कोरोनावायरस से एक और मौत, 126 हुई मरीजों की संख्या

कोरोवायरस से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है
कोरोनावायरस से एक और मौत, 126 हुई मरीजों की संख्या
Published on: 

कोरोनावायरस से संक्रमित एक और वृद्ध की मौत हो गई। वह 64 वर्ष के थे और कुछ समह पहले ही दुबई से लौटे थे। उनकी पत्नी और पुत्र को भी कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया है। वे लोग मुंबई में अपना इलाज करा रहे हैं।

महाराष्ट्र में अब तब सबसे अधिक 39 मरीजों की पहचान हो चुकी है। कोरोनावायरस की वजह से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से एक दिल्ली, एक कर्नाटक और एक महाराष्ट्र से हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार 17 मार्च 2020 को दोपहर 12 बजे तक देश भर में 127 मरीजों की पहचान की गई है। इनमें महाराष्ट्र के 39 मरीजों के अलावा दिल्ली के सात, आंध्रप्रदेश के 1, हरियाणा में 15 (14 विदेशी), केरला के 24 ( 2 विदेशी), ओडिशा के 1, पंजाब के 1, राजस्थान के 4 (2 विदेशी), तमिलनाडु के 1, तेलंगाना के 4, जम्मू कश्मीर के 3, लद्दाख के 4, उत्तर प्रदेश के 12 और उत्तराखंड के 1 व्यक्ति को कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया है।

मंत्रालय के मुताबिक, कुल मरीजों में 104 भारतीय, 22 विदेशी हैं, जबकि 13 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

डॉक्टर भी पॉजिटिव पाए गए

कर्नाटक में जिन 76 वर्षीय व्यक्ति की कोरोनावायरस की वजह से मौत हो गई, उनका इलाज करने वाले डॉक्टर में कोरोनावायरस सक्रमण पाया गया है। वह 63 वर्षीय हैं। 

Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in