बढ़ते प्रदूषण से बिगड़े हालात, बीमार, बुजुर्गों और बच्चों के लिए सांस लेना हुआ दुश्वार; फोटो: आईस्टॉक 
वायु

प्रदूषण में अव्वल बीकानेर, 366 तक पहुंचा एक्यूआई; दिल्ली के सिरीफोर्ट में 435 दर्ज हुआ प्रदूषण का स्तर

आंकड़ों से पता चला है कि प्रदूषण के मामले में हिसार (338) दूसरे जबकि बल्लभगढ़ (337) तीसरे स्थान पर है। इसी तरह गजरौला (324) चौथे स्थान पर है। बागपत – सोनीपत (297) में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है

Lalit Maurya

  • 16 नवंबर 2026 को देश में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर चिंताजनक तस्वीर पेश की।

  • राजस्थान के बीकानेर में महज 24 घंटे के भीतर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 88 से उछलकर 366 पर पहुंच गया। यानी प्रदूषण के स्तर में 278 अंकों की भारी बढ़ोतरी हुई और शहर देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया।

  • बीकानेर की हवा में पीएम2.5 कणों का दबदबा रहा और प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन की सुरक्षित सीमा से करीब 2,300 फीसदी अधिक दर्ज किया गया।

  • इस सूची में हिसार (338), बल्लभगढ़ (337) और गजरौला (324) भी बेहद खराब हवा वाले शहरों में शामिल रहे। चिंताजनक बात यह है कि देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में पांच हरियाणा के हैं।

  • उधर, राजधानी दिल्ली में औसत एक्यूआई 290 से घटकर 275 पर पहुंच गया, लेकिन राहत अधूरी रही। शाम पांच बजे सिरीफोर्ट में एक्यूआई 435 के साथ हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई, जबकि 59 में से 57 निगरानी केंद्रों पर प्रदूषण खराब से गंभीर स्तर पर दर्ज हुआ।

  • इसके उलट, मुजफ्फरनगर में 180 अंकों का सुधार दर्ज किया गया और लेह 22 एक्यूआई के साथ देश का सबसे साफ शहर रहा।

  • कुल मिलाकर, देश के 274 शहरों में से करीब 69 फीसदी में हवा साफ और सुरक्षित नहीं रही।

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि 16 नवंबर 2026 को देश में बीकानेर सबसे प्रदूषित शहर रहा। इस दौरान वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (15 नवंबर) को बीकानेर में सूचकांक 88 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 278 अंकों का भारी उछाल आया है।

रुझानों में यह भी सामने आया है कि बीकानेर की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम2.5) पूरी तरह हावी है। देखा जाए तो वहां फिजाओं में घुला जहर इतना ज्यादा है कि वो लोगों को बेहद बीमार बना देने के लिए काफी है।

बीकानेर में स्थिति किस कदर खराब है, इसी बात से समझा जा सकता है कि वहां प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित सुरक्षित सीमा से 2,300 फीसदी अधिक है।

दूसरी तरफ देश में लेह की हवा सबसे साफ है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक महज 22 रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में यदि देश के सबसे प्रदूषित शहर बीकानेर की तुलना लेह से करें तो वहां स्थिति 16.6 गुणा खराब है।

इससे पहले कल मुजफ्फरनगर में एक्यूआई 338 दर्ज किया गया था। हालांकि आज 180 अंकों के भारी सुधार के साथ मुजफ्फरनगर में सूचकांक घटकर 158 पर पहुंच गया। इसके साथ ही वहां वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ से मध्यम श्रेणी में आ गई है। 

दिल्ली में कल से प्रदूषण में कमी आई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 290 दर्ज किया गया था, जो आज घटकर 275 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 15 अंकों का सुधार आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली सरकार के पोर्टल के मुताबिक शाम 5 बजे दिल्ली के विभिन्न इलाकों में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी रही। राजधानी के 59 निगरानी केंद्रों में से 37 पर वायु गुणवत्ता खराब, 19 पर बेहद खराब और एक केंद्र पर गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।

इस दौरान सिरीफोर्ट सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहां एक्यूआई 435 तक पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं, पूसा (पश्चिम) में 371, पंजाबी बाग में 368, जाफरपुर में 349, आईटीओ में 347 और आईआईटी दिल्ली में 343 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, तालकटोरा गार्डन (336), बुराड़ी क्रॉसिंग (335), मथुरा रोड (334), नॉर्थ कैंपस (332), चांदनी चौक और जेएनयू (327-327) में भी हवा बेहद खराब रही।

राजधानी के आनंद विहार में एक्यूआई 248, अशोक विहार में 267, वजीरपुर में 296, रोहिणी में 285 और द्वारका सेक्टर-8 में 284 दर्ज किया गया। दूसरी ओर, कैंटोनमेंट क्षेत्र 141 और पूसा के एक अन्य निगरानी केंद्र पर 166 एक्यूआई के साथ हवा मध्यम श्रेणी में रही। आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली के करीब 95 फीसदी निगरानी केंद्रों पर हवा खराब से गंभीर स्थिति में पहुंच चुकी थी।

2026 के दौरान दिल्ली में साल का सबसे साफ दिन 09 जुलाई को दर्ज किया गया, जब एक्यूआई 48 रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह 08 जुलाई 2026 को सूचकांक 59 और 06 सितम्बर को 55 रिकॉर्ड किया गया। वहीं 04 अगस्त और 22 जुलाई 2026 को सूचकांक 64  दर्ज हुआ। दूसरी तरफ 18 जनवरी 2026 को दिल्ली में साल का सबसे प्रदूषित दिन दर्ज किया गया, जब एक्यूआई बढ़कर 440 तक पहुंच गया था।

दिल्ली की तरह ही फरीदाबाद में भी कल से प्रदूषण में कमी आई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 257 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज घटकर 221 दर्ज किया गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 36 अंकों का भारी सुधार आया है। इसके साथ ही आज भी वहां वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है।

प्रदूषण के बदलते समीकरण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 16 नवंबर 2026 को 274 शहरों के लिए जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि इनमें से जहां करीब 3.3 फीसदी शहरों में हवा साफ है। वहीं 27.4 फीसदी में स्थिति संतोषजनक, जबकि दूसरी तरफ 69.3 फीसदी शहरों में हालात चिंताजनक हैं। मतलब की देश के ज्यादातर शहरों में आज हवा चिंताजनक है।

कल से देश में साफ हवा वाले शहरों की गिनती में कोई बदलाव नहीं हुआ है और स्थिति जस की तस है। दूसरी तरह संतोषजनक हवा वाले शहरों की गिनती में 14.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। रुझानों के मुताबिक मध्यम वायु गुणवत्ता वाले शहरों की गिनती में भी कल से 4.4 फीसदी से अधिक का उछाल आया है, जोकि चिंता का विषय है। वहीं आज देश के 45 (-1) शहरों में वायु गुणवत्ता खराब, जबकि 4 (-2) में बेहद खराब दर्ज की गई।

आंकड़ों से पता चला है कि प्रदूषण के मामले में हिसार (338) दूसरे जबकि बल्लभगढ़ (337) तीसरे स्थान पर है। इसी तरह गजरौला (324) चौथे स्थान पर है। बागपत  – सोनीपत (297) में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है, जो पांचवें और छठे पायदान पर हैं।

बहादुरगढ़ (295) सातवें स्थान पर हैं। इसी तरह दस सबसे प्रदूषित शहरों में अररिया (288), सिरसा (280) और तिरुवनंतपुरम (278) शामिल हैं। रुझानों में सामने आया है कि आज देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के पांच शहर (हिसार, बल्लभगढ़, सोनीपत, बहादुरगढ़, सिरसा) शामिल हैं।

विश्लेषण से यह भी पता चला है कि बीकानेर, गजरौला, बागपत, सोनीपत, बहादुरगढ़, अररिया, सिरसा, तिरुवनंतपुरम, दरभंगा, दिल्ली, भिवाड़ी, मानेसर, आरा, फतेहाबाद, हाजीपुर, जींद, पंचगांव, भिवानी, झुंझुनू, मोदीनगर, गुरुग्राम, ग्वालियर, भागलपुर, चरखी दादरी, बक्सर, रोहतक, सिवान, अंकलेश्वर, वाराणसी, राजगीर, सिलीगुड़ी, फरीदाबाद, पटना, मधुबनी, बड़ौत, चंद्रपुर, झालावाड़, नोएडा, गाजियाबाद, तालचेर, पूर्णिया, मुरादाबाद, गोपालगंज, खोरा, वडोदरा, उज्जैन, अगरतला, अनपरा, रायबरेली, अमृतसर, जैसलमेर, बैरकपुर, जमुई, बेगूसराय, कोटा, मालेगांव, नागौर, पानीपत, गया, लुधियाना, बेतिया, दुर्गापुर, कटनी, मेरठ, आसनसोल, धौलपुर, बुलंदशहर, बूंदी, ग्रेटर नोएडा, मंडीदीप, चित्तौड़गढ़, लखनऊ, मुजफ्फरपुर, नागपुर, नांदेड़, कटक, धारूहेड़ा, विशाखापत्तनम, मुजफ्फरनगर, परभणी, गुम्मिडीपूंडी, मंडीखेड़ा, औरंगाबाद (बिहार), भावनगर, दमोह, सूरत आदि शहरों की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम2.5) हावी हैं।

वहीं हिसार, बल्लभगढ़, चुरू, हापुड़, सहरसा, सीतामढ़ी, प्रयागराज, बिलीपाड़ा, सीकर, पीथमपुर, इंदौर, नयागढ़, अहमदाबाद, भिवंडी, हनुमानगढ़, मंडी गोबिंदगढ़, नासिक, किउल, नारनौल, नलबाड़ी, धुले, जलना, महाड, सवाई माधोपुर, टोंक, बर्नीहाट (मेघालय), रामनगर, गांधीनगर, आगरा, खुर्जा, भरतपुर, हल्दिया, सुआकाती, वातवा, अमरावती (महाराष्ट्र), छपरा, अंबरनाथ, अमरावती (आंध्र प्रदेश), बद्दी, गोरखपुर, जोरापोखर, मीरा-भायंदर, कुड्डालोर, तुमडीह, उल्हासनगर, जालौर, जोधपुर, कोलकाता, जयपुर, श्रीगंगानगर, विरार, अकोला, क्योंझर, पाली और रायरंगपुर आदि शहरों में पीएम10 से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इसी तरह कुछ शहरों में कार्बन और ओजोन से स्थिति खराब है।

इन शहरों के विपरीत देश के महज 3.3 फीसदी यानी 9 शहरों में हवा साफ है। इन साफ हवा वाले शहरों में आइजोल, चामराजनगर, कलबुर्गी, लेह, रूपनगर, शिवमोगा, शिवसागर, श्रीनगर और उडुपी आदि शामिल हैं।

इसी तरह देश के 75 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक दर्ज की गई। इनमें भिलाई, बिलासपुर, ब्रजराजनगर, ब्यासनगर, बर्नीहाट (असम), चंडीगढ़, छाल, चित्तूर, दौसा, दावणगेरे, डीग, देहरादून, धारवाड़, डूंगरपुर, एलुरु, गडग, गंगटोक, गुंटूर, हुबली, हैदराबाद, कडप्पा, कैथल, कल्याण, कल्याण, किशनगंज, कोहिमा, कोल्हापुर, कोप्पल, कोरबा, कुंजेमुरा, कुरनूल, लातूर, मछलीपट्टनम, मदिकेरी, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मथुरा, मेहसाणा, मुंगेर, मैसूर, नागांव, नाहरलागुन, नेल्लोर, ओंगोल, पंपोर, पंचकूला, रायचूर, रायपुर, राजकोट, राजसमंद, ऋषिकेश आदि शहर शामिल हैं।

इन शहरों के उलट आज देश के 141 शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी (100-200) में है।

इनमें अगरतला, आगरा, अहमदाबाद, अहमदनगर, अकोला, अलवर, अमरावती (आंध्र प्रदेश), अंबरनाथ, अमरावती (महाराष्ट्र), अमृतसर, अंगुल, अनपरा, आसनसोल, औरंगाबाद (बिहार), औरंगाबाद (महाराष्ट्र), बद्दी, बांसवाड़ा, बारां, बारीपदा, बाड़मेर, बैरकपुर, बेगूसराय, बेंगलुरु, बेतिया, भरतपुर, भावनगर, भीलवाड़ा, भिवंडी, भोपाल, भुवनेश्वर, बिहार शरीफ, बिलीपाड़ा, बोइसर, बुलंदशहर, बूंदी, बर्नीहाट (मेघालय), चेन्नई, छपरा, चित्तौड़गढ़, कुड्डालोर, कटक, दमोह, धारूहेड़ा, धौलपुर, धुले, डोंबिवली, दुर्गापुर, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, गांधीनगर, गया, गोरखपुर, ग्रेटर नोएडा, गुम्मिडीपूंडी, गुवाहाटी, हल्दिया, हनुमानगढ़, हिंगोली, हावड़ा, इंदौर, जबलपुर, जयपुर, जैसलमेर, जलगांव, जलना, जालौर, जमुई, झांसी, जोधपुर, जोरापोखर, काकीनाडा, कानपुर, करौली, करनाल, कटनी, क्योंझर, खन्ना, खोरा, खुर्जा, किउल, कोलकाता, कोटा, कुरुक्षेत्र, लखनऊ, लुधियाना, महाड, मालेगांव, मंडीदीप, मंडी गोबिंदगढ़, मंडीखेड़ा, मेरठ, मीरा-भायंदर, मुंबई, मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरपुर, नागौर, नागपुर, नलबाड़ी, नांदेड़, नारनौल, नासिक, नवी मुंबई, नयागढ़, पाली, पानीपत, पारादीप, परभणी, पटियाला, पिंपरी-चिंचवाड़, पीथमपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, पुडुचेरी, पुणे, रायबरेली, रायरंगपुर, रामनगर, रतलाम, राउरकेला, सागर, सांगली, सतारा, सवाई माधोपुर, सीकर, सीतामढ़ी, सोलापुर, श्रीगंगानगर, सुआकाती, सूरत, ठाणे, टोंक, तुमडीह, उदयपुर, उज्जैन, उल्हासनगर, वडोदरा, वसई, वातवा, विरार, विशाखापत्तनम और यमुनानगर शामिल हैं।

वहीं 45 शहरों अंकलेश्वर, अररिया, आरा, बागपत, बहादुरगढ़, बड़ौत, भागलपुर, भिवाड़ी, भिवानी, बक्सर, चंद्रपुर, चरखी दादरी, चुरू, दरभंगा, दिल्ली, देवास, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गाजियाबाद, गोपालगंज, गुरुग्राम, ग्वालियर, हाजीपुर, हापुड़, झालावाड़, झुंझुनू, जींद, मधुबनी, मानेसर, मोदीनगर, मुरादाबाद, नोएडा, पंचगांव, पटना, पूर्णिया, राजगीर, रोहतक, सहरसा, सिलीगुड़ी, सिरसा, सिवान, सोनीपत, तालचेर, तिरुवनंतपुरम और वाराणसी में स्थिति खराब है।

इसी तरह बल्लभगढ़, बीकानेर, गजरौला और हिसार में स्थिति बेहद खराब दर्ज की गई है।

क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के 274 में से 9 शहरों में हवा 'बेहतर' है। 75 शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर 'संतोषजनक' (51-100 के बीच) रिकॉर्ड किया गया, गौरतलब है कि 15 नवंबर को यह आंकड़ा 88 दर्ज किया गया था।

141 शहरों में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में (101-200 के बीच) बनी हुई है।

दूसरे शहरों की तुलना में आज बीकानेर में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 दर्ज किया गया, जोकि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (15 नवंबर) को बीकानेर में सूचकांक 88 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 278 अंकों का भारी उछाल आया है।

इससे पहले कल मुजफ्फरनगर में एक्यूआई 338 दर्ज किया गया था। हालांकि आज 180 अंकों के भारी सुधार के साथ मुजफ्फरनगर में सूचकांक घटकर 158 पर पहुंच गया। इसके साथ ही वहां वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ से मध्यम श्रेणी में आ गई है। 

दिल्ली में कल से प्रदूषण में कमी आई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 290 दर्ज किया गया था, जो आज घटकर 275 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 15 अंकों का सुधार आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली की तरह ही फरीदाबाद में भी कल से प्रदूषण में कमी आई है। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 257 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज घटकर 221 दर्ज किया गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 36 अंकों का भारी सुधार आया है। इसके साथ ही आज भी वहां वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है।

प्रदूषण में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। प्रदूषण के मामले में 16 नवंबर को गजरौला (324) चौथे स्थान पर है, वहीं हिसार (338) दूसरे, जबकि बल्लभगढ़ (337) तीसरे स्थान पर है। अन्य प्रमुख शहरों से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वालियर में इंडेक्स 244, गाजियाबाद में 213, गुवाहाटी में 120, गुरूग्राम में 247, नोएडा में 214, ग्रेटर नोएडा में 171 पर पहुंच गया है।

इसी तरह मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक 132 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण के ‘मध्यम‘ स्तर को दर्शाता है, जबकि लखनऊ में यह इंडेक्स 169, चेन्नई में 116, चंडीगढ़ में 68, हैदराबाद में 77, जयपुर में 107 और पटना में 220 दर्ज किया गया।

इन शहरों में साफ रही हवा

देश के जिन 9 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 या उससे नीचे यानी 'बेहतर' रहा। इन शहरों में आइजोल, चामराजनगर, कलबुर्गी, लेह, रूपनगर, शिवमोगा, शिवसागर, श्रीनगर और उडुपी शामिल हैं।

वहीं अजमेर, अंबाला, अनंतपुर, बदलापुर, बालासोर, बारबिल, बरेली, बीड, बेलापुर, भिलाई, बिलासपुर, ब्रजराजनगर, ब्यासनगर, बर्नीहाट (असम), चंडीगढ़, छाल, चित्तूर, दौसा, दावणगेरे, डीग, देहरादून, धारवाड़, डूंगरपुर, एलुरु, गडग, गंगटोक, गुंटूर, हुबली, हैदराबाद, कडप्पा, कैथल, कल्याण, कल्याण, किशनगंज, कोहिमा, कोल्हापुर, कोप्पल, कोरबा, कुंजेमुरा, कुरनूल, लातूर, मछलीपट्टनम, मदिकेरी, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मथुरा, मेहसाणा, मुंगेर, मैसूर, नागांव, नाहरलागुन, नेल्लोर, ओंगोल, पंपोर, पंचकूला, रायचूर, रायपुर, राजकोट, राजसमंद, ऋषिकेश, समस्तीपुर, सासाराम, सतना, शामली, शिलांग, सिलचर, सिरोही, टेन्सा, त्रिशूर, तिरुमाला, वापी, विजयवाड़ा, वृंदावन और यादगीर आदि 75 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही, जहां सूचकांक 51 से 100 के बीच दर्ज किया गया।

क्या दर्शाता है वायु गुणवत्ता सूचकांक

देश में वायु प्रदूषण के स्तर और वायु गुणवत्ता की स्थिति को आप इस सूचकांक से समझ सकते हैं जिसके अनुसार यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। इसके बाद वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है।

इसी तरह 101-200 का मतलब है कि वायु प्रदूषण का स्तर माध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति को दर्शाती है। वहीं यदि सूचकांक 301 से 400 के बीच दर्ज किया जाता है जैसा दिल्ली में अक्सर होता है तो वायु गुणवत्ता को बेहद खराब की श्रेणी में रखा जाता है।

यह वो स्थिति है जब वायु प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य को गंभीर और लम्बे समय के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बाद 401 से 500 की केटेगरी आती है जिसमें वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर बन जाती है।

ऐसी स्थिति होने पर वायु गुणवत्ता इतनी खराब हो जाती है कि वो स्वस्थ इंसान को भी नुकसान पहुंचा सकती है, जबकि पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए तो यह जानलेवा हो सकती है।

देश में वायु गुणवत्ता की ताजा जानकारी आप डाउन टू अर्थ के एयर क्वालिटी ट्रैकर से प्राप्त कर सकते हैं