18 नवंबर 2026 को देश में वायु प्रदूषण की स्थिति एक बार फिर चिंताजनक बनी हुई है।
हरियाणा प्रदूषण के बड़े हॉटस्पॉट के रूप में उभरा, जहां देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में छह हरियाणा के हैं। इनमें बल्लभगढ़ 314 के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ लगातार दूसरे दिन देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा।
वहीं भिवाड़ी 306 के एक्यूआई के साथ दूसरे स्थान पर है। दोनों शहरों में हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। बल्लभगढ़ में प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन की सुरक्षित सीमा से करीब 1,990 फीसदी अधिक है और हवा में पीएम2.5 कणों का दबदबा बना हुआ है।
राजधानी दिल्ली में भी हालात बिगड़े हैं। यहां 24 घंटे में एक्यूआई 204 से बढ़कर 232 पर पहुंच गया। शाम पांच बजे तक 59 निगरानी केंद्रों में से 40 पर हवा खराब या बेहद खराब थी। फरीदाबाद में भी एक्यूआई 213 से बढ़कर 227 दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 282 शहरों के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि महज 11 शहरों (3.9 फीसदी) में हवा साफ है, जबकि 83 शहरों में संतोषजनक और 149 में मध्यम श्रेणी में है। इसके विपरीत 66.7 फीसदी शहरों में वायु गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है।
देश में केवल एलूर में एक्यूआई 30 दर्ज किया गया, जो सबसे साफ हवा का संकेत है। ये आंकड़े बताते हैं कि प्रदूषण का संकट अब कुछ बड़े शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि देश के बड़े हिस्से की हवा को अपनी गिरफ्त में ले चुका है।
सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि 18 नवंबर 2026 को देश में आज एक बार फिर बल्लभगढ़ सबसे प्रदूषित शहर रहा। इस दौरान वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 314 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (17 नवंबर) को बल्लभगढ़ में सूचकांक 328 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 14 अंकों का सुधार आया है।
रुझानों में यह भी सामने आया है कि बल्लभगढ़ की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम2.5) पूरी तरह हावी है। देखा जाए तो वहां फिजाओं में घुला जहर इतना ज्यादा है कि वो लोगों को बेहद बीमार बना देने के लिए काफी है।
बल्लभगढ़ में स्थिति किस कदर खराब है, इसी बात से समझा जा सकता है कि वहां प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित सुरक्षित सीमा से 1,990 फीसदी अधिक है।
दूसरी तरफ देश में एलूर की हवा सबसे साफ है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक महज 30 रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में यदि देश के सबसे प्रदूषित शहर बल्लभगढ़ की तुलना एलूर से करें तो वहां स्थिति 10.4 गुणा खराब है।
दिल्ली में कल से प्रदूषण में वृद्धि हुई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 204 दर्ज किया गया था, जो आज बढ़कर 232 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 28 अंकों का उछाल आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।
दिल्ली सरकार के पोर्टल के मुताबिक आज भी दिल्ली में जहरीली हवा हावी रही। शाम 5 बजे राजधानी के 59 निगरानी केंद्रों में से 40 पर वायु गुणवत्ता खराब या बेहद खराब दर्ज की गई, जबकि छह केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर बहुत खराब रहा।
उत्तम नगर में एक्यूआई 379 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया, वहीं बुराड़ी क्रॉसिंग नॉर्थ (317), डीटीयू नॉर्थ (308), नरेला (307), नॉर्थ कैंपस (307) और चांदनी चौक (301) में भी हवा बेहद प्रदूषित रही।
राहत की बात यह है कि किसी भी केंद्र पर हवा गंभीर श्रेणी में नहीं पहुंची, लेकिन राजधानी के अधिकांश इलाकों में पीएम2.5 का बढ़ता स्तर चिंता बढ़ा रहा है। इसका मतलब है कि दिल्ली के लोगों को शाम की सैर, बच्चों के खेल और रोजमर्रा के कामों के दौरान भी साफ हवा नसीब नहीं हो रही। ऐसे में सांस लेने जैसी बुनियादी जरूरत भी राजधानी में अब सेहत के लिए चुनौती बनती जा रही है।
बता दें कि 2026 के दौरान दिल्ली में साल का सबसे साफ दिन 09 जुलाई को दर्ज किया गया, जब एक्यूआई 48 रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह 08 जुलाई 2026 को सूचकांक 59 और 06 सितम्बर को 55 रिकॉर्ड किया गया। वहीं 04 अगस्त और 22 जुलाई 2026 को सूचकांक 64 दर्ज हुआ। दूसरी तरफ 18 जनवरी 2026 को दिल्ली में साल का सबसे प्रदूषित दिन दर्ज किया गया, जब एक्यूआई बढ़कर 440 तक पहुंच गया था।
दिल्ली की तरह ही फरीदाबाद में भी कल से प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 213 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज उछलकर 227 तक पहुंच गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 14 अंकों की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही आज भी वहां वायु गुणवत्ता खराब है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 18 नवंबर 2026 को 282 शहरों के लिए जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि इनमें से जहां करीब 3.9 फीसदी शहरों में हवा साफ है। वहीं 29.4 फीसदी में स्थिति संतोषजनक, जबकि दूसरी तरफ 66.7 फीसदी शहरों में हालात चिंताजनक हैं। मतलब की देश के ज्यादातर शहरों में आज हवा चिंताजनक है।
कल से देश में साफ हवा वाले शहरों की गिनती में 8.3 फीसदी की गिरावट आई है। दूसरी तरह संतोषजनक हवा वाले शहरों की गिनती में 1.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। रुझानों के मुताबिक मध्यम वायु गुणवत्ता वाले शहरों की गिनती में कल से 1.3 फीसदी की कमी आई है, जोकि राहत की खबर है। वहीं आज देश के 37 (-2) शहरों में वायु गुणवत्ता खराब, जबकि 2 (+1) में बेहद खराब दर्ज की गई।
आंकड़ों से पता चला है कि प्रदूषण के मामले में भिवाड़ी (306) दूसरे जबकि बीकानेर (298) तीसरे स्थान पर है। इसी तरह गुम्मिडीपूंडी (293) चौथे स्थान पर है। भिवानी (270) – पंचगांव (269) में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है, जो पांचवें और छठे पायदान पर हैं।
कैथल (264) सातवें स्थान पर हैं। इसी तरह दस सबसे प्रदूषित शहरों में मंडीखेड़ा (263), बिलीपाड़ा (262) और गुरुग्राम (258) शामिल हैं। रुझानों में सामने आया है कि आज देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के छह शहर (बल्लभगढ़, भिवानी, पंचगांव, कैथल, मंडीखेड़ा और गुरुग्राम) शामिल हैं।
विश्लेषण से यह भी पता चला है कि भिवानी, पंचगांव, कैथल, मंडीखेड़ा, बिलीपाड़ा, गुरुग्राम, खन्ना, मोदीनगर, हनुमानगढ़, बड़ौत, ग्वालियर, सिवान, हिसार, खैरथल, पारादीप, बहादुरगढ़, हाजीपुर, सिरसा, दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, अगरतला, फरीदाबाद, बागपत, नोएडा, टोंक, पिंपरी-चिंचवाड़, बुलंदशहर, पटना, सुआकाती, गाजियाबाद, मेरठ, भावनगर, गजरौला, वाराणसी, जालंधर, वडोदरा, बूंदी, अंकलेश्वर, नागपुर, फतेहाबाद, नारनौल, बारीपदा, चरखी दादरी, खोरा, खुर्जा, बेतिया, लुधियाना, धुले, पीथमपुर, अमृतसर, कुरुक्षेत्र, मंडीदीप, जींद, भोपाल, कटनी, रोहतक, तालचेर, रायबरेली, कोटा, लखनऊ, ठाणे, उदयपुर, यमुनानगर, झालावाड़, चेन्नई, बैरकपुर, मुजफ्फरनगर, बक्सर, गोरखपुर, मुंबई आदि शहरों की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम2.5) हावी हैं।
वहीं बीकानेर, श्री गंगानगर, धारूहेड़ा, भरतपुर, चुरू, सीकर, चित्तौड़गढ़, पुणे, अनपरा, जबलपुर, मालेगांव, नासिक, सहरसा, अंबरनाथ, जालौर, नागौर, बद्दी, हापुड़, मंडी गोबिंदगढ़, महाड, उल्हासनगर, नांदेड़, नयागढ़, रामनगर, झुंझुनू, गांधीनगर, वातवा, औरंगाबाद (बिहार), भागलपुर, जयपुर, जैसलमेर, प्रयागराज, परभणी, अहमदाबाद, पलवल, कल्याण, अहमदनगर, क्योंझर, टेन्सा, गया, बर्नीहाट (मेघालय), छपरा, पाली, जलना, आगरा, अमरावती (आंध्र प्रदेश), अंगुल, सीतामढ़ी, जोधपुर, करनाल, पटियाला, अमरावती (महाराष्ट्र), जलगांव, मैसूर, विरार, वसई, रायरंगपुर, कटिहार, यादगीर, अररिया, कोलकाता, राजकोट, थूथुकुडी, बारबिल, भिवंडी, बेंगलुरु और प्रतापगढ़ आदि शहरों में पीएम10 से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
इसी तरह कुछ शहरों में कार्बन और ओजोन से स्थिति खराब है।
इन शहरों के विपरीत देश के महज 3.9 फीसदी यानी 11 शहरों में हवा साफ है। इन साफ हवा वाले शहरों में आइजोल, भिलाई, चामराजनगर, चिक्कमगलुरु, एलूर, कलबुर्गी, किशनगंज, लेह, शिलांग, श्रीनगर और तुमकुरु आदि शामिल हैं।
इसी तरह देश के 83 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक दर्ज की गई। इनमें बेगूसराय, बेलापुर, बेलगाम, बिहार शरीफ, बिलासपुर, बोइसर, ब्रजराजनगर, ब्यासनगर, बर्नीहाट (असम), चंडीगढ़, छाल, चित्तूर, कुड्डालोर, कटक, डीग, देहरादून, धारवाड़, डूंगरपुर, दुर्गापुर, एलुरु, फिरोजाबाद, गडग, गंगटोक, गुंटूर, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, जमुई, जोरापोखर, कडप्पा, काकीनाडा, करौली, कारवार, किउल, कोहिमा, कोलार, कोप्पल, कोरबा, कुंजेमुरा, लातूर, मछलीपट्टनम, मधुबनी, मदिकेरी, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मथुरा, मेहसाणा, मुंगेर, नागांव, नलबाड़ी, ओंगोल, पंपोर, पंचकूला, रायचूर, रायपुर, राजसमंद, रतलाम आदि शहर शामिल हैं।
इन शहरों के उलट आज देश के 149 शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी (100-200) में है।
इनमें आगरा, अहमदाबाद, अहमदनगर, अजमेर, अलवर, अमरावती (आंध्र प्रदेश), अंबाला, अंबरनाथ, अमरावती (महाराष्ट्र), अमृतसर, अंगुल, अंकलेश्वर, अनपरा, अररिया, आरा, औरंगाबाद (बिहार), औरंगाबाद (महाराष्ट्र), बद्दी, बदलापुर, बालासोर, बांसवाड़ा, बारां, बारबिल, बारीपदा, बाड़मेर, बैरकपुर, बठिंडा, बेंगलुरु, बेतिया, भागलपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, भिवंडी, भोपाल, भुवनेश्वर, बूंदी, बक्सर, बर्नीहाट (मेघालय), चंद्रपुर, चरखी दादरी, चेन्नई, छपरा, चित्तौड़गढ़, चुरू, दमोह, दरभंगा, दौसा, देवास, धौलपुर, धुले, डोंबिवली, फतेहाबाद, गांधीनगर, गया, गोपालगंज, गोरखपुर, गुवाहाटी, हल्दिया, हापुड़, हिंगोली, हावड़ा, जबलपुर, जयपुर, जैसलमेर, जालंधर, जलगांव, जलना, जालौर, झालावाड़, झांसी, झुंझुनू, जींद, जोधपुर, कल्याण, कानपुर, करनाल, कटिहार, कटनी, क्योंझर, खोरा, खुर्जा, कोल्हापुर, कोलकाता, कोटा, कोटपुतली, कुरुक्षेत्र, लखनऊ, लुधियाना, महाड, मालेगांव, मंडीदीप, मंडी गोबिंदगढ़, मीरा-भायंदर, मुरादाबाद, मोतिहारी, मुंबई, मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरपुर, मैसूर, नागौर, नागपुर, नांदेड़, नारनौल, नासिक, नवी मुंबई, नयागढ़, नेल्लोर, पाली, पलवल, पानीपत, परभणी, पटियाला, पीथमपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, पुडुचेरी, पुणे, रायबरेली, रायरंगपुर, राजकोट, रामनगर, रामगढ़, रोहतक, सागर, सहरसा, सतारा, सवाई माधोपुर, सीकर, सीतामढ़ी, सोलापुर, सोनीपत, सूरत, तालचेर, टेन्सा, ठाणे, थूथुकुडी, उदयपुर, उज्जैन, उल्हासनगर, वडोदरा, वाराणसी, वसई, वातवा, विजयवाड़ा, विरार, विशाखापत्तनम, यादगीर और यमुनानगर शामिल हैं।
वहीं 37 शहरों अगरतला, बागपत, बहादुरगढ़, बड़ौत, भावनगर, भिवानी, बीकानेर, बिलीपाड़ा, बुलंदशहर, दिल्ली, धारूहेड़ा, फरीदाबाद, गजरौला, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुम्मिडीपूंडी, गुरुग्राम, ग्वालियर, हाजीपुर, हनुमानगढ़, हिसार, कैथल, खैरथल, खन्ना, मंडीखेड़ा, मेरठ, मोदीनगर, नोएडा, पंचगांव, पारादीप, पटना, पिंपरी-चिंचवाड़, सिरसा, सिवान, श्री गंगानगर, सुआकाती और टोंक में स्थिति खराब है।
इसी तरह बल्लभगढ़ (314) और भिवाड़ी (306) में स्थिति बेहद खराब दर्ज की गई है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के 282 में से 11 शहरों में हवा 'बेहतर' है। 83 शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर 'संतोषजनक' (51-100 के बीच) रिकॉर्ड किया गया, गौरतलब है कि 17 नवंबर को यह आंकड़ा 82 दर्ज किया गया था।
149 शहरों में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में (101-200 के बीच) बनी हुई है।
दूसरे शहरों की तुलना में आज एक बार फिर बल्लभगढ़ में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 314 दर्ज किया गया, जोकि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (17 नवंबर) को बल्लभगढ़ में सूचकांक 328 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 14 अंकों का सुधार आया है।
दिल्ली में कल से प्रदूषण में वृद्धि हुई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 204 दर्ज किया गया था, जो आज बढ़कर 232 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 28 अंकों का उछाल आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।
दिल्ली की तरह ही फरीदाबाद में भी कल से प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 213 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज उछलकर 227 तक पहुंच गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 14 अंकों की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही आज भी वहां वायु गुणवत्ता खराब है।
प्रदूषण में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। प्रदूषण के मामले में 18 नवंबर को गुम्मिडीपूंडी (293) चौथे स्थान पर है, वहीं भिवाड़ी (306) दूसरे, जबकि बीकानेर (298) तीसरे स्थान पर है। अन्य प्रमुख शहरों से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वालियर में इंडेक्स 240, गाजियाबाद में 203, गुवाहाटी में 133, गुरूग्राम में 258, नोएडा में 214, ग्रेटर नोएडा में 228 पर पहुंच गया है।
इसी तरह मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक 149 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण के ‘मध्यम‘ स्तर को दर्शाता है, जबकि लखनऊ में यह इंडेक्स 161, चेन्नई में 153, चंडीगढ़ में 73, हैदराबाद में 80, जयपुर में 129 और पटना में 209 दर्ज किया गया।
देश के जिन 11 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 या उससे नीचे यानी 'बेहतर' रहा। इन शहरों में आइजोल, भिलाई, चामराजनगर, चिक्कमगलुरु, एलूर, कलबुर्गी, किशनगंज, लेह, शिलांग, श्रीनगर और तुमकुरु शामिल हैं।
वहीं अकोला, अनंतपुर, आसनसोल, बरेली, बीड, बेगूसराय, बेलापुर, बेलगाम, बिहार शरीफ, बिलासपुर, बोइसर, ब्रजराजनगर, ब्यासनगर, बर्नीहाट (असम), चंडीगढ़, छाल, चित्तूर, कुड्डालोर, कटक, डीग, देहरादून, धारवाड़, डूंगरपुर, दुर्गापुर, एलुरु, फिरोजाबाद, गडग, गंगटोक, गुंटूर, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, जमुई, जोरापोखर, कडप्पा, काकीनाडा, करौली, कारवार, किउल, कोहिमा, कोलार, कोप्पल, कोरबा, कुंजेमुरा, लातूर, मछलीपट्टनम, मधुबनी, मदिकेरी, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मथुरा, मेहसाणा, मुंगेर, नागांव, नलबाड़ी, ओंगोल, पंपोर, पंचकूला, रायचूर, रायपुर, राजसमंद, रतलाम, ऋषिकेश, राउरकेला, रूपनगर, समस्तीपुर, सांगली, सासाराम, सतना, शामली, शिवमोगा, सिलचर, सिलीगुड़ी, सिरोही, श्रीकाकुलम, तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर, तिरुमाला, तिरुपति, तुमडीह, उडुपी और वृंदावन आदि 83 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही, जहां सूचकांक 51 से 100 के बीच दर्ज किया गया।
देश में वायु प्रदूषण के स्तर और वायु गुणवत्ता की स्थिति को आप इस सूचकांक से समझ सकते हैं जिसके अनुसार यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। इसके बाद वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है।
इसी तरह 101-200 का मतलब है कि वायु प्रदूषण का स्तर माध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति को दर्शाती है। वहीं यदि सूचकांक 301 से 400 के बीच दर्ज किया जाता है जैसा दिल्ली में अक्सर होता है तो वायु गुणवत्ता को बेहद खराब की श्रेणी में रखा जाता है।
यह वो स्थिति है जब वायु प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य को गंभीर और लम्बे समय के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बाद 401 से 500 की केटेगरी आती है जिसमें वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर बन जाती है।
ऐसी स्थिति होने पर वायु गुणवत्ता इतनी खराब हो जाती है कि वो स्वस्थ इंसान को भी नुकसान पहुंचा सकती है, जबकि पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए तो यह जानलेवा हो सकती है।
देश में वायु गुणवत्ता की ताजा जानकारी आप डाउन टू अर्थ के एयर क्वालिटी ट्रैकर से प्राप्त कर सकते हैं।