जल

विश्व जल दिवस 2022: क्या है थीम, इतिहास और महत्व

Dayanidhi

विश्व जल दिवस 1993 से हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है, जो मीठे या ताजे पानी के महत्व पर आधारित है। विश्व जल दिवस, पानी को लेकर जश्न मनाने का दिन है और सुरक्षित पानी तक पहुंच के बिना रहने वाले 2.2 अरब लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का दिन है।

यह वैश्विक जल संकट से निपटने के लिए कार्रवाई करने का भी दिन है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के मुताबिक विश्व जल दिवस का मुख्य उद्देश्य "सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) 6 की उपलब्धि का समर्थन कर 2030 तक सभी के लिए पानी और स्वच्छता उपलब्ध करना है।

क्या है विश्व जल दिवस 2022 का विषय या थीम

'भूजल: अदृश्य को दृश्यमान बनाना' या गायब होते भूजल को पुनः बहाल करना विश्व जल दिवस 2022 का विषय है। यह 2022 के भूजल को मध्यनजर रखते हुए रखा गया है, भूजल एक अदृश्य संसाधन है जिसका प्रभाव हर जगह दिखाई दे रहा है।

भूजल जलवाही स्तर या एक्वीफर्स में भूमिगत पाया जाने वाला पानी है, जो चट्टानों, रेत और बजरी के भूवैज्ञानिक रूप हैं जिनमें पर्याप्त मात्रा में पानी होता है। भूजल झरनों, नदियों, झीलों और आर्द्रभूमि की आपूर्ति करता है और महासागरों में जाकर मिल जाता है।

भूजल मुख्य रूप से बारिश और बर्फबारी से जमीन में घुस करके फिर से भरना या रिचार्ज किया जाता है। भूजल को पंपों और कुओं द्वारा सतह पर निकाला जा सकता है।

भूजल के बिना जीवन संभव नहीं होगा। दुनिया के अधिकांश शुष्क इलाके पूरी तरह से भूजल पर निर्भर हैं। भूजल हमारे पीने, स्वच्छता, खाद्य उत्पादन और औद्योगिक प्रक्रियाओं के लिए उपयोग किए जाने वाले पानी के बड़े हिस्से की आपूर्ति करता है।

यह आर्द्रभूमि और नदियों जैसे पारिस्थितिक तंत्र के स्वस्थ कामकाज के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।

बारिश और बर्फ से पुनर्भरण की तुलना में पानी के अति-दोहन से हमें बचाना चाहिए और प्रदूषण जो वर्तमान में पानी को प्रदूषित कर रहा है, क्योंकि इससे इस संसाधन की कमी हो सकती है। पानी को साफ करने में अतिरिक्त लागत और कभी-कभी इसके उपयोग को भी रोकना पड़ सकता है।

भूजल की खोज, संरक्षण और स्थायी रूप से उपयोग करना जलवायु परिवर्तन के लिए जीवित रहने और अनुकूलन करने और बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए जरूरी होगा।

विश्व जल दिवस का इतिहास

विश्व जल दिवस का विचार 1992 से है, जिस वर्ष रियो डी जेनेरियो में पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन हुआ था। उसी वर्ष, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव अपनाया जिसके द्वारा प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को पानी के लिए विश्व दिवस घोषित किया गया, जिसे 1993 से मनाया जा रहा है। 1993 से, जल संरक्षण के महत्व को समझने के बारे में सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिन को एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में जारी रखा गया है।

इसमें बाद के अन्य समारोहों और कार्यक्रमों को जोड़ा गया। उदाहरण के लिए, जल क्षेत्र में सहयोग का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2013 और सतत विकास के लिए जल पर कार्रवाई के लिए वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय दशक, 2018 से 2028। ये सब इस बात की पुष्टि करते हैं कि पानी और स्वच्छता के उपाय गरीबी में कमी, आर्थिक विकास और पर्यावरणीय स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण हैं।

क्या आप जानते हैं?

दुनिया में लगभग सभी ताजा या मीठा पानी भूजल है।

सिंचाई के लिए उपयोग किए जाने वाले सभी पानी का लगभग 40 प्रतिशत एक्वीफर या जलभृतों से आता है।

एशिया और प्रशांत क्षेत्र में प्रति व्यक्ति पानी की उपलब्धता दुनिया में सबसे कम है, इस क्षेत्र में भूजल उपयोग 2050 तक 30 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

उत्तरी अमेरिका और यूरोप में, नाइट्रेट और कीटनाशक भूजल की गुणवत्ता के लिए एक बड़े खतरे के रूप में देखे जाते हैं। यूरोपीय संघ (ईयू) भूजल निकायों का 20 प्रतिशत कृषि प्रदूषण के कारण अच्छी पानी की गुणवत्ता पर यूरोपीय संघ के मानकों से अधिक है।

विश्व जल दिवस का महत्व

पृथ्वी पर सभी ताजे और मीठे पानी का लगभग 99 फीसदी, भूजल लोगों को बड़ी संख्या में लाभ और अवसर प्रदान करता है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि मानव जनित खतरों के कारण बड़े पैमाने पर पानी की कमी और प्रदूषण अब अरबों लोगों के जीवन और आजीविका को प्रभावित कर रहे हैं। इसलिए, बढ़ती कमी के संदर्भ में, समृद्ध भूजल जो वैश्विक आबादी द्वारा घरेलू उपयोग के लिए पानी के नियमित उपयोग में योगदान देता है, को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

इस वजह से हर साल विश्व जल दिवस को संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों द्वारा दुनिया भर में लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रचार गतिविधियों का आयोजन करके, उन्हें महत्वपूर्ण जल मुद्दों को सबके सामने रखने और अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों के साथ समन्वय करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विश्व स्तर पर प्रचारित किया जाता है।

विश्व जल दिवस पर आप किस तरह जागरूकता बढ़ा सकते हैं

सोशल मीडिया पर जल संरक्षण समूह बनाएं और इच्छुक प्रतिभागियों को अपने निवास के पास के जल निकायों को साफ करने के लिए बुलाएं।

अपने घरेलू कार्यों में आवश्यक पानी को मापें और देखें कि आप पानी को कहां-कहां बचा सकते हैं। अपने परिवार के अन्य सदस्यों को पानी की कमी और पानी बचाने की आवश्यकता के बारे में जागरूक करें।

कम प्रवाह वाले शौचालयों और शॉवर हेड्स जैसे उत्पादों के बारे में जागरूकता पैदा करें और उनका उपयोग भी शुरू करें।

पानी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व जल दिवस पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित करें। आप प्रेजेंटेशन भी कर सकते हैं।

ऑनलाइन या ऑफलाइन दिन पर विभिन्न मंचों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लें।