कंबोडिया के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मंत्रालय ने यहां एच5एन1 एवियन फ्लू संक्रमण की घोषणा की है, जो देश में इस साल का 14वां मामला है। इस बीच दुनिया भर में स्वास्थ्य पर काम करने वाले लोगों ने हाल की घटनाओं, जिनमें कंबोडिया में मानव संक्रमण में लगातार वृद्धि भी शामिल है, के आधार पर बीते कल एच5एन1 के खतरे को लेकर अपडेट जारी किया।
मंत्रालय ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है, जिसका अनुवाद संक्रामक रोग समाचार ब्लॉग, एवियन फ्लू डायरी ने किया है। जिसमें कहा गया है कि कंबोडिया का ताजा मामला देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित सिएम रीप प्रांत के एक 26 वर्षीय व्यक्ति का है, जो अस्पताल में भर्ती है और गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में उसका इलाज चल रहा है। 26 जुलाई को इस व्यक्ति की बीमारी की पुष्टि हुई थी।
विज्ञप्ति के अनुसार, जांचकर्ताओं ने पाया कि मरीज के घर के पास बीमार और मृत मुर्गियां पाई गई थी और उसने अपने लक्षण शुरू होने से लगभग तीन दिन पहले ही उन्हें काटा था। स्वास्थ्य अधिकारी पोल्ट्री उद्योग की स्थिति की जांच कर रहे हैं, उस व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहे हैं और उसके करीबी संपर्कों को ओसेल्टामिविर (टैमीफ्लू) वितरित की जा रही है।
कंबोडिया में राष्ट्रीय इन्फ्लुएंजा केंद्र और पाश्चर संस्थान में कार्यरत, एरिक कार्लसन ने एक्स (जो पहले ट्विटर था) पर बताया कि इस साल दर्ज किए गए 14 मामलों में से सात घातक थे, जिससे मृत्यु दर (सीएफआर) 50 फीसदी तक बढ़ गई। उन्होंने यह भी बताया कि 2005 से अब तक देश में दर्ज किए गए 86 मानव एच5एन1 संक्रमणों में से 50 घातक थे, जिससे मृत्यु दर 58.1 फीसदी हो गई।
कंबोडिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंबोडिया पोल्ट्री में प्रकोप और लोगों में संक्रमण की स्थिति से निपटने के लिए वन हेल्थ नजरिया अपनाना जारी रखे हुए है।
हाल के कई एच5एन1 के मानव मामलों में 2014 से कंबोडिया में फैले पुराने एच5एन1 क्लेड और दुनिया भर में फैल रहे नए क्लेड 2.3.4.4बी वायरस के बीच एक पुनर्संयोजन (2.3.2.1इ ) शामिल है। लोगों में मामलों में वृद्धि 2023 के अंत में शुरू हुई और इस गर्मी में और तेज हो गई है, पिछले दो महीनों में 11 मामले सामने आए हैं।
एक अन्य इससे जुड़े मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपडेटेड मूल्यांकन प्रकाशित किया, जिसमें अप्रैल में उनके अंतिम अपडेट के बाद से पशुओं और मनुष्यों में एच5 एवियन फ्लू के नए मामलों का पता लगाया गया।
कुल मिलाकर दुनिया भर में सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरा अभी भी कम है, लेकिन संक्रमित पशुओं के व्यावसायिक या लगातार संपर्क में रहने वाले लोगों के लिए खतरे तो बने हुए हैं। खतरा कितना है यह इसे कम करने के उपायों, स्वच्छता की स्थिति और स्थानीय महामारी विज्ञान की स्थिति पर निर्भर करता है।
खतरों के मूल्यांकन में अप्रैल से अब तक दर्ज किए गए 16 नए मानव मामलों में से सभी पहले से रिपोर्ट किए गए थे, जिनमें कंबोडिया के नौ मामले भी शामिल हैं। इस अवधि के दौरान शामिल किए गए 14 पोल्ट्री प्रकोपों में से नौ मानव मामलों के आसपास के क्षेत्र में हुए। अन्य मानव मामले बांग्लादेश, भारत, चीन, मेक्सिको और वियतनाम में थे।
तीन अलग-अलग एच5एन क्लैड शामिल थे, जिनमें भारत और बांग्लादेश से 2.3.2.1ए, कंबोडिया से 2.3.2.1ई और चीन और मेक्सिको से 2.3.4.4बी। रिपोर्ट में वियतनाम के मामले के क्लैड का उल्लेख नहीं किया गया है।
मुर्गी और जंगली पक्षियों में चल रहे प्रसार के साथ-साथ, जानवरों में पाए गए कुछ नए मामलों में बांग्लादेश में बंदी सर्वल बिल्लियों में एच5एन, बेल्जियम के एक पोल्ट्री फार्म में घरेलू बिल्लियां, यूनाइटेड किंगडम में एक भेड़ का दूध, ब्राजील के एक फार्म में पोल्ट्री ब्रीडर पक्षी और जापान में हार्बर सील और समुद्री ऊदबिलाव शामिल थे।