पर्यावरण की दशा-दिशा 2026: बढ़ी सड़क दुर्घटनाएं, भारत के एसडीजी को झटका
भारत के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) 3.6 के तहत वर्ष 2030 तक सड़क यातायात से होने वाली मृत्यु एवं चोटों को आधा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 2016 को आधार वर्ष माना गया है। राष्ट्रीय लक्ष्य मृत्यु दर को प्रति 1,00,000 जनसंख्या पर 5.81 तक लाना है। पांच वर्ष से भी कम समय शेष रहने के बावजूद भारत में अब भी प्रति 1,00,000 जनसंख्या पर 12.5 मृत्यु दर्ज की जा रही