फोटो: विकास चौधरी, सीएसई  
वायु

प्रदूषण का बढ़ता कहर: बल्लभगढ़ में 400 पर पहुंचा एक्यूआई, दिल्ली समेत 13 शहरों में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

13 नवम्बर को दिल्ली में प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में जहां 12 नवंबर को एक्यूआई 350 दर्ज किया गया था, जो आज बढ़कर 373 पर पहुंच गया।

Lalit Maurya

  • 13 नवंबर 2026 को देश के अधिकांश शहरों में वायु प्रदूषण ने चिंताजनक रूप ले लिया।

  • केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि देश के सबसे प्रदूषित शहर बल्लभगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 पर पहुंच गया। यह एक दिन पहले के मुकाबले 66 अंकों की भारी बढ़ोतरी है।

  • दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में भी हालात बिगड़े हैं, जहां एक्यूआई 350 से बढ़कर 373 पर पहुंच गया। गाजियाबाद (368), खोरा (355), ग्रेटर नोएडा (348) और गुरुग्राम (324) समेत दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों में हवा बेहद खराब बनी हुई है।

  • आंकड़ों के मुताबिक, देश के 268 शहरों में से महज 11 (करीब 4 फीसदी) में हवा साफ रही, जबकि 98 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक और 119 में मध्यम दर्ज की गई। इसके उलट 40 शहरों में हवा खराब और 13 शहरों में बेहद खराब रही।

  • देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के पांच शहर शामिल हैं। इस बीच पंचगांव में एक्यूआई 388 से घटकर 318 पर आया, जबकि फरीदाबाद में यह 278 से बढ़कर 298 हो गया। श्रीनगर 17 एक्यूआई के साथ देश का सबसे साफ शहर रहा।

  • प्रदूषण के ये आंकड़े बताते हैं कि जहरीली हवा का संकट अब कुछ बड़े महानगरों तक सीमित नहीं, बल्कि देश के अनेक शहरों में लोगों की सेहत के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है।

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि 13 नवंबर 2026 को देश में बल्लभगढ़ सबसे प्रदूषित शहर रहा। इस दौरान वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (12 नवंबर) को बल्लभगढ़ में सूचकांक 334 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 66 अंकों का भारी उछाल आया है।

रुझानों में यह भी सामने आया है कि बल्लभगढ़ की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम10) पूरी तरह हावी है। देखा जाए तो वहां फिजाओं में घुला जहर इतना ज्यादा है कि वो लोगों को बेहद बीमार बना देने के लिए काफी है।

बल्लभगढ़ में स्थिति किस कदर खराब है, इसी बात से समझा जा सकता है कि वहां प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित सुरक्षित सीमा से 780 फीसदी अधिक है।

दूसरी तरफ देश में श्रीनगर की हवा सबसे साफ है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक महज 17 रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में यदि देश के सबसे प्रदूषित शहर बल्लभगढ़ की तुलना श्रीनगर से करें तो वहां स्थिति 23.5 गुणा खराब है।

इससे पहले कल पंचगांव में एक्यूआई 388 दर्ज किया गया था। हालांकि आज 70 अंकों के सुधार के साथ पंचगांव में सूचकांक घटकर 318 पर पहुंच गया। मतलब कि सुधार के बावजूद वहां वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली में कल से प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 350 दर्ज किया गया था, जो आज बढ़कर 373 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 23 अंकों का उछाल आया है। इस सुधार के बावजूद दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है।

2026 के दौरान दिल्ली में साल का सबसे साफ दिन 09 जुलाई को दर्ज किया गया, जब एक्यूआई 48 रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह 08 जुलाई 2026 को सूचकांक 59 और 06 सितम्बर को 55 रिकॉर्ड किया गया। वहीं 04 अगस्त और 22 जुलाई 2026 को सूचकांक 64  दर्ज हुआ। दूसरी तरफ 18 जनवरी 2026 को दिल्ली में साल का सबसे प्रदूषित दिन दर्ज किया गया, जब एक्यूआई बढ़कर 440 तक पहुंच गया था।

दिल्ली की तरह ही फरीदाबाद में कल से प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 278 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज बढ़कर 298 दर्ज किया गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 20 अंकों का उछाल आया है। इसके साथ ही वहां वायु गुणवत्ता आज भी खराब बनी हुई है।

प्रदूषण के बदलते समीकरण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 13 नवंबर 2026 को 268 शहरों के लिए जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि इनमें से जहां करीब 4 फीसदी शहरों में हवा साफ है। वहीं 34.9 फीसदी में स्थिति संतोषजनक, जबकि दूसरी तरफ 61.2 फीसदी शहरों में हालात चिंताजनक हैं। मतलब की देश के ज्यादातर शहरों में आज हवा चिंताजनक है।

कल से देश में साफ हवा वाले शहरों की गिनती में कोई बदलाव नहीं हुआ है और स्थिति जस की तस है। दूसरी तरह संतोषजनक हवा वाले शहरों की गिनती में 2.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। रुझानों के मुताबिक मध्यम वायु गुणवत्ता वाले शहरों की गिनती में भी कल से 12 फीसदी से अधिक का उछाल आया है, जोकि चिंता का विषय है। वहीं आज देश के 40 शहरों में वायु गुणवत्ता खराब, जबकि 13 में बेहद खराब दर्ज की गई।

आंकड़ों से पता चला है कि प्रदूषण के मामले में दिल्ली (373) दूसरे जबकि गाजियाबाद (368) तीसरे स्थान पर है। इसी तरह खोरा (355) चौथे स्थान पर है। ग्रेटर नोएडा (348) – गुरुग्राम (324) में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है, जो पांचवें और छठे पायदान पर हैं।

पंचगांव (318) सातवें स्थान पर हैं। इसी तरह दस सबसे प्रदूषित शहरों में मानेसर (316), नोएडा (313), बहादुरगढ़ (308) शामिल हैं। रुझानों में सामने आया है कि आज देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के पांच शहर (बल्लभगढ़, गुरुग्राम, पंचगांव, मानेसर, बहादुरगढ़) शामिल हैं।

विश्लेषण से यह भी पता चला है कि गाजियाबाद, खोरा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, पंचगांव, मानेसर, नोएडा, बहादुरगढ़, मोदीनगर, गजरौला, फरीदाबाद, बड़ौत, बुलंदशहर, लुधियाना, जींद, बद्दी, भिवानी, खुर्जा, मेरठ, आरा, ग्वालियर, फतेहाबाद, कोटा, मोतिहारी, धारूहेड़ा, गुम्मिडीपूंडी, हापुड़, मुजफ्फरनगर, तालचेर, बागपत, किउल, अमृतसर, यमुनानगर, लखनऊ, चित्तौड़गढ़, पीथमपुर, समस्तीपुर, बठिंडा, हाजीपुर, नागपुर, शामली, मुरादाबाद, चरखी दादरी, जालना, झालावाड़, उदयपुर, भोपाल, गोरखपुर, कैथल, मंडी गोबिंदगढ़, नारनौल, सोनीपत, पानीपत, सिवान, उज्जैन, भावनगर, बेतिया, कानपुर, महाड, अररिया, पटना, रोहतक, बूंदी, चंद्रपुर, करनाल, कुरुक्षेत्र, दरभंगा, नासिक, नांदेड़, पुणे, वडोदरा, अलवर, मंडीखेड़ा, सांगली, अहमदाबाद, कटनी, बर्नीहाट (असम), खन्ना, फतेहपुर सीकरी, जलगांव, आगरा, अंबाला, इंदौर, गोपालगंज, फिरोजाबाद, डोंबिवली, मुजफ्फरपुर, गांधीनगर, भीलवाड़ा, पंचकूला, सिरसा, जबलपुर, किशनगंज, ठाणे, बेगूसराय, हावड़ा और बक्सर आदि शहरों की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम2.5) हावी हैं।

वहीं बल्लभगढ़, दिल्ली, मंडीदीप, मधुबनी, अनपरा, खैरथल, भिवाड़ी, बिलीपाड़ा, टोंक, सीकर, पलवल, बीकानेर, भरतपुर, धुले, जोधपुर, नागौर, पिंपरी-चिंचवाड़, मालेगांव, जालौर, रायबरेली, पाली, जयपुर, भागलपुर, जैसलमेर, परभणी, हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू, पटियाला, श्रीगंगानगर, वाराणसी, सीतामढ़ी, बेलापुर, नवी मुंबई, सहरसा, भिवंडी, वृंदावन, उल्हासनगर, कटिहार, गया, प्रयागराज, अंबरनाथ, छपरा, मीरा-भायंदर, औरंगाबाद (बिहार), सुआकाती, नयागढ़, सिरोही, मुंबई, वातवा, अमरावती (आंध्र प्रदेश), दौसा, वसई, बर्नीहाट (मेघालय), चंडीगढ़, विरार, अमरावती (महाराष्ट्र), रायचूर, राउरकेला, वापी और विशाखापत्तनम आदि शहरों में पीएम10 से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इसी तरह कुछ शहरों में कार्बन और ओजोन से स्थिति खराब है।

इन शहरों के विपरीत देश के महज चार फीसदी यानी 11 शहरों में हवा साफ है। इन साफ हवा वाले शहरों में आइजोल, बेलगाम, ब्रजराजनगर, चामराजनगर, छाल, एलूर, गंगटोक, झांसी, कलबुर्गी, शिलांग और श्रीनगर आदि शामिल हैं।

इसी तरह देश के 98 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक दर्ज की गई। इनमें कटक, दमोह, डीग, देहरादून, धारवाड़, धौलपुर, डूंगरपुर, दुर्गापुर, एलुरु, गडग, गुंटूर, गुवाहाटी, हल्दिया, हुबली, हैदराबाद, जोरापोखर, कडप्पा, कल्याण, कल्याण, कन्नूर, करौली, क्योंझर, कोहिमा, कोल्हापुर, कोलकाता, कोप्पल, कोरबा, कुंजेमुरा, कुरनूल, लातूर, मछलीपट्टनम, मदिकेरी, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मथुरा, मेहसाणा, मिलुपारा, मुंगेर, नागांव, नाहरलागुन, नलबाड़ी, नेल्लोर, ओंगोल, पुडुचेरी, पूर्णिया, रायपुर, रायरंगपुर, राजमहेंद्रवरम, राजगीर, राजकोट, रामनगर, रतलाम, ऋषिकेश आदि शहर शामिल हैं।

इन शहरों के उलट आज देश के 119 शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी (100-200) में है।

इनमें आगरा, अहमदाबाद, अहमदनगर, अलवर, अमरावती (आंध्र प्रदेश), अंबाला, अंबरनाथ, अमरावती (महाराष्ट्र), अंगुल, अररिया, औरंगाबाद (बिहार), औरंगाबाद (महाराष्ट्र), बांसवाड़ा, बेगूसराय, बेलापुर, बेतिया, भागलपुर, भरतपुर, भावनगर, भीलवाड़ा, भिवंडी, भोपाल, बूंदी, बक्सर, बर्नीहाट (असम), बर्नीहाट (मेघालय), चंडीगढ़, चंद्रपुर, चरखी दादरी, छपरा, चुरू, दरभंगा, दौसा, देवास, धुले, डोंबिवली, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, गांधीनगर, गया, गोपालगंज, गोरखपुर, हनुमानगढ़, हिंगोली, हावड़ा, इंदौर, जबलपुर, जयपुर, जैसलमेर, जलगांव, जालना, जालौर, जमुई, झालावाड़, झुंझुनू, जोधपुर, कैथल, कानपुर, करनाल, कटिहार, कटनी, खन्ना, किशनगंज, कुरुक्षेत्र, लेह, महाड, मालेगांव, मंडी गोबिंदगढ़, मंडीखेड़ा, मीरा-भायंदर, मुरादाबाद, मुंबई, मुजफ्फरपुर, नागौर, नांदेड़, नारनौल, नासिक, नवी मुंबई, नयागढ़, पाली, पंचकूला, पानीपत, परभणी, पटियाला, पटना, पिंपरी-चिंचवाड़, प्रतापगढ़, प्रयागराज, पुणे, रायबरेली, रायचूर, राजसमंद, रोहतक, राउरकेला, सहरसा, सांगली, सतारा, सवाई माधोपुर, सिरोही, सिरसा, सीतामढ़ी, सिवान, सोलापुर, सोनीपत, श्रीगंगानगर, सुआकाती, सूरत, ठाणे, उदयपुर, उज्जैन, उल्हासनगर, वडोदरा, वापी, वाराणसी, वसई, वातवा, विरार, विशाखापत्तनम और वृंदावन शामिल हैं।

वहीं 40 शहरों अमृतसर, अनपरा, आरा, बद्दी, बागपत, बड़ौत, बठिंडा, भिवाड़ी, भिवानी, बीकानेर, बिलीपाड़ा, बुलंदशहर, चित्तौड़गढ़, धारूहेड़ा, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुम्मिडीपूंडी, ग्वालियर, हाजीपुर, हापुड़, जींद, खैरथल, खुर्जा, किउल, कोटा, लखनऊ, लुधियाना, मधुबनी, मेरठ, मोतिहारी, मुजफ्फरनगर, नागपुर, पलवल, पीथमपुर, समस्तीपुर, शामली, सीकर, तालचेर, टोंक और यमुनानगर में स्थिति खराब है।

इसी तरह बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, दिल्ली, गजरौला, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, खोरा, मंडीदीप, मानेसर, मोदीनगर, नोएडा और पंचगांव में स्थिति बेहद खराब दर्ज की गई है।

क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के 281 में से 11 शहरों में हवा 'बेहतर' है। 98 शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर 'संतोषजनक' (51-100 के बीच) रिकॉर्ड किया गया, गौरतलब है कि 12 नवंबर को यह आंकड़ा 96 दर्ज किया गया था।

119 शहरों में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में (101-200 के बीच) बनी हुई है।

दूसरे शहरों की तुलना में आज बल्लभगढ़ में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 दर्ज किया गया, जोकि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (12 नवंबर) को बल्लभगढ़ में सूचकांक 334 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 66 अंकों का भारी उछाल आया है।

इससे पहले कल पंचगांव में एक्यूआई 388 दर्ज किया गया था। हालांकि आज 70 अंकों के सुधार के साथ पंचगांव में सूचकांक घटकर 318 पर पहुंच गया। मतलब कि सुधार के बावजूद वहां वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। 

दिल्ली में कल से प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 350 दर्ज किया गया था, जो आज बढ़कर 373 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 23 अंकों का उछाल आया है। इस सुधार के बावजूद दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है।

दिल्ली की तरह ही फरीदाबाद में कल से प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 278 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज बढ़कर 298 दर्ज किया गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 20 अंकों का उछाल आया है। इसके साथ ही वहां वायु गुणवत्ता आज भी खराब बनी हुई है।

प्रदूषण में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। प्रदूषण के मामले में 13 नवंबर को खोरा (355) चौथे स्थान पर है, वहीं दिल्ली (373) दूसरे, जबकि गाजियाबाद (368) तीसरे स्थान पर है। अन्य प्रमुख शहरों से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वालियर में इंडेक्स 238, गाजियाबाद में 368, गुवाहाटी में 89, गुरूग्राम में 324, नोएडा में 313, ग्रेटर नोएडा में 348 पर पहुंच गया है।

इसी तरह मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक 109 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण के ‘मध्यम‘ स्तर को दर्शाता है, जबकि लखनऊ में यह इंडेक्स 218, चेन्नई में 100, चंडीगढ़ में 103, हैदराबाद में 83, जयपुर में 154 और पटना में 175 दर्ज किया गया।

इन शहरों में साफ रही हवा

देश के जिन 11 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 या उससे नीचे यानी 'बेहतर' रहा। इन शहरों में आइजोल, बेलगाम, ब्रजराजनगर, चामराजनगर, छाल, एलूर, गंगटोक, झांसी, कलबुर्गी, शिलांग और श्रीनगर शामिल हैं।

वहीं अजमेर, अकोला, अनंतपुर, आसनसोल, बदलापुर, बागलकोट, बालासोर, बरबिल, बरेली, बारीपदा, बाड़मेर, बैरकपुर, बीड, बेंगलुरु, भिलाई, भुवनेश्वर, बिहार शरीफ, बिलासपुर, बोइसर, ब्यासनगर, चेन्नई, चिक्काबल्लापुर, चिक्कमगलुरु, चित्तूर, कटक, दमोह, डीग, देहरादून, धारवाड़, धौलपुर, डूंगरपुर, दुर्गापुर, एलुरु, गडग, गुंटूर, गुवाहाटी, हल्दिया, हुबली, हैदराबाद, जोरापोखर, कडप्पा, कल्याण, कल्याण, कन्नूर, करौली, क्योंझर, कोहिमा, कोल्हापुर, कोलकाता, कोप्पल, कोरबा, कुंजेमुरा, कुरनूल, लातूर, मछलीपट्टनम, मदिकेरी, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मथुरा, मेहसाणा, मिलुपारा, मुंगेर, नागांव, नाहरलागुन, नलबाड़ी, नेल्लोर, ओंगोल, पुडुचेरी, पूर्णिया, रायपुर, रायरंगपुर, राजमहेंद्रवरम, राजगीर, राजकोट, रामनगर, रतलाम, ऋषिकेश, रूपनगर, सागर, सासाराम, सतना, शिवमोगा, सिलचर, सिलीगुड़ी, शिवसागर, श्रीकाकुलम, टेन्सा, तिरुवनंतपुरम, थूथुकुडी, त्रिशूर, तिरुमाला, तिरुपति, तुमडीह, उडुपी, विजयपुरा, विजयवाड़ा और यादगीर आदि 98 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही, जहां सूचकांक 51 से 100 के बीच दर्ज किया गया।

क्या दर्शाता है वायु गुणवत्ता सूचकांक

देश में वायु प्रदूषण के स्तर और वायु गुणवत्ता की स्थिति को आप इस सूचकांक से समझ सकते हैं जिसके अनुसार यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। इसके बाद वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है।

इसी तरह 101-200 का मतलब है कि वायु प्रदूषण का स्तर माध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति को दर्शाती है। वहीं यदि सूचकांक 301 से 400 के बीच दर्ज किया जाता है जैसा दिल्ली में अक्सर होता है तो वायु गुणवत्ता को बेहद खराब की श्रेणी में रखा जाता है।

यह वो स्थिति है जब वायु प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य को गंभीर और लम्बे समय के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बाद 401 से 500 की केटेगरी आती है जिसमें वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर बन जाती है।

ऐसी स्थिति होने पर वायु गुणवत्ता इतनी खराब हो जाती है कि वो स्वस्थ इंसान को भी नुकसान पहुंचा सकती है, जबकि पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए तो यह जानलेवा हो सकती है।

देश में वायु गुणवत्ता की ताजा जानकारी आप डाउन टू अर्थ के एयर क्वालिटी ट्रैकर से प्राप्त कर सकते हैं