मौसम

मौसम अपडेट: बिहार और पूर्वांचल में भारी बारिश के आसार, जाने देश के बाकी हिस्सों के मौसम का हाल

Dayanidhi

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कल, 27 मई, 2021 को मालदीव-कोमोरिन के इलाकों से कुछ और हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

31 मई 2021 के आसपास केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत होने का अनुमान लगाया गया है।

आज 28 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है साथ ही 50-60 किमी प्रति घंटे की दर से हवाएं चलने के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

आज बिहार, झारखंड, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर, केरल और माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की दर से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

आज इन जगहों पर होगी भयंकर बारिश

आज पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में अलग-अलग जगहों पर भयंकर बारिश की आशंका है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।

धूल भरी आंधी की चेतावनी

पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी चलने की आशंका व्यक्त की गई है। 

आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और धूप रहेगी तथा तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक होने का अनुमान है। वहीं हरियाणा में तापमान बढ़ने की आशंका व्यक्त की गई है, आने वाले दो-तीन दिनों में यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। जून महीने की शुरुआत में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

उत्तराखंड में पश्चिम विक्षोभ का असर अब दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार से अगले तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई जगहों में बूंदाबांदी हो सकती है।

तूफान यास के कमजोर पड़ने के बाद भी उत्तर प्रदेश में इसका असर देखा जा सकता है। 28-29 मई को उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के 20 से अधिक जिलों में भयंकर बारिश होने तथा कुछ जिलों में हल्की से भारी बारिश होने के आसार हैं।

दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम अरब सागर और दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप तट 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने तथा इनके और तेज होने का अनुमान है।