इथोपिया के प्रधानमंत्री को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

पड़ोसी देश के साथ चल रहे सीमा विवाद को निपटाने और अंतर्राष्ट्रीय शांति में सहयोग करने पर अबी अहमद अली को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है
नोबेल शांति पुरस्कार 2019 इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को दिया गया है। फोटो: Nobleprize
नोबेल शांति पुरस्कार 2019 इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को दिया गया है। फोटो: Nobleprize
Published on: 

नोबेल शांति पुरस्कार 2019 की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को दिया गया है। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और शांति विशेष रूप से अपने पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ चल रहे सीमा विवाद को शांत करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। नोबेल शांति पुरस्कार बेहद प्रतिष्ठित है। 

अबी अहमद ने 2018 में प्रधानमंत्री बनने के बाद इथियोपिया में बड़े स्तर पर उदारीकरण की प्रक्रिया शुरू की और उन्होंने हजारों विपक्षी कार्यकर्ताटों को जेल से रिहा किया। साथ ही, निर्वासित असंतुष्टों को देश में वापस लौटने की इजाजत भी दी। नोबेल पुरस्कार मिलने की सबसे बड़ी वजह यह रही कि उन्होंने अपने पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ दो दशक से भी अधिक समय से चले आ रहे संघर्ष को खत्म किया और शांति स्थापित की।

इससे पहले बृहस्पतिवार को नोबेल साहित्य पुरस्कार 2018 ओल्गा टोकार्चुक और 2019 पीटर हैंडका को दिया गया था। ओल्गा पोलेंड की हैं, जबकि पीटर आस्ट्रेयाई साहित्यकार हैं।