फोटो: आईस्टॉक 
वायु

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा का शिकंजा: चांदनी चौक में 388 तक पहुंचा एक्यूआई, 58 केंद्रों पर हवा जहरीली

28 नवंबर 2026 को देश में एक बार फिर बल्लभगढ़ सबसे प्रदूषित शहर रहा। इस दौरान वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 333 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है

Lalit Maurya

  • 28 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों में बढ़ते वायु प्रदूषण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दिल्ली में महज 24 घंटे के भीतर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 67 अंक उछलकर 293 पर पहुंच गया। राजधानी के 59 सक्रिय निगरानी केंद्रों में से 58 पर हवा खराब या बेहद खराब दर्ज की गई। इनमें 29 केंद्रों पर एक्यूआई 300 के पार रहा।

  • चांदनी चौक में स्थिति सबसे चिंताजनक थी, जहां सूचकांक 388 तक पहुंच गया। इसका मतलब है कि राजधानी का कोई भी बड़ा इलाका प्रदूषण की मार से अछूता नहीं रहा और लाखों लोगों के लिए साफ हवा में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है।

  • देश में बल्लभगढ़ लगातार सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है। वहां एक्यूआई 333 दर्ज किया गया, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन की सुरक्षित सीमा से 600 फीसदी अधिक है।

  • अनपरा और धारूहेड़ा भी 300 के पार रहे।

  • देश के 280 शहरों के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला कि 181 शहरों यानी करीब 64.6 फीसदी में हवा मध्यम या उससे खराब श्रेणी में थी। इनमें 43 शहरों की हवा खराब और तीन की बेहद खराब रही।

  • हरियाणा के पांच शहर देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल रहे। दूसरी ओर, महज 15 शहरों में हवा साफ दर्ज की गई। ये आंकड़े बताते हैं कि प्रदूषण अब किसी एक शहर या क्षेत्र की समस्या नहीं, बल्कि देश के बड़े हिस्से के लिए लगातार बढ़ती स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है।

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि 28 नवंबर 2026 को एक बार फिर देश में बल्लभगढ़ सबसे प्रदूषित शहर रहा। इस दौरान वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 333 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (27 नवंबर) को बल्लभगढ़ में सूचकांक 349 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 16 अंकों का सुधार आया है।

रुझानों में यह भी सामने आया है कि बल्लभगढ़ की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम10) पूरी तरह हावी है। देखा जाए तो वहां फिजाओं में घुला जहर इतना ज्यादा है कि वो लोगों को बेहद बीमार बना देने के लिए काफी है।

बल्लभगढ़ में स्थिति किस कदर खराब है, इसी बात से समझा जा सकता है कि वहां प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित सुरक्षित सीमा से 600 फीसदी अधिक है।

दूसरी तरफ देश में मदिकेरी की हवा सबसे साफ है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक महज 22 रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में यदि देश के सबसे प्रदूषित शहर बल्लभगढ़ की तुलना मदिकेरी से करें तो वहां स्थिति 15.1 गुणा खराब है।

दिल्ली में कल से प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 226 दर्ज किया गया था, जो आज बढ़कर 293 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 67 अंकों का भारी उछाल आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण ने अब लगभग पूरे शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। राजधानी के लोगों के लिए साफ हवा में सांस लेना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। 28 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक दर्ज सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 59 सक्रिय वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 58 पर हवा की गुणवत्ता खराब या बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई थी।

इनमें 29 केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार यानी बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया, जबकि इतने ही केंद्रों पर हवा खराब दर्ज की गई। सबसे चिंताजनक स्थिति चांदनी चौक में रही, जहां एक्यूआई 388 दर्ज किया गया। इसके अलावा मथुरा रोड स्थित सीआरआरआई में 369, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में 365, पंजाबी बाग में 357 और श्रीफोर्ट में 356 रहा।

उत्तर परिसर और पूसा पश्चिम में भी एक्यूआई 352 दर्ज किया गया। यानी उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक राजधानी का कोई भी बड़ा इलाका प्रदूषण की मार से अछूता नहीं रहा। सबसे अहम बात यह है कि दिल्ली के किसी भी निगरानी केंद्र पर हवा साफ या संतोषजनक श्रेणी में नहीं थी। केवल लोधी रोड स्थित एक केंद्र पर एक्यूआई 149 के साथ हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई।

इन आंकड़ों की भयावहता सिर्फ संख्याओं में नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में छिपी है, जिन्हें घर से निकलते ही जहरीली हवा का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए यह स्थिति और भी मुश्किल भरी है। राजधानी में साफ हवा अब सामान्य जीवन की जरूरत के बजाय एक दुर्लभ राहत बनती जा रही है।

बता दें कि 2026 के दौरान दिल्ली में साल का सबसे साफ दिन 09 जुलाई को दर्ज किया गया, जब एक्यूआई 48 रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह 08 जुलाई 2026 को सूचकांक 59 और 06 सितम्बर को 55 रिकॉर्ड किया गया। वहीं 04 अगस्त और 22 जुलाई 2026 को सूचकांक 64  दर्ज हुआ। दूसरी तरफ 18 जनवरी 2026 को दिल्ली में साल का सबसे प्रदूषित दिन दर्ज किया गया, जब एक्यूआई बढ़कर 440 तक पहुंच गया था।

दिल्ली के उलट फरीदाबाद में कल से प्रदूषण में कमी आई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 245 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज घटकर 240 पर पहुंच गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 5 अंकों की सुधार दर्ज किया गया। इसके साथ ही वहां आज भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। 

प्रदूषण के बदलते समीकरण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 28 नवंबर 2026 को 280 शहरों के लिए जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि इनमें से जहां करीब 5.4 फीसदी शहरों में हवा साफ है। वहीं 30 फीसदी में स्थिति संतोषजनक, जबकि दूसरी तरफ 64.6 फीसदी शहरों में हालात चिंताजनक हैं। मतलब की देश के ज्यादातर शहरों में आज हवा चिंताजनक है।

कल से देश में साफ हवा वाले शहरों की गिनती में 7.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह संतोषजनक हवा वाले शहरों की गिनती में भी 1.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। रुझानों के मुताबिक मध्यम वायु गुणवत्ता वाले शहरों की गिनती में कल से 1.5 फीसदी की कमी आई है, जोकि राहत की खबर है। वहीं आज देश के 43 (+7) शहरों में वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गई।

आंकड़ों से पता चला है कि प्रदूषण के मामले में अनपरा (307) दूसरे जबकि धारूहेड़ा (302) तीसरे स्थान पर है। इसी तरह पंचगांव (300) चौथे स्थान पर है। खोरा (298) – भिवाड़ी (296) में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है, जो पांचवें और छठे पायदान पर हैं।

नोएडा (295) सातवें स्थान पर हैं। इसी तरह दस सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली (293), मंडीखेड़ा (289) और बहादुरगढ़ (277) शामिल हैं। रुझानों में सामने आया है कि आज देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के पांच शहर (बल्लभगढ़, धारूहेड़ा, पंचगांव, मंडीखेड़ा, बहादुरगढ़) शामिल हैं।

विश्लेषण से यह भी पता चला है कि अनपरा, धारूहेड़ा, पंचगांव, खोरा, भिवाड़ी, नोएडा, दिल्ली, मंडीखेड़ा, बहादुरगढ़, बिलीपाड़ा, लुधियाना, खैरथल, दरभंगा, ग्रेटर नोएडा, बागपत, मेरठ, गुरुग्राम, भिवानी, मोदीनगर, बड़ौत, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नागपुर, बद्दी, खुर्जा, सोनीपत, टोंक, मुजफ्फरनगर, कुरुक्षेत्र, मानेसर, हाजीपुर, ग्वालियर, मंडी गोबिंदगढ़, बुलंदशहर, खन्ना, रोहतक, बठिंडा, मधुबनी, कटनी, पारादीप, सवाई माधोपुर, अंबाला, पानीपत, पीथमपुर, लखनऊ, रायबरेली, भागलपुर, गजरौला, जालंधर, मोतिहारी, बेतिया, भिवंडी, नारनौल, अंकलेश्वर, सुआकाती, अररिया, करनाल, अमृतसर, झालावाड़, आरा, दमोह, आगरा, पंपोर, कानपुर, गोपालगंज, जमुई, शामली, कोटा, भोपाल, भुवनेश्वर, चंद्रपुर, पटना, यमुना नगर, श्रीनगर, बूंदी, किउल, बारीपदा, गुम्मिडीपूंडी, जींद, ब्यासनगर आदि शहरों की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम2.5) हावी हैं।

वहीं बल्लभगढ़, सिंगरौली, हनुमानगढ़, सीकर, वाराणसी, हिसार, बीकानेर, मंडीदीप, फतेहाबाद, नागौर, तालचेर, अंबरनाथ, श्रीगंगानगर, चरखी दादरी, जैसलमेर, चूरू, गया, मालेगांव, सहरसा, पटियाला, भरतपुर, जालोर, जयपुर, नयागढ़, सीतामढ़ी, जोधपुर, धुले, राजकोट, बेलापुर, हापुड़, प्रयागराज, जालना, पिंपरी-चिंचवाड़, नीमराना, वातवा, पुणे, मुंगेर, गांधीनगर, अहमदाबाद, दौसा, वृंदावन, छपरा, सिरसा, नांदेड़, टेन्सा, नासिक, भावनगर, जोरापोखर, चंडीगढ़, वसई, अमरावती (महाराष्ट्र), हल्दिया, उल्हासनगर, क्योंझर, महाड, राजमहेंद्रवरम, बर्नीहाट (मेघालय), ठाणे, करौली, अहमदनगर और रायरंगपुर आदि शहरों में पीएम10 से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इसी तरह कुछ शहरों में कार्बन और ओजोन से स्थिति खराब है।

इन शहरों के विपरीत देश के महज 5.4 फीसदी यानी 15 शहरों में हवा साफ है। इन साफ हवा वाले शहरों में आइजोल, चामराजनगर, चिक्काबल्लापुर, चिक्कमगलुरु, एलूर, गंगटोक, कलबुर्गी, कारवार, मदिकेरी, नलबाड़ी, रामनगर, शिवमोगा, तिरुवनंतपुरम आदि शामिल हैं।

इसी तरह देश के 84 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक दर्ज की गई। इनमें बरेली, बैरकपुर, बीड, बेंगलुरु, भिलाई, भीलवाड़ा, बिलासपुर, बोइसर, ब्रजराजनगर, चेन्नई, छाल, चित्तूर, कटक, दावणगेरे, देहरादून, धारवाड़, डोंबिवली, दुर्गापुर, एलुरु, फतेहपुर सीकरी, गडग, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, जलगांव, झांसी, कडप्पा, काकीनाडा, कल्याण, कन्नूर, कटिहार, किशनगंज, कोलार, कोल्हापुर, कोलकाता, कोप्पल, कोरबा, कुंजेमुरा, कुरनूल, लातूर, मछलीपट्टनम, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मथुरा, मेहसाणा, मैसूर, नागांव, नंदेसरी, नेल्लोर, ओंगोल, पंचकूला, पुडुचेरी, पूर्णिया, रायपुर, राजगीर, राउरकेला आदि शहर शामिल हैं।

इन शहरों के उलट आज देश के 135 शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी (100-200) में है।

इनमें आगरा, अहमदाबाद, अहमदनगर, अलवर, अंबाला, अंबरनाथ, अमरावती (महाराष्ट्र), अमृतसर, अंकलेश्वर, अररिया, आरा, आसनसोल, औरंगाबाद (बिहार), औरंगाबाद (महाराष्ट्र), बदलापुर, बालासोर, बांसवाड़ा, बारां, बारीपदा, बाड़मेर, बेलापुर, बेतिया, भागलपुर, भरतपुर, भावनगर, भिवंडी, भोपाल, भुवनेश्वर, बिहार शरीफ, बीकानेर, बूंदी, ब्यासनगर, बर्नीहाट (असम), बर्नीहाट (मेघालय), चंडीगढ़, चंद्रपुर, चरखी दादरी, छपरा, चूरू, दमोह, दौसा, डीग, देवास, धौलपुर, धुले, डूंगरपुर, फतेहाबाद, फिरोजाबाद, गजरौला, गांधीनगर, गया, गोपालगंज, गोरखपुर, गुम्मिडीपूंडी, गुवाहाटी, हल्दिया, हापुड़, हिंगोली, हावड़ा, जबलपुर, जयपुर, जैसलमेर, जालंधर, जालना, जालोर, जमुई, झालावाड़, झुंझुनू, जींद, जोधपुर, जोरापोखर, कल्याण, कानपुर, करौली, करनाल, क्योंझर, किउल, कोटा, कोटपुतली, लखनऊ, महाड, मालेगांव, मंडीदीप, मिलुपारा, मुरादाबाद, मोतिहारी, मुंबई, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नागौर, नांदेड़, नारनौल, नासिक, नवी मुंबई, नयागढ़, नीमराना, पाली, पलवल, पंपोर, पानीपत, परभणी, पटियाला, पटना, पिंपरी-चिंचवाड़, पीथमपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, पुणे, रायबरेली, रायरंगपुर, राजमहेंद्रवरम, राजकोट, राजसमंद, रामगढ़, सागर, सहरसा, सवाई माधोपुर, शामली, सिरसा, सीतामढ़ी, सिवान, श्रीगंगानगर, श्रीनगर, सुआकाती, सूरत, तालचेर, टेन्सा, ठाणे, उज्जैन, उल्हासनगर, वसई, वातवा, विशाखापत्तनम, वृंदावन और यमुनानगर शामिल हैं।

वहीं 43 शहरों बद्दी, बागपत, बहादुरगढ़, बड़ौत, बठिंडा, भिवाड़ी, भिवानी, बिलीपाड़ा, बुलंदशहर, दरभंगा, दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, ग्वालियर, हाजीपुर, हनुमानगढ़, हिसार, कटनी, खैरथल, खन्ना, खोरा, खुर्जा, कुरुक्षेत्र, लुधियाना, मधुबनी, मंडी गोबिंदगढ़, मंडीखेड़ा, मानेसर, मेरठ, मोदीनगर, मुजफ्फरनगर, नागपुर, नोएडा, पंचगांव, पारादीप, रोहतक, सीकर, सिंगरौली, सोनीपत, टोंक और वाराणसी में स्थिति खराब है।

इसी तरह बल्लभगढ़ (333), अनपरा (307) और धारूहेड़ा (302) में स्थिति बेहद खराब दर्ज की गई है।

क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के 280 में से 15 शहरों में हवा 'बेहतर' है। 84 शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर 'संतोषजनक' (51-100 के बीच) रिकॉर्ड किया गया, गौरतलब है कि 27 नवंबर को यह आंकड़ा 83 दर्ज किया गया था।

135 शहरों में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में (101-200 के बीच) बनी हुई है।

दूसरे शहरों की तुलना में आज एक बार फिर बल्लभगढ़ में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 333 दर्ज किया गया, जोकि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (27 नवंबर) को बल्लभगढ़ में सूचकांक 349 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 16 अंकों का सुधार आया है।

दिल्ली में कल से प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 226 दर्ज किया गया था, जो आज बढ़कर 293 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 67 अंकों का भारी उछाल आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली के उलट फरीदाबाद में कल से प्रदूषण में कमी आई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 245 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज घटकर 240 पर पहुंच गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 5 अंकों की सुधार दर्ज किया गया। इसके साथ ही वहां आज भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। 

प्रदूषण में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। प्रदूषण के मामले में 28 नवंबर को पंचगांव (300) चौथे स्थान पर है, वहीं अनपरा (307) दूसरे, जबकि धारूहेड़ा (302) तीसरे स्थान पर है। अन्य प्रमुख शहरों से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वालियर में इंडेक्स 221, गाजियाबाद में 236, गुवाहाटी में 109, गुरूग्राम में 262, नोएडा में 295, ग्रेटर नोएडा में 267 पर पहुंच गया है।

इसी तरह मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक 128 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण के ‘मध्यम‘ स्तर को दर्शाता है, जबकि लखनऊ में यह इंडेक्स 183, चेन्नई में 72, चंडीगढ़ में 113, हैदराबाद में 76, जयपुर में 151 और पटना में 145 दर्ज किया गया।

इन शहरों में साफ रही हवा

देश के जिन 15 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 या उससे नीचे यानी 'बेहतर' रहा। इन शहरों में आइजोल, चामराजनगर, चिक्काबल्लापुर, चिक्कमगलुरु, एलूर, गंगटोक, कलबुर्गी, कारवार, मदिकेरी, नलबाड़ी, रामनगर, शिवमोगा, तिरुवनंतपुरम, थूथुकुडी और तुमकुरु शामिल हैं।

वहीं अगरतला, अजमेर, अकोला, अनंतपुर, अंगुल, बारबिल, बरेली, बैरकपुर, बीड, बेंगलुरु, भिलाई, भीलवाड़ा, बिलासपुर, बोइसर, ब्रजराजनगर, चेन्नई, छाल, चित्तूर, कटक, दावणगेरे, देहरादून, धारवाड़, डोंबिवली, दुर्गापुर, एलुरु, फतेहपुर सीकरी, गडग, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, जलगांव, झांसी, कडप्पा, काकीनाडा, कल्याण, कन्नूर, कटिहार, किशनगंज, कोलार, कोल्हापुर, कोलकाता, कोप्पल, कोरबा, कुंजेमुरा, कुरनूल, लातूर, मछलीपट्टनम, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मथुरा, मेहसाणा, मैसूर, नागांव, नंदेसरी, नेल्लोर, ओंगोल, पंचकूला, पुडुचेरी, पूर्णिया, रायपुर, राजगीर, राउरकेला, रूपनगर, सांगली, सासाराम, सतारा, सतना, शिलांग, सिलचर, सिलीगुड़ी, सिरोही, शिवसागर, सोलापुर, श्रीकाकुलम, त्रिशूर, तिरुमाला, तुमडीह, उडुपी, वडोदरा, वापी, विजयवाड़ा, विरार और यादगीर आदि 84 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही, जहां सूचकांक 51 से 100 के बीच दर्ज किया गया।

क्या दर्शाता है वायु गुणवत्ता सूचकांक

देश में वायु प्रदूषण के स्तर और वायु गुणवत्ता की स्थिति को आप इस सूचकांक से समझ सकते हैं जिसके अनुसार यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। इसके बाद वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है।

इसी तरह 101-200 का मतलब है कि वायु प्रदूषण का स्तर माध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति को दर्शाती है। वहीं यदि सूचकांक 301 से 400 के बीच दर्ज किया जाता है जैसा दिल्ली में अक्सर होता है तो वायु गुणवत्ता को बेहद खराब की श्रेणी में रखा जाता है।

यह वो स्थिति है जब वायु प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य को गंभीर और लम्बे समय के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बाद 401 से 500 की केटेगरी आती है जिसमें वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर बन जाती है।

ऐसी स्थिति होने पर वायु गुणवत्ता इतनी खराब हो जाती है कि वो स्वस्थ इंसान को भी नुकसान पहुंचा सकती है, जबकि पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए तो यह जानलेवा हो सकती है।

देश में वायु गुणवत्ता की ताजा जानकारी आप डाउन टू अर्थ के एयर क्वालिटी ट्रैकर से प्राप्त कर सकते हैं