विश्व साइकिल दिवस 03 जून 2022: स्वस्थ रहने, सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए अहम

नियमित रूप से 30 मिनट साइकिल चलाने से सेहत को कई फायदे होते हैं।
विश्व साइकिल दिवस 03 जून 2022: स्वस्थ रहने, सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए अहम
Published on

हर वर्ष 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को साइकिल से होने वाले फायदों के बारे में जागरूक करना हैं। नियमित रूप से 30 मिनट साइकिल चलाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। साइकिल चलाने से अलग-अलग मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

साइकिल दिवस क्यों मनाते हैं?

नियमित शारीरिक गतिविधि - जैसे पैदल चलना, साइकिल चलाना या खेलना स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। सभी उम्र में शारीरिक रूप से सक्रिय होने का एक तरीका साइकिल चलाना है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक पैदल चलने और साइकिल चलाने के लिए सुरक्षित बुनियादी ढांचा भी अधिक स्वास्थ्य के लिए समानता हासिल करने का एक रास्ता है। सबसे गरीब शहरी क्षेत्र के लिए, जो अक्सर निजी वाहनों का खर्च नहीं उठा सकते, पैदल चलना और साइकिल चलाना हृदय रोग, स्ट्रोक, कुछ कैंसर, मधुमेह और यहां तक कि मृत्यु के जोखिम को कम किया जा सकता है।

पैदल चलने और साइकिल चलाने से कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलती है। इससे पेट्रोल डीजल से चलने वाले वाहनों की संख्या में कमी आती है, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार आता है और सड़क पर यातायात का दबाव भी कम होता है। सड़कों पर जाम नहीं लगता और दुर्घटनााओं में भी कमी आती है। कोविड-19 महामारी ने भी कई शहरों को अपनी यातायात प्रणालियों पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित किया है।

साइकिल चलाना और सतत विकास

विश्व साइकिल दिवस साइकिल का उपयोग करने के फायदों पर ध्यान आकर्षित करता है। यह परिवहन का एक सरल, किफायती, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल टिकाऊ साधन है। साइकिल स्वच्छ हवा और कम भीड़भाड़ में योगदान करती है और शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और अन्य सामाजिक सेवाओं को सबसे कमजोर आबादी के लिए अधिक सुलभ बनाती है। एक सतत यातायात प्रणाली जो आर्थिक विकास को बढ़ावा देती है, असमानताओं को कम करती है, जबकि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ मुकाबले को मजबूत करती है, सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है।

विश्व साइकिल दिवस का इतिहास

साइकिल की विशिष्टता, दीर्घायु और बहुमुखी प्रतिभा को स्वीकार करते हुए, यह दो सदियों से उपयोग में है। यह यातायात का एक सरल, किफायती, विश्वसनीय, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल टिकाऊ साधन है, पर्यावरण प्रबंधन और स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अप्रैल 2018 में, 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

इसने सतत विकास को बढ़ावा देने, बच्चों और युवाओं के लिए शारीरिक शिक्षा सहित शिक्षा को मजबूत करने, स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, बीमारी को रोकने, समानता को बढ़ावा देने, आपसी समझ और सम्मान और सामाजिक समावेश को सुविधाजनक बनाने के साधन के रूप में साइकिल के उपयोग पर जोर देने और आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। 

संयुक्त राष्ट्र सभा ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने और समाज में साइकिल चलाने की संस्कृति को विकसित करने के साधन के रूप में राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर साइकिल की सवारी आयोजित करने की पहल का स्वागत किया।

Related Stories

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in