शेयर जोन: यहां हवाएं विपरीत दिशाओं में चल रही हैं, वायुमंडलीय अस्थिरता भी जारी है, जिसके कारण इन हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश की गतिविधि बढ़ गई है। 
मौसम

मॉनसून की विदाई शुरू, फिर भी कई इलाकों में हो रही बारिश, मौसम विभाग ने बताई वजह

Dayanidhi

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती प्रसार के कारण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों से सटे उत्तर-पश्चिमी खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है

साथ ही भारत के उत्तरी प्रायद्वीप के इलाकों के मध्य और ऊपरी स्तरों पर एक शेयर जोन बना हुआ है, अर्थात यहां हवाएं विपरीत दिशाओं में चल रही हैं, वायुमंडलीय अस्थिरता भी जारी है, जिसके कारण इन हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश की गतिविधि बढ़ गई है।

कम दबाव और शेयर जोन संबंधी गतिविधियों के चलते आज, यानी 25 सितम्बर को कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश होने के आसार हैं, इन हिस्सों में 20 सेमी (200 मिमी) से अधिक बारिश हो सकती है।

इन राज्यों पर भी कम दबाव व शेयर जोन का असर दिखाई देगा, इसकी वजह से आज, तटीय कर्नाटक, मध्य प्रदेश, विदर्भ, असम और मेघालय, गुजरात, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, यहां 12 सेमी (120 मिमी) या उससे अधिक बरस सकते हैं बादल।

मौसम विभाग के मुताबिक, कम दबाव तथा शेयर जोन संबंधी गतिविधि के कारण आज छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, केरल और माहे, उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बरसेंगे बादल, इन सभी राज्यों में बादलों के सात सेमी (70 मिमी) तक बरसने के आसार हैं।

कम दबाव तथा शेयर जोन की वजह से आज मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका जताई गई है।

वहीं कम दबाव व शेयर जोन का असर आज, तेलंगाना, झारखंड के अलग-अलग हिस्सों पर दिखाई देगा, जहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की दर से चलने वाली तूफानी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग की मानें तो कम दबाव और शेयर जोन के चलते आज, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में गरज के साथ बूंदाबांदी या बारिश तथा बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है

वहीं आज, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों हिस्सों में गरज के साथ बारिश तथा वज्रपात के आसार हैं।

बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में हलचल जारी है, जिसके कारण आज, महाराष्ट्र के तटों, कर्नाटक, कोंकण और गोवा, केरल, मन्नार की खाड़ी, श्रीलंका के तट, दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

वहीं आज, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के पश्चिमी हिस्सों, सोमालिया तट के साथ-साथ पश्चिम मध्य अरब सागर के कुछ इलाकों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। तेज तूफानी हवाओं की रफ्तार के कारण आज, मछुआरों को इन हिस्सों में मछली पकड़ने तथा किसी तरह के व्यापार से संबंधित काम के लिए न जाने के लिए आगाह किया गया है।

देश भर से मॉनसून की विदाई की बात करें तो कल, 24 सितंबर, 2024 को राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई हो चुकी है

24 सितंबर, 2024 को राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई हो चुकी है।

तापमान में उतार चढ़ाव

देश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान संबंधी अपडेट की बात करें तो कल, तमिलनाडु के मदुरै में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कल, देश के मैदानी इलाकों में पश्चिम मध्य प्रदेश के धार में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल कहां हुई बारिश और कहां पड़ी गरज के साथ बौछारें?

कल, 24 सितंबर को कोंकण और गोवा तथा ओडिशा के अधिकतर इलाकों, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, केरल और माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई।

वहीं कल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, बिहार, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, कर्नाटक तथा रायलसीमा के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बादल बरसे।