आज, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 115.6 से 204.4 मिमी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। 
मौसम

आज का मौसम: देश के कई इलाकों में भारी बारिश, जानें कहां कितने बरसेंगे बादल

आज, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख तथा उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान में 64.5 से 115.5 मिमी तक बरस सकते हैं बादल

Dayanidhi

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून की ट्रफ बीकानेर, सीकर, मुरैना, बांदा, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, कोंटाई और पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। देश के कुछ हिस्सों में ऊपरी हवाओं का चक्रवाती प्रसार भी जारी है।

इन मौसमी गतिविधियों के कारण आज, 22 अगस्त, 2025 को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बिजली कड़कने, गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का अंदेशा जताया गया है। विभाग ने इन सभी राज्यों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 115.6 से 204.4 मिमी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

वहीं आज, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बादलों के जमकर बरसने तथा वज्रपात होने की आशंका जताई गई है। उत्तर के इन राज्यों में 64.5 से 115.5 मिमी तक बरस सकते हैं बादल तथा यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर में मौसमी बदलाव देखें तो, यहां बीते कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। कुछ हिस्सों में हुई बूंदाबांदी और हल्की बारिश ने उमस और बढ़ा दी है जिससे यहां लोगो को उमस भरी गर्मी झेलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मौसम विभाग के द्वारा आज सुबह, 22 अगस्त, 2025 जारी पूर्वानुमान में दिल्ली में भारी बारिश के लिए येल्लो अलर्ट जारी किया गया है, यानी यहां 64.5 से 115.5 मिमी बारिश हो सकती है।

बारिश में गिरवाट के चलते दिल्ली-एनसीआर के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कल, 21 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री की गिरवाट के साथ 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि हवा में नमी का स्तर 89 फीसदी तक रही। वहीं आज दिल्ली में अधिकतम तापमान के 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

विभाग के मुताबिक, आज, 22 अगस्त, 2025 को असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने तथा तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। इन सभी राज्यों में भी बादलों के 64.5 से 115.5 मिमी तक बरसने का पूर्वानुमान है।

विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग इलाकों में वज्रपात होने तथा तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

वहीं आज, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, कोंकण और गोवा, ओडिशा तथा सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में तेज सतही हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।

कहां-कहां है अचानक बाढ़ व जलभराव का अंदेशा?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, कोरिया, सूरजपुर और सरगुजा जिलों तथा ओडिशा के बारागढ़, देवगढ़, झारसुगुड़ा, केंद्रापड़ा, केंदुझार, मयूरभंज, संबलपुर, सुबर्णपुर और सुंदरगढ़ जिलों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ व जलभराव की आशंका जताई गई है

इसी दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों के बांकुरा, पूर्व-मेदनीपुर, उत्तर 24 परगना, पुरुलिया और दक्षिण 24 परगना जिलों और झारखण्ड के बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में जलभराव व अचानक बाढ़ का खतरा जताया गया है

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में अचानक बाढ़ व पानी भरने का अंदेशा जताया गया है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो कल, तमिलनाडु के मदुरै में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि कल, देश के मैदानी इलाकों में कर्नाटक के मैसूर में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल, तमिलनाडु के मदुरै में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल कहां हुई बारिश व कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, 21 अगस्त, 2025 को पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, कोंकण और गोवा तथा तटीय कर्नाटक के अधिकतर इलाकों, ओडिशा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें दर्ज की गई।

वहीं कल, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, असम और मेघालय, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कई इलाकों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें रिकॉर्ड की गई, जबकि देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।

कल कहां बरसे चार सेमी या उससे अधिक बादल?

कल, 21 अगस्त, 2025 को असम और मेघालय के चेरापूंजी में 10 सेमी, धुबरी में 4 सेमी, पूर्वी राजस्थान के कोटा में 10 सेमी, उदयपुर में 7 सेमी, ओडिशा के झारसुगुड़ा में 8 सेमी, अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 5 सेमी, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के आदिरामापतिनम में 5 सेमी, चेन्नई में 4 सेमी, पश्चिम मध्य प्रदेश के गुना में 4 सेमी, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों के डायमंड हार्बर में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई।

🟠 ऑरेंज अलर्ट (115.6 – 204.4 मिमी बारिश)
📍 अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड- मणिपुर- मिजोरम-त्रिपुरा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल-सिक्किम, पश्चिम मध्य प्रदेश

🟡 येलो अलर्ट (64.5 – 115.5 मिमी बारिश)
📍 पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान

🏙️ दिल्ली-एनसीआर
🔔 येलो अलर्ट जारी
🌡️ अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस | न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस
💧 उमस और भारी बारिश की संभावना

🌡️ तापमान
🔥 सबसे गर्म: मदुरै (तमिलनाडु) – 39.5 डिग्री सेल्सियस
❄️ सबसे ठंडा: मैसूर (कर्नाटक) – 18.0 डिग्री सेल्सियस