फोटो: आईस्टॉक 
वायु

प्रदूषण का रिपोर्ट कार्ड: बल्लभगढ़-पंचगांव में स्थिति बेहद खराब, कैथल, बीकानेर सहित 24 शहरों में स्थिति चिंताजनक

दिल्ली में भले ही कल से प्रदूषण में कमी आई है, लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। रुझानों के मुताबिक दिल्ली के पांच केंद्रों पर वायु गुणवत्ता बेहद खराब, जबकि 34 पर खराब दर्ज की गई है।

Lalit Maurya

  • 24 नवंबर 2026 को देश में वायु प्रदूषण का संकट एक बार फिर गंभीर रूप में सामने आया।

  • केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, बल्लभगढ़ 326 एक्यूआई के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां महज 24 घंटे में एक्यूआई 116 अंक उछल गया और हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। बल्लभगढ़ में प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन की सुरक्षित सीमा से 600 फीसदी अधिक दर्ज किया गया।

  • पंचगांव में भी एक्यूआई 301 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के पांच शहर शामिल हैं। इनमें बल्लभगढ़ और पंचगांव के अलावा गुरुग्राम, धारूहेड़ा और कैथल शामिल हैं।

  • वहीं खन्ना, बद्दी, मंडी गोबिंदगढ़, सीकर और किउल में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। इसके उलट, तमिलनाडु का कुड्डालोर 20 एक्यूआई के साथ देश का सबसे साफ शहर रहा। यानी बल्लभगढ़ की हवा कुड्डालोर के मुकाबले 16 गुना से भी अधिक प्रदूषित रही।

  • राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से कुछ राहत जरूर मिली है। यहां एक्यूआई 260 से घटकर 227 पर आ गया, लेकिन 59 निगरानी केंद्रों में से 39 पर हवा अब भी खराब या बेहद खराब रही। किसी भी केंद्र पर हवा साफ या संतोषजनक नहीं मिली।

  • फरीदाबाद में इसके उलट एक्यूआई 141 से बढ़कर 163 हो गया।

  • देश के 284 शहरों के आंकड़े भी चिंता बढ़ाते हैं। इनमें महज 25 शहरों में हवा साफ रही, जबकि 113 में संतोषजनक और 120 में मध्यम श्रेणी की वायु गुणवत्ता दर्ज की गई। वहीं 24 शहरों में हवा खराब और दो शहरों में बेहद खराब रही।

  • ये आंकड़े बताते हैं कि कुछ शहरों में सुधार के बावजूद देश के कई हिस्सों में प्रदूषण का संकट गहराया हुआ है।

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि 24 नवंबर 2026 को देश में बल्लभगढ़ सबसे प्रदूषित शहर रहा। इस दौरान वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 326 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (23 नवंबर) को बल्लभगढ़ में सूचकांक 210 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 116 अंकों का उछाल आया है।

रुझानों में यह भी सामने आया है कि बल्लभगढ़ की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम10) पूरी तरह हावी है। देखा जाए तो वहां फिजाओं में घुला जहर इतना ज्यादा है कि वो लोगों को बेहद बीमार बना देने के लिए काफी है।

बल्लभगढ़ में स्थिति किस कदर खराब है, इसी बात से समझा जा सकता है कि वहां प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित सुरक्षित सीमा से 600 फीसदी अधिक है।

दूसरी तरफ देश में कुड्डालोर की हवा सबसे साफ है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक महज 20 रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में यदि देश के सबसे प्रदूषित शहर बल्लभगढ़ की तुलना कुड्डालोर से करें तो वहां स्थिति 16.3 गुणा खराब है।

इससे पहले कल देश में बीकानेर में स्थिति सबसे ज्यादा खराब थी, जब एक्यूआई 287 तक पहुंच गया। हालांकि आज बीकानेर में 50 अंकों के भारी सुधार के साथ सूचकांक घटकर 237 पर पहुंच गया है। मतलब कि सुधार के बावजूद वायु गुणवत्ता अभी भी खराब है।

दिल्ली में कल से प्रदूषण में गिरावट आई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 260 दर्ज किया गया था, जो आज घटकर 227 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 33 अंकों का सुधार आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 24 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे राजधानी के विभिन्न निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। दिल्ली के 59 निगरानी केंद्रों में से 39 पर हवा खराब या बेहद खराब श्रेणी में रही। इनमें 34 केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 201 से 300 के बीच यानी ‘खराब’, जबकि पांच केंद्रों पर 301 से 400 के बीच यानी ‘बेहद खराब’ दर्ज किया गया।

सबसे चिंताजनक स्थिति कैंटोनमेंट एरिया की रही, जहां एक्यूआई बढ़कर 342 पर पहुंच गया। इसके बाद डीटीयू नॉर्थ में 310, सिरिफोर्ट में 308, एनएसयूटी जाफरपुर में 305 और सीआरआरआई मथुरा रोड में 301 दर्ज किया गया। वहीं, टॉकीटोरा गार्डन और नॉर्थ कैंपस में एक्यूआई 300 रहा।

दूसरी तरफ, 19 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें उत्तम नगर में 200, घुम्मनहेड़ा में 199 और अशोक विहार में 190 एक्यूआई रहा।

गौरतलब है कि राजधानी के किसी भी निगरानी केंद्र पर हवा साफ या संतोषजनक श्रेणी में दर्ज नहीं की गई। एक केंद्र से आंकड़े उपलब्ध नहीं थे। इन आंकड़ों से साफ है कि दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में प्रदूषण का दबाव बना हुआ है और लोगों को स्वच्छ हवा में सांस लेने के लिए अब भी राहत नहीं मिली है।

बता दें कि 2026 के दौरान दिल्ली में साल का सबसे साफ दिन 09 जुलाई को दर्ज किया गया, जब एक्यूआई 48 रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह 08 जुलाई 2026 को सूचकांक 59 और 06 सितम्बर को 55 रिकॉर्ड किया गया। वहीं 04 अगस्त और 22 जुलाई 2026 को सूचकांक 64  दर्ज हुआ। दूसरी तरफ 18 जनवरी 2026 को दिल्ली में साल का सबसे प्रदूषित दिन दर्ज किया गया, जब एक्यूआई बढ़कर 440 तक पहुंच गया था।

दिल्ली के उलट फरीदाबाद में कल से प्रदूषण में वृद्धि हुई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 141 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज बढ़कर 163 तक पहुंच गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 22 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद वहां आज भी वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है।

प्रदूषण के बदलते समीकरण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 24 नवंबर 2026 को 284 शहरों के लिए जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि इनमें से जहां करीब 8.8 फीसदी शहरों में हवा साफ है। वहीं 39.8 फीसदी में स्थिति संतोषजनक, जबकि दूसरी तरफ 51.4 फीसदी शहरों में हालात चिंताजनक हैं। मतलब की देश के ज्यादातर शहरों में आज हवा चिंताजनक है।

कल से देश में साफ हवा वाले शहरों की गिनती में कोई बदलाव नहीं हुआ है और स्थिति जस की तस है। दूसरी तरह संतोषजनक हवा वाले शहरों की गिनती में 5.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। रुझानों के मुताबिक मध्यम वायु गुणवत्ता वाले शहरों की गिनती में कल से 18.8 फीसदी का उछाल आय है, जोकि चिंता का विषय है। वहीं आज देश के 24 (-11) शहरों में वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गई।

आंकड़ों से पता चला है कि प्रदूषण के मामले में पंचगांव (301) दूसरे जबकि खन्ना (279) तीसरे स्थान पर है। इसी तरह बद्दी (278) चौथे स्थान पर है। गुरुग्राम (277) – किउल (267) में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है, जो पांचवें और छठे पायदान पर हैं।

मंडी गोबिंदगढ़ (261) सातवें स्थान पर हैं। इसी तरह दस सबसे प्रदूषित शहरों में सीकर (260), धारूहेड़ा (247) और कैथल (238) शामिल हैं। रुझानों में सामने आया है कि आज देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के पांच शहर (बल्लभगढ़, पंचगांव, गुरुग्राम, धारूहेड़ा, कैथल) शामिल हैं।

विश्लेषण से यह भी पता चला है कि पंचगांव, खन्ना, बद्दी, मंडी गोबिंदगढ़, धारूहेड़ा, कैथल, बहादुरगढ़, दिल्ली, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, हाजीपुर, मेरठ, जालंधर, टोंक, झालावाड़, गाजियाबाद, भिवाड़ी, उदयपुर, मुजफ्फरनगर, चित्तौड़गढ़, ग्रेटर नोएडा, लुधियाना, मंडीदीप, सोनीपत, नोएडा, बुलंदशहर, पीथमपुर, बड़ौत, मधुबनी, यमुनानगर, लखनऊ, उज्जैन, बेतिया, ग्वालियर, अनपरा, झुंझुनू, बागपत, खुर्जा, कुरुक्षेत्र, दरभंगा, कटनी, अलवर, खोरा, दमोह, फरीदाबाद, कोटा, गोरखपुर, नारनौल, शामली, मोतिहारी, श्रीनगर, अररिया, वाराणसी, भोपाल, बदलापुर, मुजफ्फरपुर, अंबाला, कानपुर, जबलपुर, मुरादाबाद आदि शहरों की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम2.5) हावी हैं।

वहीं बल्लभगढ़, गुरुग्राम, किउल, सीकर, बीकानेर, पिंपरी-चिंचवाड़, नागौर, जैसलमेर, बिलीपाड़ा, सिरसा, जयपुर, पुणे, चूरू, भरतपुर, अमृतसर, अंकलेश्वर, मालेगांव, तालचेर, सिंगरौली, चरखी दादरी, जालोर, सवाई माधोपुर, श्री गंगानगर, गजरौला, करौली, बारां, जोधपुर, दौसा, नासिक, सीतामढ़ी, बेलापुर, महाड, भीलवाड़ा, सहरसा, बूंदी, हनुमानगढ़, पाली, पटियाला, हापुड़, छपरा, करनाल, सिरोही, अहमदाबाद, नयागढ़, गांधीनगर, गया, कारवार, आगरा, मीरा-भायंदर, पंपोर, चंडीगढ़, ठाणे, उल्हासनगर, तिरुवनंतपुरम, यादगीर, कल्याण, सांगली, बाड़मेर और राजकोट आदि शहरों में पीएम10 से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इसी तरह कुछ शहरों में कार्बन और ओजोन से स्थिति खराब है।

इन शहरों के विपरीत देश के महज 8.8 फीसदी यानी 25 शहरों में हवा साफ है। इन साफ हवा वाले शहरों में चेन्नई, चिक्काबल्लापुर, कुड्डालोर, एलूर, गंगटोक, कलबुर्गी, किशनगंज, कोरबा, कुरनूल, नलबाड़ी, पुडुचेरी, राजमहेंद्रवरम, रूपनगर, समस्तीपुर, सासाराम, सिलचर, शिवसागर, थूथुकुडी, त्रिशूर, तिरुमाला, उडुपी आदि शामिल हैं।

इसी तरह देश के 113 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक दर्ज की गई। इनमें बेगूसराय, बेंगलुरु, भागलपुर, भिलाई, भिवंडी, भुवनेश्वर, बिलासपुर, बोइसर, ब्रजराजनगर, ब्यासनगर, बर्नीहाट (असम), बर्नीहाट (मेघालय), छाल, चिक्कमगलुरु, चित्तूर, कटक, डीग, देहरादून, धारवाड़, धौलपुर, धुले, डोंबिवली, डूंगरपुर, दुर्गापुर, एलुरु, फतेहपुर सीकरी, गडग, गुंटूर, गुवाहाटी, हल्दिया, हावड़ा, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, जलगांव, जलना, झांसी, जोरापोखर, काकीनाडा, कल्याण, कन्नूर, कटिहार, क्योंझर, कोहिमा, कोलार, कोल्हापुर, कोलकाता, कोप्पल, कुंजेमुरा, लातूर, लेह, मछलीपट्टनम, मदिकेरी, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मथुरा, मेहसाणा, मुंगेर, नागांव, नाहरलागुन, नांदेड़, नंदेसरी, नवी मुंबई आदि शहर शामिल हैं।

इन शहरों के उलट आज देश के 120 शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी (100-200) में है।

इनमें आगरा, अहमदाबाद, अलवर, अंबाला, अमृतसर, अंगुल, अंकलेश्वर, अनपरा, अररिया, आरा, बदलापुर, बागपत, बांसवाड़ा, बारां, बड़ौत, बाड़मेर, बेलापुर, बेतिया, भरतपुर, भावनगर, भीलवाड़ा, भोपाल, बिलीपाड़ा, बुलंदशहर, बूंदी, बक्सर, चंडीगढ़, चंद्रपुर, चरखी दादरी, छपरा, चित्तौड़गढ़, चूरू, दमोह, दरभंगा, दौसा, देवास, फरीदाबाद, फिरोजाबाद, गजरौला, गांधीनगर, गया, गोपालगंज, गोरखपुर, ग्रेटर नोएडा, गुम्मिडीपूंडी, ग्वालियर, हनुमानगढ़, हापुड़, हिंगोली, जबलपुर, जयपुर, जैसलमेर, जालोर, जमुई, झुंझुनू, जींद, जोधपुर, कल्याण, कानपुर, करौली, करनाल, कारवार, कटनी, खोरा, खुर्जा, कोटा, कोटपुतली, कुरुक्षेत्र, लखनऊ, लुधियाना, मधुबनी, महाड, मालेगांव, मंडीदीप, मंडीखेड़ा, मीरा-भायंदर, मुरादाबाद, मोतिहारी, मुंबई, मुजफ्फरपुर, मैसूर, नागौर, नागपुर, नारनौल, नासिक, नयागढ़, नोएडा, पाली, पंपोर, पंचकूला, पानीपत, पटियाला, पटना, पीथमपुर, प्रतापगढ़, पुणे, रायबरेली, राजकोट, रोहतक, सागर, सहरसा, सांगली, सवाई माधोपुर, शामली, सिंगरौली, सिरोही, सिरसा, सीतामढ़ी, सोनीपत, श्री गंगानगर, श्रीनगर, तालचेर, ठाणे, तिरुवनंतपुरम, उज्जैन, उल्हासनगर, वाराणसी, वातवा, यादगीर और यमुना नगर शामिल हैं।

वहीं 24 शहरों बद्दी, बहादुरगढ़, भिवाड़ी, भिवानी, बीकानेर, दिल्ली, धारूहेड़ा, फतेहाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम, हाजीपुर, हिसार, जालंधर, झालावाड़, कैथल, खन्ना, किउल, मंडी गोबिंदगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, पिंपरी-चिंचवाड़, सीकर, टोंक और उदयपुर में स्थिति खराब है। इसी तरह बल्लभगढ़ (326) और पंचगांव (301) में स्थिति बेहद खराब दर्ज की गई है।

क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के 284 में से 25 शहरों में हवा 'बेहतर' है। 113 शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर 'संतोषजनक' (51-100 के बीच) रिकॉर्ड किया गया, गौरतलब है कि 23 नवंबर को यह आंकड़ा 120 दर्ज किया गया था।

120 शहरों में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में (101-200 के बीच) बनी हुई है।

दूसरे शहरों की तुलना में आज बल्लभगढ़ में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 326 दर्ज किया गया, जोकि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (23 नवंबर) को बल्लभगढ़ में सूचकांक 210 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 116 अंकों का भारी उछाल आया है।

इससे पहले कल देश में बीकानेर में स्थिति सबसे ज्यादा खराब थी, जब एक्यूआई 287 तक पहुंच गया। हालांकि आज बीकानेर में 50 अंकों के भारी सुधार के साथ सूचकांक घटकर 237 पर पहुंच गया है। मतलब कि सुधार के बावजूद वायु गुणवत्ता अभी भी खराब है।

दिल्ली में कल से प्रदूषण में गिरावट आई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 260 दर्ज किया गया था, जो आज घटकर 227 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 33 अंकों का सुधार आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली के उलट फरीदाबाद में कल से प्रदूषण में वृद्धि हुई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 141 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज बढ़कर 163 तक पहुंच गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 22 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद वहां आज भी वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है।

प्रदूषण में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। प्रदूषण के मामले में 24 नवंबर को बद्दी (278) चौथे स्थान पर है, वहीं पंचगांव (301) दूसरे, जबकि खन्ना (279) तीसरे स्थान पर है। अन्य प्रमुख शहरों से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वालियर में इंडेक्स 176, गाजियाबाद में 206, गुवाहाटी में 67, गुरूग्राम में 277, नोएडा में 193, ग्रेटर नोएडा में 195 पर पहुंच गया है।

इसी तरह मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक 115 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण के ‘मध्यम‘ स्तर को दर्शाता है, जबकि लखनऊ में यह इंडेक्स 178, चेन्नई में 39, चंडीगढ़ में 109, हैदराबाद में 68, जयपुर में 180 और पटना में 134 दर्ज किया गया।

इन शहरों में साफ रही हवा

देश के जिन 25 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 या उससे नीचे यानी 'बेहतर' रहा। इन शहरों में आइजोल, बिहार शरीफ, चामराजनगर, चेन्नई, चिक्काबल्लापुर, कुड्डालोर, एलूर, गंगटोक, कलबुर्गी, किशनगंज, कोरबा, कुरनूल, नलबाड़ी, पुडुचेरी, राजमहेंद्रवरम, रूपनगर, समस्तीपुर, सासाराम, सिलचर, शिवसागर, थूथुकुडी, त्रिशूर, तिरुमाला, उडुपी और विशाखापत्तनम शामिल हैं।

वहीं अगरतला, अहमदनगर, अजमेर, अकोला, अमरावती (आंध्र प्रदेश), अंबरनाथ, अमरावती (महाराष्ट्र), अनंतपुर, आसनसोल, औरंगाबाद (बिहार), औरंगाबाद (महाराष्ट्र), बालासोर, बारबिल, बरेली, बारीपदा, बैरकपुर, बठिंडा, बीड, बेगूसराय, बेंगलुरु, भागलपुर, भिलाई, भिवंडी, भुवनेश्वर, बिलासपुर, बोइसर, ब्रजराजनगर, ब्यासनगर, बर्नीहाट (असम), बर्नीहाट (मेघालय), छाल, चिक्कमगलुरु, चित्तूर, कटक, डीग, देहरादून, धारवाड़, धौलपुर, धुले, डोंबिवली, डूंगरपुर, दुर्गापुर, एलुरु, फतेहपुर सीकरी, गडग, गुंटूर, गुवाहाटी, हल्दिया, हावड़ा, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, जलगांव, जलना, झांसी, जोरापोखर, काकीनाडा, कल्याण, कन्नूर, कटिहार, क्योंझर, कोहिमा, कोलार, कोल्हापुर, कोलकाता, कोप्पल, कुंजेमुरा, लातूर, लेह, मछलीपट्टनम, मदिकेरी, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मथुरा, मेहसाणा, मुंगेर, नागांव, नाहरलागुन, नांदेड़, नंदेसरी, नवी मुंबई, नेल्लोर, ओंगोल, पलवल, पारादीप, परभणी, प्रयागराज, पूर्णिया, रायपुर, रायरंगपुर, राजगीर, रामनगर, रामगढ़, रतलाम, ऋषिकेश, राउरकेला, सतारा, सतना, शिवमोगा, सिलीगुड़ी, सोलापुर, श्रीकाकुलम, सुआकाती, सूरत, टेन्सा, तुमडीह, वडोदरा, वापी, वसई, विजयवाड़ा, विरार और वृंदावन आदि 113 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही, जहां सूचकांक 51 से 100 के बीच दर्ज किया गया।

क्या दर्शाता है वायु गुणवत्ता सूचकांक

देश में वायु प्रदूषण के स्तर और वायु गुणवत्ता की स्थिति को आप इस सूचकांक से समझ सकते हैं जिसके अनुसार यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। इसके बाद वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है।

इसी तरह 101-200 का मतलब है कि वायु प्रदूषण का स्तर माध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति को दर्शाती है। वहीं यदि सूचकांक 301 से 400 के बीच दर्ज किया जाता है जैसा दिल्ली में अक्सर होता है तो वायु गुणवत्ता को बेहद खराब की श्रेणी में रखा जाता है।

यह वो स्थिति है जब वायु प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य को गंभीर और लम्बे समय के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बाद 401 से 500 की केटेगरी आती है जिसमें वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर बन जाती है।

ऐसी स्थिति होने पर वायु गुणवत्ता इतनी खराब हो जाती है कि वो स्वस्थ इंसान को भी नुकसान पहुंचा सकती है, जबकि पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए तो यह जानलेवा हो सकती है।

देश में वायु गुणवत्ता की ताजा जानकारी आप डाउन टू अर्थ के एयर क्वालिटी ट्रैकर से प्राप्त कर सकते हैं