मौसम

मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के इन हिस्सों में वज्रपात के साथ भारी बारिश होने के आसार

चार से छह नवंबर के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा या बर्फबारी होने का अनुमान है

Dayanidhi

मौसम विभाग के अनुसार आज दो नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा होने के आसार हैं

वहीं तमिलनाडु और इससे सटे इलाकों के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती प्रसार बना गया है, इस चक्रवाती प्रसार के निचले स्तरों से दक्षिण-पूर्व अरब सागर तक एक ट्रफ रेखा जा रही है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने कहा कि दो से छह नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे के कुछ इलाकों में हल्की से भारी बारिश के साथ बिजली गिर सकती है।

वहीं एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण चार से छह नवंबर के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा या बर्फबारी होने के आसार हैं, पांच और छह नवंबर को पंजाब में बादल बरस सकते हैं।

आज कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें तथा कहां होगा वज्रपात
आज तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात की आशंका जताई गई है

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज तमिलनाडु से लेकर उत्तरी श्रीलंका तटों और मन्नार की खाड़ी में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने का पूर्वानुमान है।

उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने का सुझाव दिया है।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 01 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू और कश्मीर तथा रायलसीमा के कई हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों, तथा तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के अलग-अलग इलाकों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई 1 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 01 नवंबर को 8:30 से 5:30 के दौरान नुमगंबक्कम में 6 सेमी, मिनंबक्कम में 5 सेमी, नागपट्टिनम में 3 सेमी, पांडिचेरी और अमिनिदिवी प्रत्येक जगह 2 सेमी, कराईकल, बैंगलोर, तिरुपति, नेल्लूर, कवाली और रेंटाचिन्टला प्रत्येक जगह 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक या कम
कल उत्तराखंड के कई हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

वहीं कल उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के अलग-अलग इलाकों में  न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा। कल देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल, देश के मैदानी इलाकों में सीकर (पूर्वी राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक या कम
कल पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा और तटीय कर्नाटक के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से  1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

वहीं कल अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से  1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

कल तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे काफी नीचे दर्ज किया गया। कल पश्चिम मध्य प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

वहीं कल जम्मू और  कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई इलाकों, गुजरात और पूर्वी मध्य प्रदेश के  अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे  दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल, देश के मैदानी इलाकों में भुज (सौराष्ट्र और कच्छ) में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।