🟡 येलो अलर्ट जारी – पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में 64.5–115.5 मिमी तक बारिश का अनुमान।
⚠️ उत्तराखंड में बादल फटना – चमोली जिले के कुंतरी गांव में कई घर मलबे की चपेट में, जानमाल का नुकसान।
💨 तेज हवाओं का अंदेशा – अंडमान-निकोबार में 40 से 50 किमी किमी घंटा और बिहार-झारखंड सहित कई राज्यों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की आंधी।
🌡️ तापमान में उतार-चढ़ाव – तमिलनाडु में 38.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम, जबकि असम के हाफलोंग में न्यूनतम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज।
🏞️ मानसून की विदाई – पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात से दक्षिण-पश्चिम मानसून का लौटना शुरू।
भारत में मानसून का मौसम अब अपने आखिरी दौर में है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम भारत से खिसक रही है, लेकिन इसके बावजूद देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 सितंबर, 2025 को देश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं के आसार बने हुए हैं।
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजर रही है। इसका मतलब है कि इन हिस्सों में मानसून धीरे-धीरे विदाई ले रहा है और बारिश की गतिविधियां कम हो रही हैं। साथ ही, देश के अन्य हिस्सों में कई तरह की मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं, जहां कई हिस्सों में ऊपरी हवाओं का चक्रवाती प्रसार भी शामिल है।
इन मौसमी गतिविधियों के चलते आज, 18 सितंबर, 2025 को भारत के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। इन राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम शामिल हैं। जहां बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं। इन राज्यों में विभाग ने बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां 64.5 से 115.5 मिमी तक बरस सकते हैं बादल।
वहीं आज, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। इन सभी राज्यों में 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है। यहां बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी है।
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। चमोली जिले के नंदा नगर में बादल फटने के चलते भीषण बारिश की वजह से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां कुंतरी गांव में कई घर मलबे की चपेट में आ गए हैं तथा जानमाल के नुकसान होने की भी खबर है। आज भी उत्तराखंड में भारी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
मौसम विभाग की मानें तो आज, 18 सितंबर, 2025 को पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बादलों के जमकर बरसने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने बारिश के लिए इन दोनों राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। यहां बादलों के 64.5 से 115.5 मिमी तक बरसने के आसार हैं।
हिमाचल प्रदेश में मौसमी बदलाव की बात करें तो 18 और 19 सितंबर, 2025 को प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर में कल, 17 सितम्बर, को काफी दिनों बाद बारिश हुई। बारिश से लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से मामूली राहत मिली। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग की मानें तो आज भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे तथा हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान के 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
कहां-कहां है आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का अंदेशा?
मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज, अंडमान और निकोबार में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने, गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात होने के आसार हैं। वहीं आज, बिहार, झारखंड, ओडिशा, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु तथा आंध्र प्रदेश में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने तथा बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है।
वहीं आज, 18 सितंबर, 2025 को असम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश के साथ-साथ तूफानी हवाएं चलने तथा वज्रपात के भी आसार हैं।
क्या सावधानी बरतें?
18 सितंबर 2025 का मौसम देश के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है। एक ओर उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून की वापसी हो रही है, वहीं दूसरी ओर पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश और आंधी-तूफान के चलते कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती है।
लोगों को चाहिए कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट और चेतावनियों का पालन करें। किसानों, मछुआरों और यात्रियों के लिए यह समय विशेष सतर्कता बरतने का है। अगले कुछ दिनों तक बारिश का यह क्रम जारी रह सकता है, इसलिए सतर्क और सुरक्षित रहना जरूरी है।
तापमान में उतार-चढ़ाव
देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, 17 सितंबर, 2025 को तमिलनाडु के पलायमकोट्टई में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कल, देश के मैदानी इलाकों में असम के हाफलोंग में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
कल कहां हुई बारिश व कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 17 सितंबर, 2025 को असम और मेघालय, बिहार, उत्तराखंड, तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा के अधिकतर इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई।
वहीं कल, झारखंड, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात, रायलसीमा, पश्चिम मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, कोंकण और गोवा, सौराष्ट्र और कच्छ, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे और लक्षद्वीप के कई इलाकों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें रिकॉर्ड की गई, जबकि देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।
कल कहां कितने बरसे बादल?
कल, 17 सितंबर, 2025 को असम और मेघालय के शिलांग 22 सेमी, उत्तरी लखीमपुर और धुबरी प्रत्येक जगह 5 सेमी, बारापानी में 3 सेमी, सिलचर में 2 सेमी, मणिपुर के जिरिबाम में 21 सेमी, तेलंगाना के हैदराबाद हवाई अड्डे में 11 सेमी, गोलकोंडा और सिद्दीपेट हर जगह 10 सेमी, कंडी में 7 सेमी, नागालैंड के साक्षी में 9 सेमी, उत्तराखंड के देहरादून-मोहकमपुर में 8 सेमी, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कराईकल और रानीपेट प्रत्येक जगह 6 सेमी, डेंकानिकोट्टई में 5 सेमी, करूर परमाथी में 4 सेमी, तिरुचिरापल्ली में 2 सेमी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कैंपबेल में 7 सेमी, कार निकोबार में 2 सेमी, पूर्वी उत्तर प्रदेश के फुरसतगंज में 5 सेमी, बाराबंकी में 4 सेमी, गाजीपुर में 3 सेमी, लखनऊ और वाराणसी प्रत्येक जगह 2 सेमी, पश्चिम मध्य प्रदेश के इंदौर में 6 सेमी बारिश दर्ज की गई।
वहीं कल, पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा और सिवनी प्रत्येक जगह 4 सेमी, टीकमगढ़ में 3 सेमी, सतना और छिंदवाड़ा प्रत्येक जगह 2 सेमी, कोंकण के रत्नागिरी में 4 सेमी, केरल और माहे के पुनालुर में 4 सेमी, कोच्चि में 2 सेमी, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के ओंगोल में 4 सेमी, काकीनाडा में 2 सेमी, हिमाचल प्रदेश के नाहन में 4 सेमी, दिल्ली के सफदरजंग में 5 सेमी, मध्य महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में 3 सेमी, नासिक में 2 सेमी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के मालदा में 4 सेमी, बालुरघाट में 2 सेमी, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के बीजापुर और कलबुर्गी प्रत्येक जगह 2 सेमी, सौराष्ट्र और कच्छ के दमन में 2 सेमी, ओडिशा के अंगुल में 2 सेमी, मराठवाड़ा के उदगीर में 2 सेमी, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के बेंगलुरु एचएएल और बेंगलुरु शहर प्रत्येक जगह 2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।