दिल्ली से सटे इस महानगर के बीचों-बीच ऐसे बनाया मिट्टी का सस्ता इकोफ्रेंड्ली घर

वीणा लाल टिकाऊ वास्तुकला और अनुकूल उपयोग वाले आवासों के डिजाइन की प्रबल समर्थक हैं।

क्या दिल्ली जैसे शहर में एक ईको-फ्रेंडली और कम लागत वाला मिट्टी का घर बनाना आसान है? वीणा लाल, जो "कर्म मार्ग" नामक अनाथ बच्चों के लिए एक चैरिटेबल संस्था चलाती हैं, ने इसे संभव कर दिखाया है। उनकी संस्था, जैविक फार्म और मिट्टी का घर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के फरीदाबाद के सेक्टर 84 में स्थित हैं।

यह वीडियो वीणा लाल के उस घर के बारे में है जो उनके जैविक फार्म के भीतर बनाया गया है। वीणा लाल टिकाऊ वास्तुकला और अनुकूल उपयोग वाले आवासों के डिजlइन की प्रबल समर्थक हैं। उन्होंने अपने घर के निर्माण में इस विचार को लागू किया और मिट्टी का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया। कई वर्षों की रिसर्च, यात्रा और एक वैश्विक महामारी के बाद, यह घर 2021 में पूरा हुआ। यह 70 प्रतिशत धूप में सुखाए गए मिट्टी के ईंटों (एडोब ब्रिक्स) और 30 प्रतिशत पकाई गई ईंटों, सीमेंट और पत्थरों से बना है।

Related Videos

No stories found.
Down to Earth- Hindi
hindi.downtoearth.org.in