किश्तवाड़ और वायनाड के भूस्खलन में क्या है समानता?

पहाड़ी इलाकों में बढ़ती बारिश, जंगलों की कटाई और मानवीय दखल कैसे किश्तवाड़ और वायनाड जैसे दूर-दराज क्षेत्रों को एक जैसी आपदा-जोखिम की कड़ी में जोड़ रहे हैं

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और केरल के वायनाड में जुलाई 2026 में हुई दो बड़ी आपदाओं ने भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा विकास को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में हम बताते हैं कि कैसे किश्तवाड़ की क्वार जलविद्युत परियोजना फ्लैश फ्लड और वायनाड की ट्विन टनल परियोजना भूस्खलन से प्रभावित हुई, और क्यों विशेषज्ञ इन दोनों घटनाओं के पीछे अवैज्ञानिक निर्माण, खराब मलबा प्रबंधन और संवेदनशील पारिस्थितिक क्षेत्रों में बढ़ते निर्माण कार्य को एक बड़ी वजह मान रहे हैं। साथ ही, हम यह भी समझाते हैं कि जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ती चरम वर्षा और बदलते मौसम के बीच क्या भारत की सड़क, सुरंग और जलविद्युत परियोजनाएं पर्याप्त वैज्ञानिक योजना और सुरक्षा उपायों के साथ बनाई जा रही हैं।

Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in