भारत में मानसून इस समय अपने चरम पर है। मौसम विभाग ने 28 अगस्त, 2025 को सुबह जारी अपने ताजा बुलेटिन में कई राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी-तूफान और बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और उससे जुड़ा चक्रवाती प्रसार धीरे-धीरे देश के अंदरूनी हिस्सों की ओर बढ़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है।
मानसून ट्रफ इस समय देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों से गुजर रही है। यह गंगानगर, शिवपुरी, मंडला, रायपुर और ओडिशा के कम दबाव के क्षेत्र से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।
उपरोक्त मौसमी गतिविधियों के चलते आज, 28 अगस्त, 2025 को छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में बिजली कड़कने तथा तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। इन राज्यों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है किया गया है। यहां 115.6 से 2024.4 मिमी तक बरस सकते हैं बादल।
मौसम विभाग की मानें तो आज, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना और विदर्भ के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश तथा बिजली गिरने के आसार हैं। इन सभी राज्यों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी है। यहां 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज गरज के साथ बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं। पूर्वोत्तर के इन राज्यों में बादलों के 64.5 से 115.5 मिमी तक बरसने का पूर्वानुमान है। विभाग ने यहां बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी है किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज, 28 अगस्त, 2025 को अंडमान-निकोबार, बिहार, गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, झारखंड, लक्षद्वीप और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।
देश के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने से जान-माल के नुकसान हो सकता है। विभाग ने ग्रामीण इलाकों और खेतों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
इन राज्यों में अचानक बाढ़ व जलभराव की चेतावनी
मौसम विभाग के द्वारा आज सुबह जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना के आदिलाबाद, बी. कोठागुडेम, जे. भूपालपल्ली, कामारेड्डी, कुमारम भीम, मेडक, निर्मल, निजामाबाद, संगारेड्डी और विकाराबाद जिलों में भारी बारिश के चलते अचानक बाढ़ व जलभराव के आसार हैं।
इसी दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के गुंटूर और कृष्णा जिलों तथा उत्तर आंतरिक कर्नाटक के बीदर जिले में जलभराव व अचानक बाढ़ का खतरा जताया गया है।
विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान विदर्भ के चंद्रपुर, गढ़चिरौली, वर्धा, वाशिम और यवतमाल जिलों तथा मराठावाड़ा के हिंगोली, लातूर और नांदेड़ जिलों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ व जलभराव की आशंका जताई गई है।
वहीं अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग, पूर्वी सियांग, निचली दिबांग घाटी, निचली सुबनसिरी, पापुम-पारे, तिराप, अंजॉ, ऊपरी सियांग और कुरुंग कुमेय जिलों में जलभराव व अचानक बाढ़ के आसार हैं।
इसी दौरान असम और मेघालय के कछार, गोलाघाट, कामरूप मेट्रो, कामरूप ग्रामीण, कार्बी एनालॉग, मोरीगांव, नागांव, सोनितपुर, करीमगंज, पूर्वी खासी हिल्स, री भोई, पश्चिम खासी हिल्स और जैन्तिया हिल्स जिलों में अचानक बाढ़ व पानी भरने का अंदेशा जताया गया है।
तूफानी हवाओं का असर और समुद्री खतरा
मौसम विभाग के मुताबिक आज, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में 40 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक की तूफानी हवाएं चलने का अंदेशा जताया गया है। यानी आज, समुद्र में मौसम खराब रहेगा। मछुआरों को समुद्र में मछली पकड़े या किसी अन्य काम के लिए न जाने की सख्त सलाह दी गई है।
तापमान में उतार-चढ़ाव
देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, तमिलनाडु के पलायमकोट्टई में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि कल, देश के मैदानी इलाकों में छत्तीसगढ़ के दुर्ग में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कल कहां हुई बारिश व कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 27 अगस्त, 2025 को कोंकण और गोवा, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अधिकतर इलाकों, केरल और माहे, असम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, लक्षद्वीप, तेलंगाना, रायलसीमा, विदर्भ और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई।
वहीं कल, पंजाब, गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, ओडिशा, पश्चिम राजस्थान, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पश्चिम उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और पश्चिम मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें रिकॉर्ड की गई, जबकि देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।
कल कहां कितने बरसे बादल?
कल, 27 अगस्त, 2025 को कोंकण और गोवा के पंजिम में 13 सेमी, रत्नागिरी में 9 सेमी, तटीय कर्नाटक के मैंगलोर में 11 सेमी, उत्तर आंतरिक कर्नाटक के गडग में 7 सेमी, केरल और माहे के कोझिकोड में 7 सेमी, कन्नानोर में 5 सेमी, असम और मेघालय के चेरापूंजी में 6 सेमी, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के नरसापुर में 6 सेमी, विजयवाड़ा-गन्नवरम और अमरावती प्रत्येक जगह 3 सेमी, बापटला और मछलीपट्टनम प्रत्येक जगह 2 सेमी, लक्षद्वीप के मिनिकॉय में 5 सेमी बारिश दर्ज की गई।
वहीं कल, तेलंगाना के निजामाबाद में 4 सेमी, हैदराबाद में 2 सेमी, छत्तीसगढ़ के रायपुरलालपुर में 4 सेमी, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर में 4 सेमी, फलोदी में 2 सेमी, झारखंड के रांची में 3 सेमी, रायलसीमा के कुरनूल में 3 सेमी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के बागडोगरा में 2 सेमी, विदर्भ के अकोला में 2 सेमी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा में 2 सेमी बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई।
आज इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी –
छत्तीसगढ़
तटीय कर्नाटक
मध्य महाराष्ट्र
उत्तराखंड
🟡 येलो अलर्ट (64.5 – 115.5 मिमी बारिश)
▪️ पूर्वी राजस्थान, हिमाचल, गुजरात, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा
▪️ ओडिशा, उप-हिमालयी बंगाल, सिक्किम
▪️ आंध्र, तेलंगाना, विदर्भ, कोंकण-गोवा
▪️ केरल, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी
🚨 अचानक बाढ़ और जलभराव की चेतावनी (24 घंटे)
▪️ तेलंगाना : आदिलाबाद, निजामाबाद, मेडक, संगारेड्डी आदि
▪️ तटीय आंध्र : गुंटूर, कृष्णा
▪️ उत्तर आंतरिक कर्नाटक : बीदर
▪️ विदर्भ : चंद्रपुर, गढ़चिरौली, वर्धा, वाशिम, यवतमाल
▪️ मराठवाड़ा : हिंगोली, लातूर, नांदेड़
▪️ अरुणाचल : चांगलांग, तिराप, पापुम-पारे आदि
▪️ असम-मेघालय : गोलाघाट, कामरूप, नागांव, री भोई, जैन्तिया हिल्स आदि
🌡️ तापमान
▪️ अधिकतम : पलायमकोट्टई (तमिलनाडु) – 37.9 डिग्री सेल्सियस
▪️ न्यूनतम : दुर्ग (छत्तीसगढ़) – 17.8 डिग्री सेल्सियस