मौसम

मौसम का मिजाज: अंडमान-निकोबार में भारी बारिश और इन हिस्सों में होगी बर्फबारी

Dayanidhi

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बना चक्रवाती प्रसार निचले ट्रोपास्फेरिक स्तरों तक फैला है। इसके चलते अगले 2 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा होने के आसार हैं। आज यानी 18 फरवरी को अंडमान द्वीप समूह में बिजली गिरने, गरज के साथ बौछारें पड़ने से लेकर भारी बारिश होने की आशंका है।

वहीं अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की दर से तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं।

अगले 02 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 19 से 21 फरवरी के दौरान असम और मेघालय के अलग-अलग इलाकों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। 18 और 19 फरवरी को मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18 फरवरी यानी आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद तथा  हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं।

19 और 20 फरवरी को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलने की आशंका है।

आज सुबह कहां छाया कोहरा
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया।

कहां हुई विजिबिलिटी 500 मीटर या उससे कम
आज सुबह 05:30 बजे के दौरान अमृतसर में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक
कल सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात, विदर्भ के कुछ हिस्सों और हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मराठवाड़ा और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल पूर्वी मध्य प्रदेश और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

वहीं कल पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, असम और मेघालय के अधिकांश इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

कल पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू और कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, मणिपुर और मिजोरम के अलग-अलग हिस्सों में भी  न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश के मैदानी इलाकों में पंतनगर (उत्तराखंड) में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

कल पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस काफी ऊपर रहा।   

वहीं कल हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
कल पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों, गुजरात, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी अधिकतम तापमान सामान्य 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत कम
कल विदर्भ के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से -5.1 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।  

कल पूर्वी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल और सिक्किम ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से -3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस काफी नीचे रहा।

कल रायलसीमा में कई हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ हिस्सों और तेलंगाना में अधिकतम तापमान सामान्य -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।

कल देश भर में के. परमाथी (तमिलनाडु) में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 16 फरवरी को 8:30 से 5:30 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश इलाकों और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।