संसद में आज: प्राकृतिक आपदाओं के कारण इस साल हो चुकी है 889 लोगों की मौत

क्या है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ पैकेज, 2022 का नया संस्करण?
संसद में आज: प्राकृतिक आपदाओं के कारण इस साल हो चुकी है 889 लोगों की मौत
Published on

गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा को बताया कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए नुकसान की राज्यवार जानकारी मंत्रालय द्वारा केंद्रीय रूप से नहीं रखी जाती है।

राय ने कहा 12 जुलाई, 2022 तक भारत में प्राकृतिक आपदाओं से 889 लोगों ने जान गवाई और 55472 पशुओं की मौत हुई।

अति प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की बढ़ती खपत

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक वसा, चीनी और नमक की अधिक मात्रा वाले खाद्य पदार्थों की खपत में वृद्धि हुई है, यह आज स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने राज्यसभा में बताया।

मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण संस्थान (आईसीएमआर-एनआईएन) की 2021 की एक रिपोर्ट में 2012 से 2016 के भोजन सेवन के आंकड़ों का विश्लेषण किया, औसतन कुल ऊर्जा देने वाले लगभग 4 फीसदी ग्रामीण और दैनिक आहार में 11 फीसदी शहरी क्षेत्रों में अति प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ का उपयोग किया जाता है।

देश में प्लास्टिक पार्क

अब तक, असम, मध्य प्रदेश में दो प्लास्टिक पार्क, ओडिशा, झारखंड, तमिलनाडु, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश राज्यों में दस प्लास्टिक पार्कों को मंजूरी दी गई है। ये सभी वर्तमान में पूरा होने के विभिन्न चरणों में हैं इस बात की जानकारी आज रसायन और उर्वरक और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री भगवंत खुबा ने राज्यसभा में दी।

देश में शिशु मृत्यु दर

भारत के रजिस्ट्रार जनरल (आरजीआई) के नमूना पंजीकरण प्रणाली (एसआरएस) के नवीनतम बुलेटिन के मुताबिक, शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) 2020 में भारत में प्रति 1000 जीवित जन्मों पर 28 है, जबकि बाल मृत्यु दर अनुमान के लिए संयुक्त राष्ट्र इंटर-एजेंसी ग्रुप के अनुसार, आईएमआर 2020 में वैश्विक स्तर पर प्रति 1000 जीवित जन्मों पर 27 है, यह आज स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने राज्यसभा में बताया।

मंकीपॉक्स के बढ़ते मामले

डब्ल्यूएचओ के अनुसार 4 जुलाई, 2022 तक यूरोपीय क्षेत्र से मंकीपॉक्स रोग के कुल 4920 प्रयोगशाला पुष्ट मामले सामने आए हैं। यह क्षेत्र मामलों की बढ़ती प्रवृत्ति को दिखा रहा है, अधिकांश मामले वर्तमान में स्पेन, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस और नीदरलैंड से सामने आ रहे हैं, इस बात की जानकारी आज स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने राज्यसभा में दी।

पवार ने कहा कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बीमारी के दूसरे देशों से आने के खतरों को कम करने के साथ-साथ मंकीपॉक्स रोग के प्रबंधन के लिए आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य और नैदानिक ​​हस्तक्षेप को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ पैकेज, 2022 का नया संस्करण

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने 06 अप्रैल, 2022 को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री - जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ पैकेज (एचबीपी) 2022 का एक नया संस्करण जारी किया है। एचबीपी 2022 में 27 विशिष्टताओं - माध्यमिक, तृतीयक और उपशामक देखभाल सहित 1,949 प्रक्रियाएं शामिल हैं। यह आज  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने राज्यसभा में बताया।

पवार ने कहा कि स्वास्थ्य लाभ पैकेज मास्टर 2022 को कार्यान्वयन के लिए राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को अमल में लाने के लिए कहा गया है।

मछली पालन क्षेत्र को सब्सिडी

जिनेवा में आयोजित विश्व व्यापार संगठनों (डब्ल्यूटीओ) के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (एमसी-12) के बारहवें सत्र के दौरान सदस्यों द्वारा 17 जून, 2022 को 'मत्स्य पालन सब्सिडी पर समझौता' को सर्वसम्मति से अपनाया गया है। इस बात की जानकारी आज मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने लोकसभा में दी।

केरल के कुट्टनाड और पलक्कड़ क्षेत्रों में फसल का नुकसान

केरल में 2021-22 के दौरान मौसम संबंधी आपदाओं, खतरों के कारण प्रभावित फसल क्षेत्र 0.85 लाख हेक्टेयर था। हालांकि, केरल ने 2020-21 और 2022-23 (15.07.2022 तक) के दौरान मौसम संबंधी आपदाओं, खतरों के कारण प्रभावित फसल क्षेत्र की सूचना नहीं दी है, इस बात की जानकारी आज कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा में दी।

आसनी चक्रवात से नुकसान

चक्रवात 'आसनी' मछलीपट्टनम और नरसापुर के तट के पास कमजोर पड़ गया था और आंध्र प्रदेश के तट को पार कर गया था। आंध्र प्रदेश को छोड़कर किसी भी राज्य से आसनी चक्रवात के कारण किसी नुकसान की जानकारी नहीं है। आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, केवल 16 घर क्षतिग्रस्त हुए और 17 जानवर मृत पाए गए, यह आज गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in