मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून, मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, गोवा, कोंकण के कुछ इलाकों, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूरे दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य खाड़ी के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ गया है।
वहीं बंगाल, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्से और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्से में कल 11 जून को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने दस्तक दे दी है। अगले 36 घंटों के दौरान बंगाल के शेष हिस्सों, पूर्वोत्तर राज्यों के बाकी हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और बिहार के कुछ हिस्सों में पहुंचेगा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून।
तापमान में कहां-कहां होगा उतार चढ़ाव?
मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात को छोड़कर पूरे देश में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। गुजरात में अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
कहां-कहां चलेगी लू या हीटवेव?
अगले पांच दिनों तक बिहार, झारखंड और तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू के प्रकोप के आसार हैं। 12 और 13 जून के दौरान दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और ओडिशा में लोगों को लू से दो चार होना पड़ेगा।
आज, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना में लू या हीटवेव का प्रकोप रहने के आसार हैं। वहीं आज हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में भी लोगों को लू का कहर झेलना पड़ेगा।
अगले तीन दिनों के दौरान तमिलनाडु, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गर्म और उमस भरा मौसम के बने रहने की आशंका है।
कहां होगी भारी बारिश?
आज यानी 12 जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, केरल और माहे के अलग-अलग स्थानों हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है।
कहां चलेंगी तेज हवाएं, कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें तथा कहां गिरेगी बिजली?
मौसम विभाग ने कहा कि, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं।
वहीं आज राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की आशंका है।
आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, बिहार में बिजली गिरने के आसार हैं।
वहीं आज, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे में भी वज्रपात की आशंका है।
कहां होगी ओलावृष्टि
मौसम विभाग ने कहा कि, आज उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने के आसार हैं। वहीं आज हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बिजली गिरने का पूर्वानुमान है।
समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर पूर्व और इससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर में 155 से 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।
वहीं आज पश्चिम मध्य अरब सागर के आस-पास के इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।
आज सौराष्ट्र और कच्छ के तटों पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका जताई गई है।
उपरोक्त तूफानी गतिविधि को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने की चेतावनी जारी की है।
कहां रहा लू या हीटवेव का प्रकोप?
कल, उत्तरी ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू का कहर रहा और ओडिशा के अधिकतर इलाकों में लू चली। वहीं कल, तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गंगा के कुछ तटीय इलाकों, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के अलग-अलग इलाकों में भी लोगों को लू का प्रकोप झेलना पड़ा।
कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक?
कल, तुनी (तटीय आंध्र प्रदेश और यनम) में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम?
कल, देश के मैदानी इलाकों में चापरमुख (असम और मेघालय) में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?
कल, 11 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल और माहे के अधिकांश हिस्सों, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।
वहीं कल जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों और पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ तथा कोंकण और गोवा में बादल बरसे या या गरज के साथ बौछारें पड़ी।
कल कहां हुई भारी बारिश?
कल, 11 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई।
कल कहां हुई सात सेमी या उससे अधिक बारिश?
कल, 11 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 7 सेमी, असम और मेघालय के शिलांग में 5 सेमी, उत्तरी लखीमपुर में 4 सेमी, लुमडिंग, डिब्रूगढ़ और गोलाघाट प्रत्येक जगह 1 सेमी, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के इंफाल में 2 सेमी, तटीय कर्नाटक के कारवार और शिराली हर जगह 2 सेमी, मैंगलोर में 1 सेमी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के हुट बे में 1 सेमी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के बागडोगरा में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।
कहां चली आंधी?
कल, 11 जून को 8:30 से 5:30 के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तराखंड, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में आंधी चली। मौसम संबंधी इसी तरह की गतिविधि के आज भी जारी रहने के आसार हैं।