सिर्फ बड़े शहरों की समस्या नहीं रहा वायु प्रदूषण; प्रतीकात्मक तस्वीर: विकास चौधरी/सीएसई  
वायु

देश के 65 फीसदी शहरों में हवा चिंताजनक, बल्लभगढ़ में 349 पर पहुंचा एक्यूआई

अनपरा और मेरठ में भी प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रहा, जबकि दिल्ली के 39 निगरानी केंद्रों पर हवा खराब या बेहद खराब दर्ज की गई।

Lalit Maurya

  • 27 नवंबर 2026 को देश के ज्यादातर शहरों में हवा की बिगड़ती गुणवत्ता ने एक बार फिर प्रदूषण के गंभीर होते संकट की ओर ध्यान खींचा है।

  • केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि देश के 273 शहरों में से करीब 65 फीसदी में हवा की गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है।

  • बल्लभगढ़ 349 एक्यूआई के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां महज 24 घंटे में प्रदूषण का स्तर 44 अंक बढ़ गया। अनपरा (318) और मेरठ (317) में भी हवा बेहद खराब रही।

  • दूसरी ओर, देश के केवल 14 शहरों में हवा साफ दर्ज की गई, जबकि पुडुचेरी 25 एक्यूआई के साथ सबसे साफ शहर रहा।

  • प्रदूषण का यह संकट दिल्ली-एनसीआर में भी लोगों की सांसों पर भारी पड़ रहा है। दिल्ली में एक्यूआई बढ़कर 226 और फरीदाबाद में 245 पर पहुंच गया। राजधानी के 56 निगरानी केंद्रों में से 39 पर हवा खराब या बेहद खराब रही और एक भी केंद्र पर साफ या संतोषजनक हवा दर्ज नहीं की गई।

  • देश के महज 5.1 फीसदी शहरों में साफ हवा और 30.4 फीसदी में संतोषजनक वायु गुणवत्ता दर्ज होना बताता है कि प्रदूषण अब कुछ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। उत्तर प्रदेश के चार शहरों का देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल होना भी चिंता बढ़ाता है।

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि 27 नवंबर 2026 को देश में बल्लभगढ़ सबसे प्रदूषित शहर रहा। इस दौरान वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 349 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (26 नवंबर) को बल्लभगढ़ में सूचकांक 305 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 44 अंकों का उछाल आया है।

रुझानों में यह भी सामने आया है कि बल्लभगढ़ की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम10) पूरी तरह हावी है। देखा जाए तो वहां फिजाओं में घुला जहर इतना ज्यादा है कि वो लोगों को बेहद बीमार बना देने के लिए काफी है।

बल्लभगढ़ में स्थिति किस कदर खराब है, इसी बात से समझा जा सकता है कि वहां प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित सुरक्षित सीमा से 675 फीसदी अधिक है।

दूसरी तरफ देश में पुडुचेरी की हवा सबसे साफ है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक महज 25 रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में यदि देश के सबसे प्रदूषित शहर बल्लभगढ़ की तुलना पुडुचेरी से करें तो वहां स्थिति 13 गुणा खराब है।

इससे पहले कल देश में सिरसा की स्थिति सबसे ज्यादा खराब थी, जब एक्यूआई 355 तक पहुंच गया था। हालांकि आज 159 अंकों के भारी सुधार के साथ वहां सूचकांक गिरकर 196 तक पहुंच गया है।

दिल्ली में कल से प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 224 दर्ज किया गया था, जो आज बढ़कर 226 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 2 अंकों का उछाल आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

शाम होते-होते दिल्ली की हवा और जहरीली होती जा रही है। यह दर्शाता है कि राजधानी के लोगों के लिए खुलकर सांस लेना अब भी आसान नहीं है। घर से बाहर निकलते ही प्रदूषण का सामना कर रहे लोगों के लिए चिंता की बात यह है कि शहर के किसी भी निगरानी केंद्र पर वायु गुणवत्ता बेहतर या संतोषजनक नहीं रही।

27 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे दर्ज आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के 56 निगरानी केंद्रों में से 35 पर हवा खराब और चार पर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच चुकी थी। यानी राजधानी के 39 इलाकों में लोग ऐसी हवा में सांस लेने को मजबूर हैं, जो उनकी सेहत के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

सबसे बुरे हालात आईजीआई एयरपोर्ट (टी-3) में रहे, जहां एक्यूआई 336 दर्ज किया गया। सीआरआरआई मथुरा रोड में यह 308, डीटीयू नॉर्थ में 306 और नॉर्थ कैंपस में 302 रहा। घोगा, बुराड़ी क्रॉसिंग, सिरिफोर्ट, आईटीओ और वजीरपुर जैसे इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर 280 से ऊपर बना रहा। राहत की बात कहे जाने वाले 17 निगरानी केंद्रों पर भी हवा महज मध्यम श्रेणी में रही।

इनमें सबसे कम एक्यूआई मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 130 दर्ज किया गया। यानी दिल्ली में कहीं भी हवा पूरी तरह साफ नहीं थी। यह सिर्फ आंकड़ों में दर्ज प्रदूषण नहीं, बल्कि हर दिन घर से काम, स्कूल या दूसरे जरूरी कामों के लिए निकलने वाले लाखों लोगों की सांसों से जुड़ी चिंता है। तीन निगरानी केंद्रों से आंकड़े उपलब्ध नहीं थे।

बता दें कि 2026 के दौरान दिल्ली में साल का सबसे साफ दिन 09 जुलाई को दर्ज किया गया, जब एक्यूआई 48 रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह 08 जुलाई 2026 को सूचकांक 59 और 06 सितम्बर को 55 रिकॉर्ड किया गया। वहीं 04 अगस्त और 22 जुलाई 2026 को सूचकांक 64  दर्ज हुआ। दूसरी तरफ 18 जनवरी 2026 को दिल्ली में साल का सबसे प्रदूषित दिन दर्ज किया गया, जब एक्यूआई बढ़कर 440 तक पहुंच गया था।

दिल्ली की तरह ही फरीदाबाद में भी कल से प्रदूषण में वृद्धि दर्ज की गई। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 201 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज बढ़कर 245 पर पहुंच गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 44 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही वहां आज भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है।

प्रदूषण के बदलते समीकरण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 27 नवंबर 2026 को 273 शहरों के लिए जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि इनमें से जहां करीब 5.1 फीसदी शहरों में हवा साफ है। वहीं 30.4 फीसदी में स्थिति संतोषजनक, जबकि दूसरी तरफ 64.5 फीसदी शहरों में हालात चिंताजनक हैं। मतलब की देश के ज्यादातर शहरों में आज हवा चिंताजनक है।

कल से देश में साफ हवा वाले शहरों की गिनती में 33.3 फीसदी की कमी आई है। इसी तरह संतोषजनक हवा वाले शहरों की गिनती में भी 8.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। रुझानों के मुताबिक मध्यम वायु गुणवत्ता वाले शहरों की गिनती में कल से 9.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जोकि चिंता का विषय है। वहीं आज देश के 36 (-10) शहरों में वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गई।

आंकड़ों से पता चला है कि प्रदूषण के मामले में अनपरा (318) दूसरे जबकि मेरठ (317) तीसरे स्थान पर है। इसी तरह गजरौला (268) चौथे स्थान पर है। खैरथल (267) –दरभंगा (262) में भी स्थिति कमोबेश ऐसी ही है, जो पांचवें और छठे पायदान पर हैं।

उदयपुर (261) सातवें स्थान पर हैं। इसी तरह दस सबसे प्रदूषित शहरों में पंचगांव (260), गाजियाबाद (259) और नागपुर (255) शामिल हैं। रुझानों में सामने आया है कि आज देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में उत्तर प्रदेश के चार शहर (अनपरा, मेरठ, गजरौला, गाजियाबाद) शामिल हैं।

विश्लेषण से यह भी पता चला है कि अनपरा, मेरठ, गजरौला, दरभंगा, उदयपुर, पंचगांव, गाजियाबाद, नागपुर, मधुबनी, खन्ना, कैथल, फरीदाबाद, मंडी गोबिंदगढ़, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, पारादीप, कुरुक्षेत्र, भिवानी, अररिया, बागपत, खुर्जा, मुजफ्फरनगर, झालावाड़, बहादुरगढ़, पीथमपुर, धारूहेड़ा, कल्याण, गुरुग्राम, तालचेर, खोरा, पानीपत, रोहतक, नारनौल, सिरसा, ग्वालियर, बठिंडा, अंबाला, भागलपुर, करनाल, बद्दी, कोटा, हावड़ा, हापुड़, अमृतसर, शामली, सोनीपत, मोतिहारी, बेतिया, भिवंडी, भोपाल, चित्तौड़गढ़, जयपुर, सुआकाती, मानेसर, पंपोर, जालंधर, हल्दिया, हाजीपुर, पटना, चंद्रपुर, लुधियाना, मुरादाबाद, फतेहाबाद, भुवनेश्वर, जींद, राजकोट, मालेगांव, अंकलेश्वर, पंचकूला, बारीपदा, आरा, आसनसोल, दमोह, आगरा, बक्सर, कल्याण, लखनऊ, रायबरेली, सवाई माधोपुर, कोलकाता, वातवा, गोपालगंज, बालासोर, बर्नीहाट (असम), कटनी, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, अलवर, गोरखपुर, जोरापोखर, सिवान, ब्यासनगर, काशीपुर, मुंबई, फिरोजाबाद, उल्हासनगर, मंडीखेड़ा, औरंगाबाद (महाराष्ट्र), बेगूसराय, कटक, देहरादून, वापी, रामगढ़, सागर, डोंबिवली और अंगुल आदि शहरों की हवा में प्रदूषण के महीन कण (पीएम2.5) हावी हैं।

वहीं बल्लभगढ़, खैरथल, भिवाड़ी, बुलंदशहर, नागौर, दिल्ली, बीकानेर, चूरू, भरतपुर, टोंक, श्रीगंगानगर, मंडीदीप, सीकर, सहरसा, जालौर, जैसलमेर, वाराणसी, हनुमानगढ़, गया, झुंझुनू, जलना, पटियाला, सीतामढ़ी, चरखी दादरी, श्रीनगर, नयागढ़, पिंपरी-चिंचवाड़, कटिहार, बेलापुर, कानपुर, टेन्सा, जोधपुर, वृंदावन, बूंदी, मुंगेर, पुणे, वसई, गांधीनगर, अमरावती (महाराष्ट्र), औरंगाबाद (बिहार), छपरा, अहमदाबाद, जबलपुर, नासिक, किउल, नवी मुंबई, बर्नीहाट (मेघालय), चंडीगढ़, महाड, अंबरनाथ, अजमेर, दौसा, परभणी, करौली, विरार, सिरोही, धुले, फतेहपुर सीकरी और प्रयागराज आदि शहरों में पीएम10 से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इसी तरह कुछ शहरों में कार्बन और ओजोन से स्थिति खराब है।

इन शहरों के विपरीत देश के महज 5.1 फीसदी यानी 14 शहरों में हवा साफ है। इन साफ हवा वाले शहरों में आइजोल, चामराजनगर, चिक्काबल्लापुर, एलूर, गंगटोक, कलबुर्गी, कारवार, मदिकेरी, पुडुचेरी, रामनगर, सिलचर, तिरुवनंतपुरम, थूथुकुडी और यादगीर आदि शामिल हैं।

इसी तरह देश के 83 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक दर्ज की गई। इनमें दुर्गापुर, एलुरु, गडग, गुम्मिडीपूंडी, गुवाहाटी, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, जलगांव, झांसी, कडप्पा, काकीनाडा, कन्नूर, क्योंझर, किशनगंज, कोलार, कोल्हापुर, कोप्पल, कोरबा, कोटपुतली, कुंजेमुरा, कुरनूल, लातूर, लेह, मछलीपट्टनम, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मथुरा, मेहसाणा, मैसूर, नागांव, नलबाड़ी, नंदेसरी, नेल्लोर, ओंगोल, पाली, पलवल, रायपुर, रायरंगपुर, राजमहेंद्रवरम, राजसमंद, राउरकेला, समस्तीपुर, सांगली, सासाराम, सतारा, सतना, शिलांग, शिवमोगा, सिलीगुड़ी आदि शहर शामिल हैं।

इन शहरों के उलट आज देश के 137 शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी (100-200) में है।

इनमें आगरा, अहमदाबाद, अजमेर, अलवर, अंबाला, अंबरनाथ, अमरावती (महाराष्ट्र), अमृतसर, अंगुल, अंकलेश्वर, आरा, आसनसोल, औरंगाबाद (बिहार), औरंगाबाद (महाराष्ट्र), बद्दी, बालासोर, बांसवाड़ा, बारां, बारीपदा, बाड़मेर, बठिंडा, बेगूसराय, बेलापुर, बेतिया, भागलपुर, भीलवाड़ा, भिवंडी, भोपाल, भुवनेश्वर, बूंदी, बक्सर, ब्यासनगर, बर्नीहाट (असम), बर्नीहाट (मेघालय), चंडीगढ़, चंद्रपुर, चरखी दादरी, छपरा, चित्तौड़गढ़, कटक, दमोह, दौसा, देहरादून, देवास, धुले, डोंबिवली, डूंगरपुर, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, गांधीनगर, गया, गोपालगंज, गोरखपुर, ग्वालियर, हाजीपुर, हल्दिया, हनुमानगढ़, हापुड़, हिंगोली, हावड़ा, जबलपुर, जयपुर, जैसलमेर, जालंधर, जलना, जालौर, जमुई, झुंझुनू, जींद, जोधपुर, जोरापोखर, कल्याण, कानपुर, करौली, करनाल, काशीपुर, कटिहार, कटनी, खोरा, किउल, कोलकाता, कोटा, लखनऊ, लुधियाना, महाड, मालेगांव, मंडीदीप, मंडीखेड़ा, मानेसर, मुरादाबाद, मोतिहारी, मुंबई, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नारनौल, नासिक, नवी मुंबई, नयागढ़, पंपोर, पंचकूला, पानीपत, परभणी, पटियाला, पटना, पिंपरी-चिंचवाड़, प्रतापगढ़, प्रयागराज, पुणे, पूर्णिया, रायबरेली, राजकोट, रामगढ़, रोहतक, सागर, सहरसा, सवाई माधोपुर, शामली, सीकर, सिरोही, सिरसा, सीतामढ़ी, सिवान, सोनीपत, श्रीगंगानगर, श्रीनगर, सुआकाती, सूरत, टेन्सा, उज्जैन, उल्हासनगर, वापी, वाराणसी, वसई, वातवा, विरार और वृंदावन शामिल हैं।

वहीं 36 शहरों अररिया, बागपत, बहादुरगढ़, भरतपुर, भिवाड़ी, भिवानी, बीकानेर, बुलंदशहर, चूरू, दरभंगा, दिल्ली, धारूहेड़ा, फरीदाबाद, गजरौला, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, झालावाड़, कैथल, कल्याण, खैरथल, खन्ना, खुर्जा, कुरुक्षेत्र, मधुबनी, मंडी गोबिंदगढ़, मुजफ्फरनगर, नागौर, नागपुर, नोएडा, पंचगांव, पारादीप, पीथमपुर, तालचेर, टोंक और उदयपुर में स्थिति खराब है।

इसी तरह बल्लभगढ़ (349), अनपरा (318) और मेरठ (317) में स्थिति बेहद खराब दर्ज की गई है।

क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश के 273 में से 14 शहरों में हवा 'बेहतर' है। 83 शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर 'संतोषजनक' (51-100 के बीच) रिकॉर्ड किया गया, गौरतलब है कि 26 नवंबर को यह आंकड़ा 91 दर्ज किया गया था।

137 शहरों में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में (101-200 के बीच) बनी हुई है।

दूसरे शहरों की तुलना में आज बल्लभगढ़ में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 349 दर्ज किया गया, जोकि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि कल (26 नवंबर) को बल्लभगढ़ में सूचकांक 305 दर्ज किया गया था। मतलब कि कल से वहां प्रदूषण के स्तर में 44 अंकों का उछाल आया है।

इससे पहले कल देश में सिरसा की स्थिति सबसे ज्यादा खराब थी, जब एक्यूआई 355 तक पहुंच गया था। हालांकि आज 159 अंकों के भारी सुधार के साथ वहां सूचकांक गिरकर 196 तक पहुंच गया है।

दिल्ली में कल से प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में जहां कल एक्यूआई 224 दर्ज किया गया था, जो आज बढ़कर 226 पर पहुंच गया। मतलब की पिछले 24 घंटों में वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक में 2 अंकों का उछाल आया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली की तरह ही फरीदाबाद में भी कल से प्रदूषण में वृद्धि दर्ज की गई। फरीदाबाद में जहां कल एक्यूआई 201 रिकॉर्ड किया गया था, जो आज बढ़कर 245 पर पहुंच गया। मतबल की कल से वहां प्रदूषण में 44 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही वहां आज भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है।

प्रदूषण में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। प्रदूषण के मामले में 27 नवंबर को गजरौला (268) चौथे स्थान पर है, वहीं अनपरा (318) दूसरे, जबकि मेरठ (317) तीसरे स्थान पर है। अन्य प्रमुख शहरों से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वालियर में इंडेक्स 192, गाजियाबाद में 259, गुवाहाटी में 99, गुरूग्राम में 203, नोएडा में 245, ग्रेटर नोएडा में 243 पर पहुंच गया है।

इसी तरह मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक 120 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण के ‘मध्यम‘ स्तर को दर्शाता है, जबकि लखनऊ में यह इंडेक्स 139, चेन्नई में 54, चंडीगढ़ में 112, हैदराबाद में 57, जयपुर में 175 और पटना में 160 दर्ज किया गया।

इन शहरों में साफ रही हवा

देश के जिन 14 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 या उससे नीचे यानी 'बेहतर' रहा। इन शहरों में आइजोल, चामराजनगर, चिक्काबल्लापुर, एलूर, गंगटोक, कलबुर्गी, कारवार, मदिकेरी, पुडुचेरी, रामनगर, सिलचर, तिरुवनंतपुरम, थूथुकुडी और यादगीर शामिल हैं।

वहीं अगरतला, अहमदनगर, अकोला, अनंतपुर, बारबिल, बरेली, बैरकपुर, बीड, बेंगलुरु, भिलाई, बिलासपुर, बोइसर, ब्रजराजनगर, चेन्नई, छाल, चिक्कमगलुरु, चित्तूर, डीग, धारवाड़, धौलपुर, दुर्गापुर, एलुरु, गडग, गुम्मिडीपूंडी, गुवाहाटी, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, जलगांव, झांसी, कडप्पा, काकीनाडा, कन्नूर, क्योंझर, किशनगंज, कोलार, कोल्हापुर, कोप्पल, कोरबा, कोटपुतली, कुंजेमुरा, कुरनूल, लातूर, लेह, मछलीपट्टनम, मैहर, मंगलौर, मंगुराहा, मथुरा, मेहसाणा, मैसूर, नागांव, नलबाड़ी, नंदेसरी, नेल्लोर, ओंगोल, पाली, पलवल, रायपुर, रायरंगपुर, राजमहेंद्रवरम, राजसमंद, राउरकेला, समस्तीपुर, सांगली, सासाराम, सतारा, सतना, शिलांग, शिवमोगा, सिलीगुड़ी, शिवसागर, सोलापुर, श्रीकाकुलम, ठाणे, त्रिशूर, तिरुमाला, तिरुपति, तुमडीह, उडुपी, वडोदरा, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम आदि 83 शहरों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही, जहां सूचकांक 51 से 100 के बीच दर्ज किया गया।

क्या दर्शाता है वायु गुणवत्ता सूचकांक

देश में वायु प्रदूषण के स्तर और वायु गुणवत्ता की स्थिति को आप इस सूचकांक से समझ सकते हैं जिसके अनुसार यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। इसके बाद वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है।

इसी तरह 101-200 का मतलब है कि वायु प्रदूषण का स्तर माध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति को दर्शाती है। वहीं यदि सूचकांक 301 से 400 के बीच दर्ज किया जाता है जैसा दिल्ली में अक्सर होता है तो वायु गुणवत्ता को बेहद खराब की श्रेणी में रखा जाता है।

यह वो स्थिति है जब वायु प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य को गंभीर और लम्बे समय के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बाद 401 से 500 की केटेगरी आती है जिसमें वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर बन जाती है।

ऐसी स्थिति होने पर वायु गुणवत्ता इतनी खराब हो जाती है कि वो स्वस्थ इंसान को भी नुकसान पहुंचा सकती है, जबकि पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए तो यह जानलेवा हो सकती है।

देश में वायु गुणवत्ता की ताजा जानकारी आप डाउन टू अर्थ के एयर क्वालिटी ट्रैकर से प्राप्त कर सकते हैं।