आज, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड समेत इन राज्यों में 115.6 से 204.4 मिमी तक बरस सकते हैं बादल। 
मौसम

नौ दिन पहले पूरे देश पर छाया मॉनसून, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

आज, 30 जून, 2025 को झारखंड के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश तथा कुछ हिस्सों में भयंकर बारिश होने की आशंका जताई गई है।

Dayanidhi

मॉनसून के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इसने दिल्ली में दस्तक दे दी है, हालांकि बादलों की लुका-छुपी लगातार जारी है। बीते कल, दिल्ली के कुछ हिस्सों में जमकर बादल बरसे हैं, जबकि कुछ इलाकों को अभी भी इसका इंतजार है।

मौसम विभाग के द्वारा आज सुबह, 30 जून, 2025 को जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि, दिल्ली में आज, बिजली गिरने, तूफानी हवाएं चलने तथा भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं, यहां 115.6 से 204.4 मिमी तक बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

बारिश के चलते कल, यानी 29 जून, 2025 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। कल के न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है। आर्द्रता का स्तर 98 फीसदी तक रहा।

वहीं देश भर में पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी हिस्सों तक मॉनसूनी बारिश का कहर जारी है, कहीं नदियां उफान पर हैं, भूस्खलन की घटनाएं जारी हैं, कहीं जलभराव व बाढ़ से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

मौसम विभाग की मानें तो मॉनसून के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी इलाकों और उससे सटे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले दो दिनों के दौरान इसके उत्तर ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और झारखंड से होते हुए धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का पूर्वानुमान है। वहीं, उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के विभिन्न हिस्सों में चक्रवाती प्रसार व हवाओं का ट्रफ जारी है।

वहीं, मॉनसून की ट्रफ औसत समुद्र तल पर गंगानगर, चूरू, आगरा, सुल्तानपुर, गया, बांकुरा, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र तथा इससे सटे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है।

उपरोक्त मौसमी गतिविधियों के चलते आज, 30 जून, 2025 को झारखंड के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश तथा कुछ हिस्सों में भयंकर बारिश होने की आशंका जताई गई है, यहां 204.5 या उससे अधिक बरस सकते हैं बादल।

वहीं आज, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में बिजली कड़कने तथा गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का अंदेशा जताया गया है, इन सभी राज्यों में बादलों के 115.6 से 204.4 मिमी तक बरसने के आसार हैं।

मौसम विभाग की मानें तो आज, 30 जून, 2025 को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, गुजरात, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादलों के जमकर बरसने की आशंका जताई गई है, इन राज्यों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है।

आज, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, आंध्र प्रदेश, बिहार, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात होने की आशंका व्यक्त की गई है

नौ दिन पहले पूरे देश में पहुंचा मॉनसून

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 29 जून, 2025 को राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शेष भागों तथा पूरी दिल्ली में पहुंच गया है। इस तरह मॉनसून ने आठ जुलाई यानी पूरे भारत को कवर करने की सामान्य तिथि से नौ दिन पहले की तुलना में 29 जून, 2025 को पूरे देश को कवर कर लिया है।

समुद्र से दूर रहने की चेतावनी

कम दबाव के चलते आज, सोमालिया, ओमान और आसपास के यमन के तटों, पश्चिम-मध्य अरब सागर के अधिकतर इलाकों और आसपास, पूर्व-मध्य अरब सागर के अधिकांश हिस्सों, उत्तर-पूर्व अरब सागर के कई इलाकों, उत्तर-पश्चिम अरब सागर के कई इलाकों, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के उत्तरी हिस्सों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं में इजाफा होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

वहीं आज, मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकांश इलाकों, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ उत्तरी हिस्सों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश के तटों, उत्तरी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

आज, पूर्व मध्य और पश्चिम मध्य अरब सागर के आसपास के इलाकों, उत्तर पूर्व अरब सागर के अधिकतर हिस्सों, गुजरात, उत्तरी कोंकण के तटों, उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने का अंदेशा जताया गया है।

उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने या किसी भी अन्य तरह की गतिविधि से दूर रहने की चेतावनी जारी की है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, 29 जून, 2025 को राजस्थान के बीकानेर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कल, देश के मैदानी इलाकों में चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल, 29 जून, 2025 को राजस्थान के बीकानेर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहेगा गर्म और उमस भरा मौसम?

आज 30 जून, 2025 को तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गर्म और उमस भरे मौसम से निजात मिलने के आसार नहीं हैं

कल कहां हुई बारिश व कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, 29 जून, 2025 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, गुजरात, तटीय कर्नाटक, विदर्भ और झारखंड के अधिकतर इलाकों, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, कोंकण और गोवा, हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई।

वहीं कल, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, केरल और माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, सौराष्ट्र और कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें रिकॉर्ड की गई, जबकि देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।

कल कहां कितने बरसे बादल?

कल, 29 जून, 2025 को पूर्वी उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ में 8 सेमी, कानपुर में 5 सेमी, लखीमपुर खीरी में 4 सेमी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में 7 सेमी, पश्चिम मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 7 सेमी, होशंगाबाद में 4 सेमी, भोपाल में 3 सेमी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा में 6 सेमी, नजीबाबाद में 3 सेमी तथा झारखंड के जमशेदपुर में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई।