भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, मानसून ट्रफ अब अमृतसर, देहरादून, शाहजहांपुर, वाल्मीकि नगर, छपरा, कूच बिहार और पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर अरुणाचल प्रदेश तक पहुंच रही है। हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में ऊपरी हवाओं का चक्रवाती प्रसार जारी है। इसका मतलब है कि वायुमंडल के ऊपरी स्तरों में, आमतौर पर 6,000 मीटर से ऊपर, हवाओं के घड़ी की दिशा में बहना है, जहां उत्तरी गोलार्ध में उत्तर और दक्षिणी गोलार्ध में दक्षिण की ओर हवाएं बहती हैं।
साथ ही हिमाचल प्रदेश और उससे सटे जम्मू के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती प्रसार के रूप में बना हुआ है। मौसम विज्ञान में चक्रवाती प्रसार, कम वायुमंडलीय दबाव के केन्द्रीय इलाकों के चारों ओर हवाओं का बहने से है।
इन सभी मौसमी गतिविधियों के चलते आज, पांच अगस्त, 2025 को केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश तथा कुछ हिस्सों में भयंकर बारिश होने की आशंका जताई गई है। इन राज्यों में 204.5 मिमी से अधिक बरस सकते हैं बादल। विभाग ने यहां बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसमी गतिविधियों का असर आज बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों पर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इन राज्यों में गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, साथ ही वज्रपात का भी अंदेशा जताया है। यहां 115.6 से 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है।
वहीं आज, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद तथा पंजाब में बिजली गिरने तथा गरज के साथ बादलों के जमकर बरसने का पूर्वानुमान है। उत्तर के इन राज्यों में 64.5 से 115.5 मिमी तक बादल बरस सकते हैं।
आज, पांच अगस्त, 2025 को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तेलंगाना और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ भारी वर्षा तथा बिजली कड़कने के आसार हैं। विभाग के इन सभी राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, यहां भी 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में अचानक बाढ़ व जलभराव की चेतावनी
मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश के चलते उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में जलभराव व अचानक बाढ़ आने का खतरा है।
मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक आज, सोमालिया, पश्चिम मध्य अरब सागर के कई इलाकों, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के कई हिस्सों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं में और इजाफा होकर 65 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।
वहीं आज, पूर्व मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, केरल, कर्नाटक के तटों, लक्षद्वीप, मालदीव, कोमोरिन के इलाकों, मन्नार की खाड़ी, श्रीलंका के तटों, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं।
उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने या किसी भी अन्य तरह की गतिविधि से दूर रहने की चेतावनी जारी की है।
तापमान में उतार-चढ़ाव
देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, चार अगस्त, 2025 को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कल, देश के मैदानी इलाकों में मध्य प्रदेश के खरगोन में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
कल कहां हुई बारिश व कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, चार अगस्त, 2025 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा लक्षद्वीप के अधिकतर इलाकों, ओडिशा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल तथा पश्चिम मध्य प्रदेश में बादल बरसे गरज के साथ बौछारें रिकॉर्ड की गई।
वहीं कल, गुजरात, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, विदर्भ, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई, जबकि देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।
कल कहां कितने बरसे बादल?
कल, चार अगस्त, 2025 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद में 13 सेमी, बरेली में 4 सेमी, असम और मेघालय के सिलचर में 7 सेमी, उत्तराखंड के देहरादून-मोहकमपुर में 6 सेमी, पूर्वी उत्तर प्रदेश के फुरसतगंज, कानपुर एयरफोर्स प्रत्येक जगह 5 सेमी, बलिया में 3 सेमी, बिहार के गया और डेहरी प्रत्येक जगह 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।
वहीं कल, तेलंगाना के हैदराबाद में 3 सेमी, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अंबाला में 3 सेमी, लक्षद्वीप के अमिनदिवी में 3 सेमी, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अगरतला में 3 सेमी तथा ओडिशा के बारीपदा में 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।