मौसम

देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम रहेगा शुष्क, अगले कुछ दिनों तक कोहरे से निजात नहीं

Dayanidhi

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ अगले 72 घंटे में सक्रिय होने वाला है, इसकी वजह से पश्चिमी हिमालयी इलाकों के मौसम के मिजाज में बदलाव होने का अनुमान है।

वहीं ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी का दौर जारी है। इसके कारण मैदानी इलाकों में पारा लुढ़कने लगा है। वहीं पंजाब, हरियाणा और उत्तरी-उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय 15 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है।

कल, पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को बहुत घना कोहरा छाए रहने से परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं, त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में भी मध्यम कोहरा छाया रहा तथा दिल्ली और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कोहरे के कारण पंजाब के अमृतसर में दृश्यता शून्य रही, जबकि, त्रिपुरा के कैलाशहर में दृश्यता 200 मीटर, दिल्ली के पालम और सफदरजंग प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर, बिहार के पटना और पूर्णिया प्रत्येक जगह दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

वहीं दक्षिण भारत को लेकर मौसम विभाग के मौसम संबंधी पूर्वानुमान को देखें तो, पश्चिमी हवाएं मध्य स्तरों पर एक ट्रफ की रूप में जारी है, वहीं बांग्लादेश के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती प्रसार बना हुआ है। मौसम संबंधी इन गतिविधियों के कारण 15 से 18 दिसंबर के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा वज्रपात की आशंका है। इन हिस्सों में 15.6 मिमी से 64.4 मिमी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज, कोमोरिन क्षेत्र और आसपास के मालदीव के इलाकों में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने उपरोक्त तूफानी हवाओं को देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।

कहां हुआ तापमान में उतार-चढ़ाव?
कल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी-उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान छह से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। तापमान गिरने के साथ-साथ इन हिस्सों में कोहरे के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, आने वाले दिनों में सर्दी के प्रकोप में और इजाफा होने के आसार हैं।

वहीं, न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखें तो कल, राजस्थान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस या उससे काफी ऊपर दर्ज किया गया। मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

कल, असम और मेघालय के अधिकांश इलाकों, मराठवाड़ा, विदर्भ, गुजरात के कई इलाकों, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में गिरावट की बात करें तो कल, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस यानी काफी नीचे रहा, जबकि देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

वहीं, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की बात करें तो कल, बिहार के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस, यानी काफी ऊपर रहा।

कल, अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, सौराष्ट्र और कच्छ, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस यानी काफी ऊपर रहा।

वहीं, अधिकतम तापमान में गिरावट देखें तो कल, पंजाब, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस, काफी नीचे दर्ज किया गया, वहीं, देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में अमृतसर (पंजाब) में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, होनावर (तटीय कर्नाटक) में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 13 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई एक सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 13 दिसंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान रावंगला में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।