29 नवंबर को दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट और गहराता जा रहा है। राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले 24 घंटों में 18 अंक बढ़कर 311 पर पहुंच गया, जबकि चांदनी चौक में यह 408 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है।
दिल्ली के 59 निगरानी केंद्रों में से 58 पर हवा खराब या बेहद खराब रही। इनमें 29 केंद्रों पर बेहद खराब और 28 पर खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई। यानी राजधानी का कोई भी इलाका साफ हवा में सांस नहीं ले सका।
दूसरी तरफ, देश में भिवाड़ी 335 के एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित शहर रहा, जबकि खैरथल 324 के साथ दूसरे और दिल्ली 311 के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 280 शहरों के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि महज सात शहरों में हवा साफ रही, जबकि 102 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक और 127 में मध्यम दर्ज की गई। इसके विपरीत 61.1 फीसदी शहरों में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है।
दिल्ली में पीएम2.5 के महीन कण प्रदूषण के प्रमुख कारक रहे, जो फेफड़ों में गहराई तक पहुंचकर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए बिगड़ते हालात विशेष रूप से चिंता का विषय हैं।
सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि 29 नवंबर 2026 को देश में भिवाड़ी सबसे प्रदूषित शहर रहा। इस दौरान वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 335 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (28 नवंबर) को भिवाड़ी में सूचकांक 296 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 39 अंकों का उछाल आया है।
रुझानों में यह भी सामने आया है कि भिवाड़ी की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम10) पूरी तरह हावी है। देखा जाए तो वहां फिजाओं में घुला जहर इतना ज्यादा है कि वो लोगों को बेहद बीमार बना देने के लिए काफी है।
भिवाड़ी में स्थिति किस कदर खराब है, इसी बात से समझा जा सकता है कि वहां प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित सुरक्षित सीमा से 640 फीसदी अधिक है।
दूसरी तरफ देश में आइजोल की हवा सबसे साफ है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक महज 13 रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में यदि देश के सबसे प्रदूषित शहर भिवाड़ी की तुलना आइजोल से करें तो वहां स्थिति 25.8 गुणा खराब है।
इससे पहले कल देश में बल्लभगढ़ की स्थिति सबसे ज्यादा खराब थी, जब एक्यूआई 333 दर्ज किया गया। हालांकि आज 80 अंकों के भारी सुधार के साथ बल्लभगढ़ में सूचकांक गिरकर 253 पर पहुंच गया है। मतलब वायु गुणवत्ता बेहद खराब से खराब श्रेणी में आ गई है।
दिल्ली में प्रदूषण का संकट अब और गहराता दिखाई दे रहा है। शहर की हवा में घुला जहर राजधानी के लगभग हर इलाके को अपनी चपेट में ले चुका है। दिल्ली में जहां कल औसत एक्यूआई 293 दर्ज किया गया था, जो आज बढ़कर 311 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 18 अंकों का उछाल आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता खराब से बेहद खराब हो गई है।
29 नवंबर को शाम पांच बजे दर्ज सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 59 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 58 पर हवा खराब या बेहद खराब स्थिति में रही, जबकि चांदनी चौक में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 408 तक पहुंच गया और यहां हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।
सिरिफोर्ट में भी स्थिति बेहद चिंताजनक रही, जहां एक्यूआई 391 दर्ज हुआ। इसके अलावा डीयू नॉर्थ कैंपस (378), नॉर्थ कैंपस (376), सीआरआरआई मथुरा रोड (372), एनएसयूटी जाफरपुर (365), छावला (360), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (359) और आया नगर (358) में भी प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रहा।
आंकड़ों की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि 59 निगरानी केंद्रों में से 29 पर हवा बेहद खराब, 28 पर खराब और एक केंद्र पर गंभीर श्रेणी में रही। केवल लोधी रोड पर एक्यूआई 189 के साथ हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। यानी राजधानी में ऐसा कोई इलाका नहीं था, जहां हवा संतोषजनक या अच्छी स्थिति में हो।
अधिकांश केंद्रों पर पीएम2.5 प्रदूषण का प्रमुख कारक रहा। इसका मतलब है कि लोगों को केवल धुंध और धुएं का सामना नहीं करना पड़ रहा, बल्कि हवा में मौजूद बेहद महीन कणों के बीच सांस लेनी पड़ रही है, जो फेफड़ों में गहराई तक पहुंच सकते हैं। ऐसे हालात में बच्चों, बुजुर्गों और सांस या हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए बाहर निकलना और भी जोखिम भरा हो सकता है।
बता दें कि 2026 के दौरान दिल्ली में साल का सबसे साफ दिन 09 जुलाई को दर्ज किया गया, जब एक्यूआई 48 रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह 08 जुलाई 2026 को सूचकांक 59 और 06 सितम्बर को 55 रिकॉर्ड किया गया। वहीं 04 अगस्त और 22 जुलाई 2026 को सूचकांक 64 दर्ज हुआ। दूसरी तरफ 18 जनवरी 2026 को दिल्ली में साल का सबसे प्रदूषित दिन दर्ज किया गया, जब एक्यूआई बढ़कर 440 तक पहुंच गया था।
दिल्ली के उलट फरीदाबाद में कल से प्रदूषण में कमी आई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 240 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज घटकर 193 पर पहुंच गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 47 अंकों की सुधार दर्ज किया गया। इसके साथ ही वहां आज वायु गुणवत्ता खराब से मध्यम श्रेणी में पहुंच गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 29 नवंबर 2026 को 280 शहरों के लिए जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि इनमें से जहां करीब 2.5 फीसदी शहरों में हवा साफ है। वहीं 36.4 फीसदी में स्थिति संतोषजनक, जबकि दूसरी तरफ 61.1 फीसदी शहरों में हालात चिंताजनक हैं। मतलब की देश के ज्यादातर शहरों में आज हवा चिंताजनक है।
कल से देश में साफ हवा वाले शहरों की गिनती में 53 फीसदी की गिरावट आई है। दूसरी तरह संतोषजनक हवा वाले शहरों की गिनती में 21.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। रुझानों के मुताबिक मध्यम वायु गुणवत्ता वाले शहरों की गिनती में कल से 5.9 फीसदी की कमी आई है, जोकि राहत की खबर है। वहीं आज देश के 41 (-2) शहरों में वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गई।
आंकड़ों से पता चला है कि प्रदूषण के मामले में खैरथल (324) दूसरे जबकि दिल्ली (311) तीसरे स्थान पर है। इसी तरह बठिंडा (296) चौथे स्थान पर है। रायबरेली (294) – अनपरा (291) में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है, जो पांचवें और छठे पायदान पर हैं।
टोंक (291) सातवें स्थान पर हैं। इसी तरह दस सबसे प्रदूषित शहरों में ग्वालियर (289), भिवानी (284) और पंचगांव (282) शामिल हैं। रुझानों में सामने आया है कि आज देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में राजस्थान के तीन शहर (भिवाड़ी, खैरथल, टोंक) शामिल हैं।
विश्लेषण से यह भी पता चला है कि खैरथल, दिल्ली, बठिंडा, रायबरेली, अनपरा, टोंक, ग्वालियर, भिवानी, पंचगांव, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, सिंगरौली, झुंझुनू, धारूहेड़ा, खोरा, नारनौल, मंडीखेड़ा, अलवर, चरखी दादरी, बिलीपाड़ा, लुधियाना, नागपुर, दरभंगा, मंडी गोबिंदगढ़, भरतपुर, बद्दी, गाजियाबाद, नोएडा, दमोह, मुजफ्फरनगर, नीमराना, वाराणसी, सोनीपत, कटनी, रोहतक, मानेसर, ग्रेटर नोएडा, उदयपुर, सीकर, धौलपुर, लखनऊ, आरा, जयपुर, फरीदाबाद, मेरठ, सिरसा, बागपत, हाजीपुर, सागर, बक्सर, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, कानपुर, बड़ौत, श्रीनगर, बेतिया, यमुनानगर, झालावाड़, आगरा, अंकलेश्वर, कोटा, कुरुक्षेत्र, पंपोर, अमृतसर, पीथमपुर, भोपाल, पटना, राजकोट, पानीपत, डीग, बूंदी, फिरोजाबाद, अंबाला, गजरौला, मंडीदीप, चंद्रपुर, खुर्जा, रामगढ़, उज्जैन, फतेहपुर सीकरी, जालंधर, लातूर, बुलंदशहर, मोतिहारी, पुणे, प्रयागराज, कैथल, गुम्मिडीपूंडी आदि शहरों की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम2.5) हावी हैं।
वहीं भिवाड़ी, बल्लभगढ़, फतेहाबाद, हिसार, नागौर, चूरू, गया, तालचेर, बीकानेर, मालेगांव, श्रीगंगानगर, पिंपरी-चिंचवाड़, करौली, पटियाला, धुले, औरंगाबाद (बिहार), अररिया, अमरावती (महाराष्ट्र), जोधपुर, बेलापुर, नांदेड़, अंबरनाथ, किउल, वृंदावन, छपरा, जैसलमेर, उल्हासनगर, हापुड़, मीरा-भायंदर, परभणी, सहरसा, रामनगर, ठाणे, महाड, नवी मुंबई, नासिक, जालौर, जोरापोखर, मुंगेर, बर्नीहाट (मेघालय), तुमडीह, अहमदाबाद, वसई, भावनगर, सीतामढ़ी, राजमहेंद्रवरम और टेन्सा आदि शहरों में पीएम10 से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
इसी तरह कुछ शहरों में कार्बन और ओजोन से स्थिति खराब है।
इन शहरों के विपरीत देश के महज 2.5 फीसदी यानी 7 शहरों में हवा साफ है। इन साफ हवा वाले शहरों में आइजोल, चामराजनगर, गंगटोक, कलबुर्गी, किशनगंज, शिलांग और शिवमोगा आदि शामिल हैं।
इसी तरह देश के 102 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक दर्ज की गई। इनमें बरेली, बैरकपुर, बीड, बेगूसराय, बेंगलुरु, भिलाई, भुवनेश्वर, बोइसर, ब्रजराजनगर, चंडीगढ़, चेन्नई, छाल, चिक्काबल्लापुर, चिक्कमगलुरु, देहरादून, धारवाड़, डोंबिवली, दुर्गापुर, एलुरु, गडग, गांधीनगर, गोरखपुर, हल्दिया, हावड़ा, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, जबलपुर, जलगांव, झांसी, जींद, कडप्पा, काकीनाडा, कल्याण, कल्याण, कारवार, काशीपुर, कटिहार, क्योंझर, कोहिमा, कोलार, कोल्हापुर, कोलकाता, कोरबा, कुंजेमुरा, कुरनूल, लेह, मछलीपट्टनम, मदिकेरी, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मेहसाणा, मिलुपारा, मुजफ्फरपुर, मैसूरु, नागांव, नलबाड़ी, नंदेसरी, नयागढ़, नेल्लोर, ओंगोल, पलवल, पंचकूला, पारादीप, पेरुंदुरई, पुडुचेरी, पूर्णिया, रायपुर, रायरंगपुर, राजसमंद, राउरकेला, रूपनगर, समस्तीपुर, सांगली, सासाराम, सतारा, सतना, सिलचर, सिलीगुड़ी, सिरोही, शिवसागर, सिवान आदि शहर शामिल हैं।
इन शहरों के उलट आज देश के 127 शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी (100-200) में है।
इनमें आगरा, अहमदाबाद, अजमेर, अंबाला, अंबरनाथ, अमरावती (महाराष्ट्र), अमृतसर, अंकलेश्वर, अररिया, आरा, आसनसोल, औरंगाबाद (बिहार), औरंगाबाद (महाराष्ट्र), बागपत, बांसवाड़ा, बारां, बड़ौत, बाड़मेर, बेलापुर, बेतिया, भागलपुर, भावनगर, भीलवाड़ा, भिवंडी, भोपाल, बीकानेर, बिलासपुर, बुलंदशहर, बूंदी, बक्सर, ब्यासनगर, बर्नीहाट (असम), बर्नीहाट (मेघालय), चंद्रपुर, छपरा, चित्तूर, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, डीग, देवास, धुले, डूंगरपुर, फरीदाबाद, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, गजरौला, गया, गोपालगंज, गुम्मिडीपूंडी, गुवाहाटी, हाजीपुर, हनुमानगढ़, हापुड़, हिंगोली, जयपुर, जैसलमेर, जालंधर, जलना, जालौर, जमुई, झालावाड़, जोधपुर, जोरापोखर, कैथल, कानपुर, करौली, करनाल, खन्ना, खुर्जा, किउल, कोटा, कोटपुतली, कुरुक्षेत्र, लातूर, लखनऊ, महाड, मालेगांव, मंडीदीप, मथुरा, मेरठ, मीरा-भायंदर, मोदीनगर, मुरादाबाद, मोतिहारी, मुंबई, मुंगेर, नागौर, नांदेड़, नासिक, नवी मुंबई, पाली, पंपोर, पानीपत, परभणी, पटियाला, पटना, पिंपरी-चिंचवाड़, पीथमपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, पुणे, राजमहेंद्रवरम, राजगीर, राजकोट, रामनगर, रामगढ़, सागर, सहरसा, सवाई माधोपुर, शामली, सिरसा, सीतामढ़ी, श्रीगंगानगर, श्रीनगर, सुआकाती, सूरत, तालचेर, टेन्सा, ठाणे, तुमडीह, उज्जैन, उल्हासनगर, वसई, वातवा, वृंदावन और यमुनानगर शामिल हैं।
वहीं 41 शहरों अलवर, अनपरा, बद्दी, बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, बठिंडा, भरतपुर, भिवानी, बिलीपाड़ा, चरखी दादरी, दमोह, दरभंगा, धारूहेड़ा, धौलपुर, फतेहाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, ग्वालियर, हिसार, झुंझुनू, कटनी, खोरा, लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़, मंडीखेड़ा, मानेसर, मुजफ्फरनगर, नागपुर, नारनौल, नीमराना, नोएडा, पंचगांव, रायबरेली, रोहतक, सीकर, सिंगरौली, सोनीपत, टोंक और उदयपुर में स्थिति खराब है।
इसी तरह भिवाड़ी (335), खैरथल (324) और दिल्ली (311) में स्थिति बेहद खराब दर्ज की गई है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के 280 में से 7 शहरों में हवा 'बेहतर' है। 102 शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर 'संतोषजनक' (51-100 के बीच) रिकॉर्ड किया गया, गौरतलब है कि 28 नवंबर को यह आंकड़ा 84 दर्ज किया गया था।
127 शहरों में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में (101-200 के बीच) बनी हुई है।
दूसरे शहरों की तुलना में आज भिवाड़ी में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 335 दर्ज किया गया, जोकि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (28 नवंबर) को भिवाड़ी में सूचकांक 296 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 39 अंकों का उछाल आया है।
इससे पहले कल देश में बल्लभगढ़ की स्थिति सबसे ज्यादा खराब थी, जब एक्यूआई 333 दर्ज किया गया। हालांकि आज 80 अंकों के भारी सुधार के साथ बल्लभगढ़ में सूचकांक गिरकर 253 पर पहुंच गया है। मतलब वायु गुणवत्ता बेहद खराब से खराब श्रेणी में आ गई है।
दिल्ली में कल से प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 293 दर्ज किया गया था, जो आज बढ़कर 311 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 18 अंकों का उछाल आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता खराब से बेहद खराब हो गई है।
दिल्ली के उलट फरीदाबाद में कल से प्रदूषण में कमी आई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 240 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज घटकर 193 पर पहुंच गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 47 अंकों की सुधार दर्ज किया गया। इसके साथ ही वहां आज वायु गुणवत्ता खराब से मध्यम श्रेणी में पहुंच गई।
प्रदूषण में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। प्रदूषण के मामले में 29 नवंबर को बठिंडा (296) चौथे स्थान पर है, वहीं खैरथल (324) दूसरे, जबकि दिल्ली (311) तीसरे स्थान पर है। अन्य प्रमुख शहरों से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वालियर में इंडेक्स 289, गाजियाबाद में 225, गुवाहाटी में 110, गुरूग्राम में 280, नोएडा में 223, ग्रेटर नोएडा में 208 पर पहुंच गया है।
इसी तरह मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक 110 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण के ‘मध्यम‘ स्तर को दर्शाता है, जबकि लखनऊ में यह इंडेक्स 199, चेन्नई में 100, चंडीगढ़ में 88, हैदराबाद में 75, जयपुर में 198 और पटना में 160 दर्ज किया गया।
देश के जिन 7 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 या उससे नीचे यानी 'बेहतर' रहा। इन शहरों में आइजोल, चामराजनगर, गंगटोक, कलबुर्गी, किशनगंज, शिलांग और शिवमोगा शामिल हैं।
वहीं अगरतला, अकोला, अनंतपुर, अंगुल, बालासोर, बारबिल, बरेली, बैरकपुर, बीड, बेगूसराय, बेंगलुरु, भिलाई, भुवनेश्वर, बोइसर, ब्रजराजनगर, चंडीगढ़, चेन्नई, छाल, चिक्काबल्लापुर, चिक्कमगलुरु, देहरादून, धारवाड़, डोंबिवली, दुर्गापुर, एलुरु, गडग, गांधीनगर, गोरखपुर, हल्दिया, हावड़ा, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, जबलपुर, जलगांव, झांसी, जींद, कडप्पा, काकीनाडा, कल्याण, कल्याण, कारवार, काशीपुर, कटिहार, क्योंझर, कोहिमा, कोलार, कोल्हापुर, कोलकाता, कोरबा, कुंजेमुरा, कुरनूल, लेह, मछलीपट्टनम, मदिकेरी, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मेहसाणा, मिलुपारा, मुजफ्फरपुर, मैसूरु, नागांव, नलबाड़ी, नंदेसरी, नयागढ़, नेल्लोर, ओंगोल, पलवल, पंचकूला, पारादीप, पेरुंदुरई, पुडुचेरी, पूर्णिया, रायपुर, रायरंगपुर, राजसमंद, राउरकेला, रूपनगर, समस्तीपुर, सांगली, सासाराम, सतारा, सतना, सिलचर, सिलीगुड़ी, सिरोही, शिवसागर, सिवान, सोलापुर, श्रीकाकुलम, तिरुवनंतपुरम, थूथुकुडी, त्रिशूर, तिरुमाला, तिरुपति, वडोदरा, वापी, विजयवाड़ा, विरार, विशाखापत्तनम और यादगीर आदि 102 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही, जहां सूचकांक 51 से 100 के बीच दर्ज किया गया।
देश में वायु प्रदूषण के स्तर और वायु गुणवत्ता की स्थिति को आप इस सूचकांक से समझ सकते हैं जिसके अनुसार यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। इसके बाद वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है।
इसी तरह 101-200 का मतलब है कि वायु प्रदूषण का स्तर माध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति को दर्शाती है। वहीं यदि सूचकांक 301 से 400 के बीच दर्ज किया जाता है जैसा दिल्ली में अक्सर होता है तो वायु गुणवत्ता को बेहद खराब की श्रेणी में रखा जाता है।
यह वो स्थिति है जब वायु प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य को गंभीर और लम्बे समय के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बाद 401 से 500 की केटेगरी आती है जिसमें वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर बन जाती है।
ऐसी स्थिति होने पर वायु गुणवत्ता इतनी खराब हो जाती है कि वो स्वस्थ इंसान को भी नुकसान पहुंचा सकती है, जबकि पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए तो यह जानलेवा हो सकती है।
देश में वायु गुणवत्ता की ताजा जानकारी आप डाउन टू अर्थ के एयर क्वालिटी ट्रैकर से प्राप्त कर सकते हैं।