स्वास्थ्य

कोरोना अपडेट: बिगड़ने लगे हालात, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में बढ़े मामले

DTE Staff

महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में कोविड के दैनिक नए मामलों में बढोतरी का रुझान लगातार जारी है। 3 मार्च 2021 को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए नए मामलों में इन राज्यों का योगदान 85.95 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 14,989 नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में 2 मार्च को सबसे अधिक 7,863 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद केरल में 2,938 और पंजाब में 729 नए मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और कर्नाटक ने सप्ताहिक आधार पर नए मामलों में सबसे अधिक वृद्धि दर्शाई है।

मामलों की संख्या के हिसाब से अकेले महाराष्ट्र में 16,012 मामलों की साप्ताहिक वृद्धि हुई है। प्रतिशत के रूप में, पंजाब ने 71.5 प्रतिशत (1,783 मामले) साप्ताहिक वृद्धि दर्ज की है। 

केंद्र सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि केंद्र लगातार अधिक संख्या में सक्रिय मामलों की जानकारी देने वाले और कोविड के दैनिक नए ​​मामलों में बढोतरी दर्ज कराने वाले राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के साथ लगातार परामर्श कर रहा है।  राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लगातार कड़ी निगरानी करने की सलाह दी गई है, ताकि सामूहिक प्रयासों के लाभ कम न हो जाएं।

केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, और जम्मू-कश्मीर में उच्च स्तरीय टीम भेजी हैं जो कोविड​​-19 के मामलों में हाल ही में हुई बढोतरी के लिखाफ लड़ाई में मदद करेंगी। तीन सदस्यों की टीमों का नेतृत्व स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। वे राज्य स्वास्थ्य विभागों के साथ समन्वय से कोविड के मामलों में वृद्धि के कारणों का पता लगाएंगे और कोविड-19 के नियंत्रण और रोकथाम के उपायों के बारे में विचार-विमर्श करेंगे।

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1,70,126 तक पहुंच गई है। भारत में वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.53 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में कमी दिखाई दी है। महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, कर्नाटक और गुजरात में इसी अवधि के दौरान सक्रिय मामलों में वृद्धि देखी गई है।

कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक 13 फरवरी, 2021 को उन लाभार्थियों के लिए शुरू हुई, जिन्हें पहली खुराक मिलने के बाद 28 दिन पूरे हो गए हैं। एफएलडब्ल्यू का टीकाकरण 2 फरवरी 2021 को शुरू हुआ।

कोविड -19 टीकाकरण का अगला चरण 1 मार्च, 2021 से शुरू हुआ। इस चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को और 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के उन लोगों को टीके लगाए जा रहै हैं जो गंभीर रूप से बीमार हैं।

3 मार्च की सुबह 7 बजे तक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 3,12,188 सत्रों के माध्यम से 1.56 करोड़ (1,56,20,749) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गईं। इनमें 67,42,187 एचसीडब्ल्यू (पहली खुराक), 27,13,144 एचसीडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 55,70,230 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक) और 834 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर रोगों से ग्रस्त 71,896 लाभार्थी (पहली खुराक) और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 5,22,458 लाभार्थियों को दी गई खुराक शामिल हैं।

एचसीडब्ल्यू

एफएलडब्ल्यू

45 से 60 वर्ष के कम गंभीर बीमार लाभार्थी

60 वर्ष के अधिक आयु के लाभार्थी

कुल

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

पहली खुराक

67,42,187

27,13,144

55,70,230

834

71,896

5,22,458

1,56,20,749

टीकाकरण अभियान के 46वें दिन (2 मार्च, 2021) तक कुल 7,68,730 वैक्सीन की खुराक दी गईं। जिसमें से 6,52,501 लाभार्थियों को पहली खुराक (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू) के 10,527 सत्रों में टीके लगाए गए और 1,16,229 एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई।

दिनांक : 2 मार्च , 2021

एचसीडब्ल्यू

एफएलडब्ल्यू

45 से 60 वर्ष से कम आयु के गंभीर रोगग्रस्त लाभार्थी

60 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थी

कुल उपलब्धि

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

पहली खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

37656

115395

227762

834

47617

339466

652501

116229

अभी तक कोविड के 1.08 करोड़ (1,08,12,044) से अधिक रोगी ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 13,123 मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिली है।

86.58 प्रतिशत ठीक हुए नए मामले 6 राज्यों से संबंधित हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 6,332 नए मरीज ठीक हुए हैं। केरल में 3,512 रोगी तथा तमिलनाडु में 473 रोगी ठीक हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में कोविड से 98 लोगों की मौत हुईं है।

88.78 प्रतिशत मौत के नए मामले चार राज्यों से संबंधित हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54 मरीजों की मौत हुईं। केरल में कल 16 और पंजाब में 10 लोगों की जान गई।

चौबीस राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत होने की सूचना नहीं मिली है। ये राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं- मध्य प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड, गोवा, बिहार, पुदुचेरी, हिमाचल प्रदेश, असम, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, त्रिपुरा, नागालैंड और अंडमान निकोबार द्वीप समूह।