्लेषण किया
प्रतीकात्मक तस्वीर: आईस्टॉक
प्रतीकात्मक तस्वीर: आईस्टॉक
Published on: 

भारत को 2026 तक यानी करीब 18 महीने में लेगेसी वेस्ट (दशकों से जमा कचरा) को पूरी तरह खत्म करना है लेकिन अब तक 50 प्रतिशत का ही उपचार हो पाया है। अन्य 17 प्रतिशत के लिए सफाई अभियान चल रहा है, जबकि 12 प्रतिशत पर काम शुरू होना बाकी है। शेष 22 प्रतिशत या तो स्वीकृत हैं या राज्य/अन्य निधियों द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं। लेगेसी वेस्ट से आच्छादित 6,019 हेक्टेयर भूमि में से 42 प्रतिशत को पुनः प्राप्त कर लिया गया है, 40 प्रतिशत पर उपचार कार्य चल रहा है या उसे स्वीकृति मिल गई है और लगभग 18 प्रतिशत पर कुछ नहीं हुआ है