फोटो: विकास चौधरी, सीएसई  
वायु

प्रदूषण की मारी दिल्ली: बढ़कर 260 पर पहुंचा एक्यूआई, 13 निगरानी केंद्रों पर स्थिति 'बेहद खराब'

23 नवंबर 2026 को देश में बीकानेर सबसे प्रदूषित शहर रहा। इस दौरान वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 287 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

Lalit Maurya

  • 23 नवंबर को देश में वायु प्रदूषण का संकट और गहराता नजर आया। राजस्थान का बीकानेर 287 एक्यूआई के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां महज 24 घंटे में प्रदूषण का स्तर 54 अंक बढ़ गया।

  • वहीं दिल्ली में भी हवा और जहरीली हो गई है। राजधानी में एक्यूआई 239 से बढ़कर 260 पर पहुंच गया। चिंता की बात यह है कि दिल्ली के 58 सक्रिय निगरानी केंद्रों में से किसी पर भी हवा साफ या संतोषजनक नहीं रही। इनमें 13 केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर 'बेहद खराब' दर्ज किया गया, जबकि मैदानगढ़ी में एक्यूआई 356 तक पहुंच गया।

  • देश के 281 शहरों के आंकड़े भी राहत देने वाले नहीं हैं। इनमें करीब 48.4 फीसदी शहरों में हवा खराब या उससे भी चिंताजनक स्थिति में है।

  • गजरौला, धारूहेड़ा, खन्ना, पंचगांव और मालेगांव जैसे शहरों में भी प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ है। इसके उलट मिजोरम का आइजोल 12 एक्यूआई के साथ देश का सबसे साफ हवा वाला शहर रहा।

  • आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि वायु प्रदूषण अब केवल दिल्ली-एनसीआर तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के छोटे-बड़े शहरों में लोगों की सांसों पर संकट बनता जा रहा है।

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि 23 नवंबर 2026 को देश में बीकानेर सबसे प्रदूषित शहर रहा। इस दौरान वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 287 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (22 नवंबर) को बीकानेर में सूचकांक 233 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 54 अंकों का उछाल आया है।

रुझानों में यह भी सामने आया है कि बीकानेर की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम2.5) पूरी तरह हावी है। देखा जाए तो वहां फिजाओं में घुला जहर इतना ज्यादा है कि वो लोगों को बेहद बीमार बना देने के लिए काफी है।

बीकानेर में स्थिति किस कदर खराब है, इसी बात से समझा जा सकता है कि वहां प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित सुरक्षित सीमा से 1,800 फीसदी अधिक है।

दूसरी तरफ देश में आइजोल की हवा सबसे साफ है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक महज 12 रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में यदि देश के सबसे प्रदूषित शहर बीकानेर की तुलना आइजोल से करें तो वहां स्थिति 23.9 गुणा खराब है।

इससे पहले कल देश में मानेसर में स्थिति सबसे ज्यादा खराब थी, जब एक्यूआई 285 तक पहुंच गया। हालांकि आज मानेसर में 74 अंकों के भारी सुधार के साथ सूचकांक घटकर 211 पर पहुंच गया है। मतलब कि सुधार के बावजूद वायु गुणवत्ता अभी भी खराब है।

दिल्ली में कल से प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 239 दर्ज किया गया था, जो आज बढ़कर 260 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 21 अंकों का उछाल आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली सरकार के पोर्टल के मुताबिक दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति अब भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है। 23 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, शहर के 58 सक्रिय वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से किसी भी केंद्र पर वायु गुणवत्ता बेहतर या संतोषजनक दर्ज नहीं की गई।

इनमें से 39 केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'खराब' और 13 केंद्रों पर 'बेहद खराब' श्रेणी में रहा, जबकि छह केंद्रों पर यह 'मध्यम' दर्ज किया गया। सबसे चिंताजनक स्थिति मैदानगढ़ी की रही, जहां एक्यूआई 356 तक पहुंच गया। इसके बाद पूसा वेस्ट (354), श्रीफोर्ट (350), श्री अरबिंदो मार्ग (340) और एनएसयूटी जाफरपुर (334) में भी हवा बेहद खराब रही।

राजधानी के कुल 13 निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया। इससे साफ है कि प्रदूषण का असर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में व्यापक रूप से बना हुआ है। अधिकांश प्रदूषित केंद्रों पर पीएम2.5 प्रमुख प्रदूषक रहा, जो हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों के बढ़ते स्तर की ओर इशारा करता है। एक निगरानी केंद्र से आंकड़े उपलब्ध नहीं हुए।

बता दें कि 2026 के दौरान दिल्ली में साल का सबसे साफ दिन 09 जुलाई को दर्ज किया गया, जब एक्यूआई 48 रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह 08 जुलाई 2026 को सूचकांक 59 और 06 सितम्बर को 55 रिकॉर्ड किया गया। वहीं 04 अगस्त और 22 जुलाई 2026 को सूचकांक 64  दर्ज हुआ। दूसरी तरफ 18 जनवरी 2026 को दिल्ली में साल का सबसे प्रदूषित दिन दर्ज किया गया, जब एक्यूआई बढ़कर 440 तक पहुंच गया था।

दिल्ली की तरह ही फरीदाबाद में भी कल से प्रदूषण में वृद्धि हुई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 113 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज बढ़कर 141 तक पहुंच गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 81 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद वहां आज भी वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है।

प्रदूषण के बदलते समीकरण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 23 नवंबर 2026 को 281 शहरों के लिए जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि इनमें से जहां करीब 8.9 फीसदी शहरों में हवा साफ है। वहीं 42.7 फीसदी में स्थिति संतोषजनक, जबकि दूसरी तरफ 48.4 फीसदी शहरों में हालात चिंताजनक हैं। मतलब की देश के ज्यादातर शहरों में आज हवा चिंताजनक है।

कल से देश में साफ हवा वाले शहरों की गिनती में 28.6 फीसदी की गिरावट आई है। दूसरी तरह संतोषजनक हवा वाले शहरों की गिनती में भी 29 फीसदी का उछाल आया है। रुझानों के मुताबिक मध्यम वायु गुणवत्ता वाले शहरों की गिनती में कल से 7.3 फीसदी की कमी आई है, जोकि राहत की खबर है। वहीं आज देश के 35 (-1) शहरों में वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गई।

आंकड़ों से पता चला है कि प्रदूषण के मामले में गजरौला (282) दूसरे जबकि धारूहेड़ा (277) तीसरे स्थान पर है। इसी तरह खन्ना (270) चौथे स्थान पर है। पंचगांव – मालेगांव (270) में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है, जो पांचवें और छठे पायदान पर हैं।

भिवानी (268) सातवें स्थान पर हैं। इसी तरह दस सबसे प्रदूषित शहरों में खैरथल (268), सीकर (264) और उदयपुर (263) शामिल हैं। रुझानों में सामने आया है कि आज देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में उत्तर प्रदेश के चार शहर (बीकानेर, खैरथल, सीकर, उदयपुर) शामिल हैं।

विश्लेषण से यह भी पता चला है कि बीकानेर, गजरौला, धारूहेड़ा, खन्ना, पंचगांव, मालेगांव, भिवानी, खैरथल, उदयपुर, दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, चूरू, टोंक, भिवाड़ी, झुंझुनू, रोहतक, नोएडा, पीथमपुर, बदलापुर, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, बड़ौत, कैथल, खोरा, मानेसर, बद्दी, जालंधर, हापुड़, मेरठ, लुधियाना, बुलंदशहर, जींद, खुर्जा, बहादुरगढ़, ठाणे, जयपुर, जैसलमेर, नारनौल, अंकलेश्वर, बागपत, कोटा, उज्जैन, अंबाला, झालावाड़, ग्वालियर, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, उल्हासनगर, बेतिया, मुजफ्फरनगर, पिंपरी-चिंचवाड़, अमृतसर, डोंबिवली, रायबरेली, फतेहाबाद, सांगली, रामनगर, सिरसा, भावनगर, भोपाल आदि शहरों की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम2.5) हावी हैं।

वहीं सीकर, हिसार, बल्लभगढ़, मंडी गोबिंदगढ़, नासिक, बिलीपाड़ा, नागौर, पुणे, चरखी दादरी, भिवंडी, श्री गंगानगर, बेलापुर, मीरा-भायंदर, तालचेर, अंबरनाथ, पटियाला, सीतामढ़ी, वातवा, भरतपुर, अहमदाबाद, दौसा, धुले, मैसूर, जालौर, छपरा, करौली, गांधीनगर, सिरोही, आगरा, परभणी, यादगीर, दरभंगा, सोलापुर और जलना आदि शहरों में पीएम10 से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इसी तरह कुछ शहरों में कार्बन और ओजोन से स्थिति खराब है।

इन शहरों के विपरीत देश के महज 8.9 फीसदी यानी 25 शहरों में हवा साफ है। इन साफ हवा वाले शहरों में आइजोल, अनपरा, आसनसोल, बालासोर, बेगूसराय, भिलाई, भुवनेश्वर, चामराजनगर, कुड्डालोर, गंगटोक, गया, हल्दिया, कलबुर्गी, किशनगंज, कोलकाता, कोरबा, लेह, नलबाड़ी, रायरंगपुर, राजगीर, रूपनगर, सासाराम, शिवसागर, तुमकुरु और विशाखापत्तनम आदि शामिल हैं।

इसी तरह देश के 120 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक दर्ज की गई। इनमें ब्यासनगर, बर्नीहाट (असम), बर्नीहाट (मेघालय), चंडीगढ़, चेन्नई, छाल, चिक्कमगलुरु, चित्तूर, कटक, डीग, देहरादून, धौलपुर, डूंगरपुर, दुर्गापुर, एलुरु, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, गडग, गोपालगंज, गोरखपुर, गुंटूर, गुवाहाटी, हिंगोली, हावड़ा, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, जबलपुर, जलगांव, जमुई, झांसी, जोरापोखर, कडप्पा, काकीनाडा, कन्नूर, कानपुर, कारवार, काशीपुर, कटिहार, क्योंझर, किउल, कोहिमा, कोल्हापुर, कोप्पल, कुंजेमुरा, कुरनूल, लातूर, लखनऊ, मछलीपट्टनम, मदिकेरी, मैहर, मंगलौर, मथुरा, मेहसाणा, मिलुपारा, मोतिहारी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नागांव, नागपुर, नाहरलागुन, नंदेसरी, नयागढ़, नेल्लोर, ओंगोल, पलवल, पंपोर, पंचकूला, पारादीप, पटना, प्रयागराज, पुडुचेरी, पूर्णिया, रायपुर, राजमहेंद्रवरम, रामगढ़, रतलाम, ऋषिकेश, राउरकेला, सहरसा, सतारा, सतना आदि शहर शामिल हैं।

इन शहरों के उलट आज देश के 101 शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी (100-200) में है।

इनमें आगरा, अहमदाबाद, अजमेर, अलवर, अंबाला, अंबरनाथ, अमृतसर, अंकलेश्वर, औरंगाबाद (महाराष्ट्र), बागपत, बहादुरगढ़, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, बेलापुर, बेंगलुरु, बेतिया, भरतपुर, भावनगर, भीलवाड़ा, भिवंडी, भोपाल, बिलीपाड़ा, बुलंदशहर, बूंदी, चंद्रपुर, चरखी दादरी, छपरा, चिक्काबल्लापुर, दमोह, दरभंगा, दौसा, देवास, धुले, डोंबिवली, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गांधीनगर, ग्वालियर, हाजीपुर, जयपुर, जैसलमेर, जलना, जालौर, झालावाड़, जींद, जोधपुर, कल्याण, करौली, करनाल, कटनी, खुर्जा, कोटा, कोटपुतली, कुरुक्षेत्र, लुधियाना, मधुबनी, महाड, मंडीदीप, मंडीखेड़ा, मंगुराहा, मीरा-भायंदर, मुरादाबाद, मुंबई, मुजफ्फरनगर, मैसूर, नागौर, नांदेड़, नारनौल, नासिक, नवी मुंबई, पाली, पानीपत, परभणी, पटियाला, पिंपरी-चिंचवाड़, प्रतापगढ़, पुणे, रायबरेली, राजकोट, रामनगर, सागर, सांगली, सवाई माधोपुर, सिरोही, सिरसा, सीतामढ़ी, सोलापुर, सोनीपत, श्री गंगानगर, सूरत, तालचेर, ठाणे, उज्जैन, उल्हासनगर, वडोदरा, वसई, वातवा, विरार, यादगीर और यमुना नगर शामिल हैं।

वहीं 35 शहरों बद्दी, बदलापुर, बल्लभगढ़, बड़ौत, भिवाड़ी, भिवानी, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, चूरू, दिल्ली, धारूहेड़ा, गजरौला, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, हनुमानगढ़, हापुड़, हिसार, जालंधर, झुंझुनू, कैथल, खैरथल, खन्ना, खोरा, मालेगांव, मंडी गोबिंदगढ़, मानेसर, मेरठ, नोएडा, पंचगांव, पीथमपुर, रोहतक, सीकर, टोंक और उदयपुर में स्थिति खराब है।

क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के 281 में से 25 शहरों में हवा 'बेहतर' है। 120 शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर 'संतोषजनक' (51-100 के बीच) रिकॉर्ड किया गया, गौरतलब है कि 22 नवंबर को यह आंकड़ा 93 दर्ज किया गया था।

101 शहरों में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में (101-200 के बीच) बनी हुई है।

दूसरे शहरों की तुलना में आज बीकानेर में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 287 दर्ज किया गया, जोकि ‘खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (22 नवंबर) को बीकानेर में सूचकांक 233 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 54 अंकों का उछाल आया है।

इससे पहले कल देश में मानेसर में स्थिति सबसे ज्यादा खराब थी, जब एक्यूआई 285 तक पहुंच गया। हालांकि आज मानेसर में 74 अंकों के भारी सुधार के साथ सूचकांक घटकर 211 पर पहुंच गया है। मतलब कि सुधार के बावजूद वायु गुणवत्ता अभी भी खराब है।

दिल्ली में कल से प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 239 दर्ज किया गया था, जो आज बढ़कर 260 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 21 अंकों का उछाल आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली की तरह ही फरीदाबाद में भी कल से प्रदूषण में वृद्धि हुई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 113 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज बढ़कर 141 तक पहुंच गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 81 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद वहां आज भी वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है।

प्रदूषण में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। प्रदूषण के मामले में 23 नवंबर को खन्ना (277) चौथे स्थान पर है, वहीं गजरौला (282) दूसरे, जबकि धारूहेड़ा तीसरे स्थान पर है। अन्य प्रमुख शहरों से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वालियर में इंडेक्स 180, गाजियाबाद में 241, गुवाहाटी में 83, गुरूग्राम में 246, नोएडा में 221, ग्रेटर नोएडा में 239 पर पहुंच गया है।

इसी तरह मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक 145 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण के ‘मध्यम‘ स्तर को दर्शाता है, जबकि लखनऊ में यह इंडेक्स 99, चेन्नई में 89, चंडीगढ़ में 85, हैदराबाद में 75, जयपुर में 192 और पटना में 84 दर्ज किया गया।

इन शहरों में साफ रही हवा

देश के जिन 25 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 या उससे नीचे यानी 'बेहतर' रहा। इन शहरों में आइजोल, अनपरा, आसनसोल, बालासोर, बेगूसराय, भिलाई, भुवनेश्वर, चामराजनगर, कुड्डालोर, गंगटोक, गया, हल्दिया, कलबुर्गी, किशनगंज, कोलकाता, कोरबा, लेह, नलबाड़ी, रायरंगपुर, राजगीर, रूपनगर, सासाराम, शिवसागर, तुमकुरु और विशाखापत्तनम शामिल हैं।

वहीं अगरतला, अहमदनगर, अकोला, अमरावती (आंध्रप्रदेश), अमरावती (महाराष्ट्र), अनंतपुर, अंगुल, अररिया, आरा, औरंगाबाद (बिहार), बारबिल, बरेली, बारीपाड़ा, बैरकपुर, बठिंडा, बीड, भागलपुर, बिलासपुर, ब्रजराजनगर, बक्सर, ब्यासनगर, बर्नीहाट (असम), बर्नीहाट (मेघालय), चंडीगढ़, चेन्नई, छाल, चिक्कमगलुरु, चित्तूर, कटक, डीग, देहरादून, धौलपुर, डूंगरपुर, दुर्गापुर, एलुरु, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, गडग, गोपालगंज, गोरखपुर, गुंटूर, गुवाहाटी, हिंगोली, हावड़ा, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, जबलपुर, जलगांव, जमुई, झांसी, जोरापोखर, कडप्पा, काकीनाडा, कन्नूर, कानपुर, कारवार, काशीपुर, कटिहार, क्योंझर, किउल, कोहिमा, कोल्हापुर, कोप्पल, कुंजेमुरा, कुरनूल, लातूर, लखनऊ, मछलीपट्टनम, मदिकेरी, मैहर, मंगलौर, मथुरा, मेहसाणा, मिलुपारा, मोतिहारी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नागांव, नागपुर, नाहरलागुन, नंदेसरी, नयागढ़, नेल्लोर, ओंगोल, पलवल, पंपोर, पंचकूला, पारादीप, पटना, प्रयागराज, पुडुचेरी, पूर्णिया, रायपुर, राजमहेंद्रवरम, रामगढ़, रतलाम, ऋषिकेश, राउरकेला, सहरसा, सतारा, सतना, शामली, शिवमोगा, सिलचर, सिलीगुड़ी, सिवान, श्रीकाकुलम, श्रीनगर, सुआकाती, टेन्सा, तिरुवनंतपुरम, थूथुकुडी, त्रिशूर, तिरुमाला, तिरुपति, उडुपी, वाराणसी, विजयवाड़ा और वृंदावन आदि 120 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही, जहां सूचकांक 51 से 100 के बीच दर्ज किया गया।

क्या दर्शाता है वायु गुणवत्ता सूचकांक

देश में वायु प्रदूषण के स्तर और वायु गुणवत्ता की स्थिति को आप इस सूचकांक से समझ सकते हैं जिसके अनुसार यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। इसके बाद वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है।

इसी तरह 101-200 का मतलब है कि वायु प्रदूषण का स्तर माध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति को दर्शाती है। वहीं यदि सूचकांक 301 से 400 के बीच दर्ज किया जाता है जैसा दिल्ली में अक्सर होता है तो वायु गुणवत्ता को बेहद खराब की श्रेणी में रखा जाता है।

यह वो स्थिति है जब वायु प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य को गंभीर और लम्बे समय के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बाद 401 से 500 की केटेगरी आती है जिसमें वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर बन जाती है।

ऐसी स्थिति होने पर वायु गुणवत्ता इतनी खराब हो जाती है कि वो स्वस्थ इंसान को भी नुकसान पहुंचा सकती है, जबकि पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए तो यह जानलेवा हो सकती है।

देश में वायु गुणवत्ता की ताजा जानकारी आप डाउन टू अर्थ के एयर क्वालिटी ट्रैकर से प्राप्त कर सकते हैं