मौसम

मॉनसून अपडेट: तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ व गुजरात समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

आज हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश सहित इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा वज्रपात होने की आशंका जताई गई है

Dayanidhi

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दक्षिण ओडिशा से लेकर उत्तर आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रवाती प्रसार ऊपरी स्तरों तक फैला हुआ है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।

वहीं मॉनसून ट्रफ सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में बना हुआ है। समुद्र तल से दूर चलने वाली हवाएं गुजरात तट से उत्तरी केरल तट तक चल रही हैं।

मौसम विभाग ने उपरोक्त मौसम संबंधी गतिविधियों को देखते हुए अगले 4 से 5 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा तेलंगाना और कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश होने तथा बिजली गिरने की आशंका जताई है।

आज 11 जुलाई को तेलंगाना और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है

वहीं आज उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान तथा मराठवाड़ा में भी जमकर बरसेंगे बादल।

आज अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, असम, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, केरल और माहे में होगी मूसलाधार बारिश।

आज कहां गिरेगी बिजली तथा कहां पड़ेगी गरज के साथ बौछारें
आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली हवाओं के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

वहीं आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के बौछारें पड़ने पड़ने तथा वज्रपात होने की आशंका जताई गई है

आज हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराईकल में भी तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने तथा बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया गया है।

मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
आज केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात के तटों, उत्तर पूर्व अरब सागर, मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों, उत्तरी तटीय ओडिशा, अंडमान सागर में  45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं आज दक्षिण पश्चिम अरब सागर और इससे सटे पश्चिम मध्य अरब सागर, अरब सागर के मध्य भागों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तेज हवाओं के और तेज होकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने की आशंका है।

आज पूर्व मध्य अरब सागर और केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात के तटों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और इससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने के आसार हैं।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें
कल 10 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, मराठवाड़ा, विदर्भ, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

वहीं कल हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, असम और मेघालय, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल जम्मू और  कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में बादल बरसे या गरज के साथ बौछारें पड़ी।

कल कहां हुई भारी बारिश
कल 10 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा दर्ज की गई।

कल कहां हुई 3 सेमी या उससे अधिक बारिश
कल 10 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान धर्मशाला और चूरू प्रत्येक जगह 7 सेमी, रामगुमदम में 6 सेमी,  कन्नूर में 5 सेमी,  राजकोट, सूरत, गुवाहाटी, हनकोंडा, माया-बंदर, लॉन्ग आइलैंड और होनावर  प्रत्येक जगह 4 सेमी, मैंगलोर, भीलवाड़ा, कोलकाता, भावनगर, रांची और वालपराई प्रत्येक जगह 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

कल कहां चली आंधी
कल 10 जुलाई को 8:30 से 5:30 के दौरान जम्मू के अलग-अलग हिस्सों, पश्चिम राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, त्रिपुरा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा के अलग-अलग तटीय इलाकों में बौछारों के साथ आंधी चली। आज 5:30 बजे के दौरान भी मौसम की इसी तरह की गतिविधि की आशंका जताई गई है।

कहां रहा अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
कल बांदा (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां रहा न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
कल देश के मैदानी इलाकों में खरगोन (पश्चिम मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।