कल रत्नागिरी, मुंबई, विशाखापत्तनम और कन्नानोर समेत कई इलाकों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। 
मौसम

सात से अधिक राज्यों में भयंकर बारिश का रेड अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

देशभर में अलग-अलग जगहों पर रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट, दक्षिण भारत और हिमालयी राज्यों में खतरे की घंटी।

Dayanidhi

मौसम विभाग के द्वारा आज सुबह, 18 अगस्त, 2025 को जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले कुछ दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों खासकर दक्षिण भारत के कई इलाकों में जमकर बरस सकते हैं बादल। विभाग ने इसके पीछे पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तटों तथा विदर्भ और आसपास के इलाकों पर बना कम दबाव को जिम्मेवार ठहराया है।

साथ ही मानसून की ट्रफ देश के अलग-अलग हिस्सों तथा कम दबाव से होते हुए पूर्व-दक्षिण-पूर्व से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है। देश के विभिन्न हिस्सों में ऊपरी हवाओं का चक्रवाती प्रसार जारी है।

इन मौसमी गतिविधियों के चलते आज, 18 अगस्त, 2025 छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। विभाग के द्वारा यहां बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है तथा 204.5 मिमी से अधिक बारिश होने की आशंका जताई गई है।

वहीं आज, गुजरात, केरल और माहे, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, विदर्भ और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने तथा गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। इन राज्यों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 115.5 से 202.4 मिमी तक पानी बरस सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो आज, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद तथा उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बादलों के जमकर बरसने तथा वज्रपात का अंदेशा जताया गया है। विभाग ने इन राज्यों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां बादलों के 64.5 से 115.5 मिमी तक बरसने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

वहीं आज, 18 अगस्त, 2025 को असम और मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। यहां भी 64.5 से 115.5 मिमी तक बरस सकते हैं बादल।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, राजस्थान तथा तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने तथा तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

कहां-कहां है अचानक बाढ़ व जलभराव का अंदेशा?

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर आंतरिक कर्नाटक के बीदर, बीजापुर, गडग, गुलबर्गा, कोप्पल और यादगीर जिलों तथा तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल, महबूबनगर, रंगारेड्डी, संगारेड्डी, विकाराबाद और वानापर्थी जिलों में भयंकर बारिश के कारण जलभराव व अचानक बाढ़ का खतरा है

इसी दौरान कोंकण और गोवा के उत्तरी गोवा, दक्षिण गोवा, मुंबई शहर, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, उपनगरीय मुंबई और ठाणे जिलों, मध्य महाराष्ट्र - अहमदनगर, कोल्हापुर, नासिक, पुणे, सांगली, सतारा और सोलापुर जिलों तथा मराठावाड़ा के लातूर और उस्मानाबाद जिलों में अचानक बाढ़ व जलभराव का खतरा है

अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों तथा उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में जलभराव व अचानक बाढ़ अंदेशा जताया गया है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, राजस्थान के जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि कल, देश के मैदानी इलाकों में मध्य प्रदेश के खंडवा में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई भारी बारिश?

कल, 17 अगस्त, 2025 को कोंकण और गोवा के कई इलाकों तथा तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां कितने बरसे बादल?

कल, 17 अगस्त, 2025 को कोंकण और गोवा के रत्नागिरी में 11 सेमी, मुंबई-सांताक्रूज और पंजिम प्रत्येक जगह 7 सेमी, मुंबई-कोलाबा 2 सेमी, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के विशाखापत्तनम में 9 सेमी, तुनी में 6 सेमी, कलिंगपटनम, काकीनाडा प्रत्येक जगह 3 सेमी, केरल और माहे के कन्नानोर में 5 सेमी, कोझिकोड में 2 सेमी,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में 4 सेमी, ओडिशा के चांदबली में 4 सेमी, भुवनेश्वर, बालासोर, गोपालपुर और पुरी प्रत्येक जगह 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

वहीं कल, सौराष्ट्र और कच्छ के ओखा, नलिया प्रत्येक जगह 4 सेमी, रायलसीमा के कुरनूल में 3 सेमी, तेलंगाना के हैदराबाद में 3 सेमी, निजामाबाद में 2 सेमी, तटीय कर्नाटक के मैंगलोर में 2 सेमी, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के पांडिचेरी में 2 सेमी, उत्तराखंड के देहरादून-मोहकमपुर में 2 सेमी, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 2 सेमी, मराठवाड़ा के औरंगाबाद में 2 सेमी, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के इम्फाल में 2 सेमी बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई।

🔴 रेड अलर्ट (अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी)

  • राज्य/क्षेत्र: छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक।

  • संभावित वर्षा: 204.5 मिमी से अधिक।

🟠 ऑरेंज अलर्ट (भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी)

  • राज्य/क्षेत्र: गुजरात, केरल और माहे, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, विदर्भ और पश्चिम मध्य प्रदेश।

  • संभावित वर्षा: 115.5 मिमी से 204 मिमी तक।

🟡 येलो अलर्ट (भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी)

  • राज्य/क्षेत्र: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान।

  • संभावित वर्षा: 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक।

🌧️ अन्य प्रभावित क्षेत्र

  • असम, मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा – भारी बारिश (64.5 से 115.5 मिमी)।

  • देश के कई राज्यों में बिजली गिरने व तूफानी हवाओं के आसार।

🚨 अचानक बाढ़ और जलभराव का खतरा

  • कर्नाटक: बीदर, बीजापुर, गडग, गुलबर्गा, कोप्पल, यादगीर।

  • तेलंगाना: जोगुलम्बा गडवाल, महबूबनगर, रंगारेड्डी, संगारेड्डी, विकाराबाद, वानापर्थी।

  • महाराष्ट्र: मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, नासिक, पुणे, सांगली, सतारा आदि।

  • हिमाचल प्रदेश: चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, शिमला, सिरमौर।

  • उत्तराखंड: बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी।

🌡️ तापमान

  • अधिकतम: जैसलमेर (राजस्थान) – 40.3 डिग्री सेल्सियस।

  • न्यूनतम: खंडवा (मध्य प्रदेश) – 18.0 डिग्री सेल्सियस।

    🌧️ यदि आप किसी विशेष जिले या शहर का मौसम अपडेट या बाढ़ की स्थिति जानना चाहते हैं, तो हमें बताएं, डाउन टू अर्थ आपको विशेष जानकारी दे सकता है।